एक्सप्लोरर

Rajinikanth Health Update: रजनीकांत की सेहत में हो रहा सुधार, अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने रजनीकांत से फोन पर बात की और उनका हालचाल लिया. उन्होंने अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

Rajinikanth Health Update: ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाए गए अभिनेता रजनीकांत की सेहत में सुधार आ रहा है. अस्पताल की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने रजनीकांत से फोन पर बात की और उनका हालचाल लिया. उन्होंने अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

अस्पताल की ओर से बुलेटिन में कहा गया है कि उनका रक्तचाप हालांकि अब भी बढ़ा हुआ है लेकिन शुक्रवार के मुकाबले अधिक नियंत्रण में है. इसमें बताया कि 70 वर्षीय रजनीकांत की जांच की गई है जिसमें कुछ भी चिंताजनक नहीं मिला है. शनिवार को उनकी कुछ और जांच होनी हैं जिनकी रिपोर्ट शाम तक प्राप्त होंगी.

अस्पताल की ओर से बताया गया, ''रजनीकांत को कल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनकी सेहत में सुधार आ रहा है. उनका रक्तचाप अब भी अधिक बना हुआ है हालांकि कल के मुकाबले अधिक नियंत्रण में है.''

इसमें बताया गया कि रक्तचाप की दवाओं में बदलाव किया जा रहा है तथा उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है. उन्हें पूरी तरह से आराम करने को कहा गया है तथा आंगतुकों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है. बुलेटिन में बताया गया कि जांच तथा रक्तचाप पर कितना नियंत्रण हो पाता है उसके आधार पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के बारे में फैसला शाम तक लिया जाएगा.

रजनीकांत को शुक्रवार को रक्तचाप में उतार-चढ़ाव आने के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वह 13 दिसंबर से यहां एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. चार क्रू सदस्यों के कोविड-19 से पीड़ित पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को पृथक कर लिया था. हालांकि जांच में साफ हो गया कि वह संक्रमित नहीं हैं. तेलंगाना के राज्यपाल तमिलीसाई सुंदरराजन, तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू और अभिनेता-नेता कमल हासन ने रजनीकांत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget