एक्सप्लोरर

‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’ लेकर आ रहे कॉमिडियन वीर, बताया 'खामोशी में लिखा शो'

Fool Volume Ott Release Date: बॉलीवुड एक्टर व कॉमेडियन वीर दास का शो 'फूल वाल्यूम' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 18 जुलाई 2025 को रिलीज हो रहा है.

Vir Das Fool Volume Show Releases:कॉमिडियन और अभिनेता वीर दास का नया कॉमेडी स्पेशल ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’ 18 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने को तैयार है. यह उनका नेटफ्लिक्स के साथ पांचवां प्रोजेक्ट है. इस स्पेशल की खास बात यह है कि इसे वीर ने अपनी आवाज खोने के बाद लिखा और बिना रिहर्सल के दुनियाभर में परफॉर्म किया था.

आवाज खोने के बाद किया दमदार कमबैक

वीर ने इस स्पेशल शो के पीछे की कहानी को शेयर करते हुए बताया, हम एक अलग थीम पर शो शूट करने वाले थे, लेकिन दो महीने पहले मेरी आवाज चली गई. यह शो मैंने खामोशी में दोबारा लिखा और बिना रिहर्सल के परफॉर्म किया.

यह शो आपसे पूछता है कि जब खुशी लौटती है, तो आप उसे कितना बांटते हैं और अपनी आवाज का असल में इस्तेमाल करने का क्या मतलब है? यह मेरा अब तक का सबसे स्पेशल प्रोजेक्ट है.वीर दास ने बताया कि ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’ प्रशंसकों के लिए एक अनोखा अनुभव लेकर आ रहा है, जिसमें कॉमेडी के साथ गहरे सवाल भी हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कहां से शुरु किया सफर?

वीर ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली के एक होटल में ‘वॉकिंग ऑन ब्रोकन दास’ नामक परफॉर्मेंस से की थी. इसके बाद उन्होंने टीवी पर ‘इस रूट की सभी लाइनें मस्त हैं’ और ‘एक रहिन वीर’ जैसे शो होस्ट किए. उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो’ में भी हिस्सा लिया था.

वीर दास बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 2007 में ‘नमस्ते लंदन’ के साथ की थी. इसके अलावा, हॉलमार्क की मिनी-सीरीज ‘द कर्स ऑफ किंग टेटस टॉम्ब’ में भी वह नजर आए थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vir Das (@virdas)

दुनियाभर में बनाई पहचान

साल 2017 में वीर का पहला नेटफ्लिक्स स्पेशल शो ‘अब्रॉड अंडरस्टैंडिंग’ रिलीज हुआ, जो किसी भारतीय कमीडियन का पहला नेटफ्लिक्स स्पेशल शो था. इसके बाद ‘लूजिंग इट’ साल 2018 में आया. वह ‘जेस्टिनेशन अननोन’ और ‘आउटसाइड इन’ का भी हिस्सा रहे हैं.

साल 2021 में वीर दास ने वाशिंगटन के कैनेडी सेंटर में ‘टू इंडियाज’ मोनोलॉग परफॉर्म किया था. साल 2024 में वीर 52वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स को होस्ट भी कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
'घटिया हीरो है' तेजप्रताप यादव के तंज पर भड़के निरहुआ, बोले- 'तुम पिता के नाम पर हो, हम स्ट्रगल करके आए हैं'
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक Dolce ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक डोल्से ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget