एक्सप्लोरर

अभिनेत्री उपासना सिंह के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज, गिरफ्तारी की खबर को बताया गलत

पंजाब में रविवार से पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया गया है मगर इसके बावजूद अभिनेत्री उपासना सिंह चंडीगढ़ के पास मोरिंडा इलाके में अपनी फिल्म 'बाईजी कु्ट्टन गे' की शूटिंग में व्यस्त थीं. जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शूटिंग बंद करा दी और उपासना सिंह समेत फिल्म की यूनिट के 10 लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

एक कॉमिक अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान रखनेवाली अभिनेत्री उपासना सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ के पास मोरिंडा में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन‌ करने के चलते पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
 
पंजाब में रविवार से पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया गया है मगर इसके बावजूद अभिनेत्री उपासना सिंह चंडीगढ़ के पास मोरिंडा इलाके में अपनी फिल्म 'बाईजी कु्ट्टन गे' की शूटिंग में व्यस्त थीं. जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शूटिंग बंद करा दी और उपासना सिंह समेत फिल्म की यूनिट के 10 लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
 
उल्लेखनीय है कि उपासना सिंह खुद ही 'बाई जी कुट्टन गे' की निर्माता भी हैं और इस फिल्म के जरिए वो अपने बेटे नानक को लॉन्च करने जा रही हैं.
 
खबरें थीं उपासना सिंह समेत पूरे फिल्म यूनिट के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने उपासना सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है. इसे लेकर जब एबीपी न्यूज़ ने उपासना सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने हंसते हुए बताया, "मेरी गिरफ्तारी की खबरें पूरी तरह से निराधार है."
 
इस पूरे मामले पर और रौशनी डालते हुए उपासना सिंह ने एबीपी न्यूज़ को बताया, "दरअसल, पंजाब में पहले महज शनिवार और रविवार के दिन पूरी तरह से लॉकडाउन लगाया गया था मगर अचानक रविवार से पंजाब में कुछ दिनों के लिए रोजाना लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया. मेरी फिल्म की चार दिन की शूटिंग बची हुई थी. ऐसे में हम सोमवार को मोरिंडा में कोविड के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 10 लोगों के साथ अपनी फिल्म का क्लाइमेक्स शूट कर रहे थे. शूटिंग के दौरान वहां पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और उन्होंने हमारी शूटिंग बंद कराते हुए यूनिट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया."
 
उपासना सिंह मानती हैं कि लॉकडाउन के दौरान शूटिंग करना नियमों के खिलाफ था.. मगर वो आगे कहती हैं, "फिल्म की महज चार दिन की शूटिंग बची हुई है. ऐसे में फिल्म की एक बड़ी यूनिट वहां के एक होटल में ठहरा गया है. लॉकडाउन के चलते शूटिंग नहीं करने से होनेवाले नुकसान के के मद्देनजर हम जल्द ही शूटिंग खत्म करने करने की कोशिश कर रहे थे."
 
गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब के लुधियाना शहर में जिम्मी शेरगिल स्टारर वेब शो 'योर ऑनर' पर कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन और कर्फ्यू के तयशुदा समय से अधिक समय तक शूटिंग करने का इल्जाम लगा था. इसके बाद जिम्मी शेरगिल समेत वेब शो से जुड़े 35 लोगों के खिलाफ लुधियाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget