एक्सप्लोरर

Payal Sangram Wedding Photos: सुर्ख जोड़े में दुल्हन बनीं पायल रोहतगी, शेरवानी पहन खूब जंचे संग्राम सिंह, देखें शादी की पहली तस्वीरें

Payal Rohatgi and Sangram Singh Wedding Photos: शादी की फोटोज इतनी प्‍यारी हैं कि आप सच में अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे. दोनों ने परिवार और करीबी दोस्‍तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए.

Payal Rohatgi and Sangram Singh Tie The Knot In Agra: आखिरकार पायल रोहतगी और संग्राम सिंह शादी के बंधन में बंध गए. मोहब्‍बत की नगरी आगरा में दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए. पिछले 12 सालों से दोनों रिश्‍ते में थे. अब जाकर शादी की मंजिल तक पहुंचे.पायल और संग्राम की शादी की फोटोज भी सामने आ गई हैं. सुर्ख जोड़े में पायल बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

लाल रंग के लहंगे के साथ पायल ने हैवी ज्‍वेलरी पहन रखी है, मगर मेकअप लाइट रखा है. वहीं संग्राम बेज शेरवानी और मैचिंग साफा में बेहद हैंडसम लग रहे हैं. दोनों ने शहर के जेपी पैलेस में शादी रचाई. शादी के पहले की सभी रस्‍में भी आगरा में ही हुईं. शादी से एक दिन पहले पायल और संग्राम ने एक प्राचीन मंदिर में जाकर आर्शीवाद भी लिया. 


Payal Sangram Wedding Photos: सुर्ख जोड़े में दुल्हन बनीं पायल रोहतगी, शेरवानी पहन खूब जंचे संग्राम सिंह, देखें शादी की पहली तस्वीरें

पिछले काफी समय से दोनों की शादी की चर्चाएं हो रही थीं. इससे पहले मेहंदी और हल्‍दी की फोटोज खूब वायरल हो रही थीं. खूब धूम-धड़ाके और नाच-गाने के साथ पूरी रस्‍में संपन्‍न हुईं. पायल ने पहले ही फैसला कर लिया था कि वह प्री-वेडिंग के सभी फंक्‍शन में लहंगा पहनेंगी और शादी के बाद मंदिर के लिए साड़ी पहनेंगी. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sangram U Singh🌟🇮🇳 (@sangramsingh_wrestler)

शादी से जुड़े हर फंक्‍शन में पायल और संग्राम की कमाल की केमेस्‍ट्री देखने को मिली. संगीत सेरेमनी में दोनों ने रोमांटिक डांस कर पूरा समां ही बांध दिया. शादी की फोटोज पर सभी पायल और संग्राम को प्‍यार दे रहे हैं. फोटोज इतनी प्‍यारी हैं कि आप भी नजरें नहीं हटा पाएंगे. दोनों ने परिवार और करीबी दोस्‍तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. 

संग्राम सिंह के प्‍यार के आगे झुकना पड़ा पायल को 

पायल और संग्राम पिछले 12 साल से रिलेशनशिप में हैं. इस बीच हर खुशी और गम में एक दूसरे के साथ खड़े रहे. मगर फिर भी पायल ने संग्राम से शादी करने से मना कर दिया था. इसकी वजह जानकर कोई भी भावुक हो जाएगा. दरअसल, पायल कभी मां नहीं बन सकती हैं. इसी वजह से वह शादी नहीं करना चाहती थीं, मगर संग्राम के प्‍यार व जिद के आगे उन्‍हें झुकना पड़ा. अब दोनों ने हमेशा के लिए एक दूसरे का दामन थाम लिया है. बधाई तो उन्‍हें बनती है.

यह भी पढ़ें: Haldi Photos: Sangram Singh को छेड़ते दिखे दोस्त , गोदी में उठा लिया Payal Rohatgi को, धूम-धड़ाके से पूरी हुई हल्‍दी की रस्‍म

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget