एक्सप्लोरर

Varun Grover Video: 'वीडियो रिकॉर्ड मत करना, मैं जेल नहीं जाना चाहता', इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर भी बोले वरुण ग्रोवर

Varun Grover on Indias Got Latent: वरुण ग्रोवर ने एक्स अकाउंट पर स्टैंडअप कॉमेडी करते हुए खुद का वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वो व्यंग्यात्मक तरीके से समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया मामले पर बोले हैं.

Varun Grover on Indias Got Latent: समय रैना के कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़े विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना समेत कई लोगों पर एफआईआर हो चुकी है. जांच जारी है और सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को उनकी पैरेंट्स को लेकर बोली गईं आपत्तिजनक बातों को लेकर फटकार भी लगाई है. ऐसे में गीतकार, राइटर और हास्य अभिनेता वरुण ग्रोवर ने भी पूरे मामले में अपने अंदाज में चुटकी ली है. 

वरुण ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्टैंडअप कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वो समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया से जुड़े विवाद के बारे में बातें करते-करते वहां बैठी ऑडियंस को रिकॉर्डिंग न करने की बात कहते हैं.

क्या कहते दिख रहे हैं वरुण ग्रोवर
वरुण ग्रोवर ने अपना करीब ढाई मिनट का एक वीडियो शेयर किया है जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया है- वीडियो रिकॉर्डिंग नॉट अलाउड. वीडियो शुरू होते ही वो कंटेंट बनाने के प्रोसेस के बारे में बात करते हुए जेल जाने तक की बातें करते दिखते हैं.

रिकॉर्ड मत करना वीडियो, जेल नहीं जाना चाहता- वरुण
वरुण व्यंग्यात्मक लहजे में मजाक करते हुए कहते हैं, ''वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करनी, क्योंकि ऐसे ही कॉमेडी वर्ल्ड काम करता है. इसका एक पूरा प्रोसेस है. हम 3-4 महीना नया शो लिखते हैं. फिर एक घंटे का शो बनता है. फिर इसे रिकॉर्ड करके यूट्यूब पर डालते हैं और फिर जेल जाते हैं''.

इसके बाद वो ये भी कहते हैं कि - आपको इस पूरे प्रोसेस में दखल नहीं देना चाहिए. इसलिए इस वीडियो को रिकॉर्ड न करें क्योंकि मैं नहीं चाहता कि आपके सस्ते मोबाइल के लो क्वॉलिटी वीडियो की वजह से जेल जाऊं. 

वरुण इसके बाद व्यंग्य करते हैं कि - कम से कम हाई क्वालिटी वीडियो की वजह से जेल जाऊं तो 2के या 4के एचडी में शूट हुआ हो, ताकि मुझे भी थोड़ी इज्जत मिले.

समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया का भी किया जिक्र
वरुण ने ये भी कहा कि-उनके पॉलिटिकल कॉमेडी वीडियोज की वजह से लोग उन्हें डराते थे कि मत कर वरना तेरे शो बंद हो जाएंगे, लेकिन जो बोल रहे थे उन्हीं के बंद हो गए. इसके बाद उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया के शो बीयर बाइसेप्स का नाम भी लेकर भी मजाक किया. उन्होंने समय रैना के अमेरिका जाने को लेकर भी चुटकी ली.

नेटिजंस ऐसे कर रहे रिएक्ट
उनके इस वीडियो पर नेटिजंस ने कमेंट्स की झड़ी सी लगा दी है. एक यूजर ने लिखा- नौ वन कैन रिकॉर्ड योर सेंस ऑफ ह्यूमर, तो वहीं दूसरे ने लिखा- इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का है. तमाम यूजर्स उनके इस वीडियो पर ऐसी ही प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.


Varun Grover Video: 'वीडियो रिकॉर्ड मत करना, मैं जेल नहीं जाना चाहता', इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर भी बोले वरुण ग्रोवर


Varun Grover Video: 'वीडियो रिकॉर्ड मत करना, मैं जेल नहीं जाना चाहता', इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर भी बोले वरुण ग्रोवर

और पढ़ें: विल स्मिथ से सुपरमैन वाले हीरो तक, हिंदी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का तड़का लगा चुके हैं ये हॉलीवुड स्टार्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Adarsh Baal Vidyalaya OTT Release: ओटीटी पर फिर होगा भौकाल टाइट, आ रही 'पंचायत'-'ग्राम चिकित्सालय' जैसी एक और सीरीज
ओटीटी पर फिर होगा भौकाल टाइट, आ रही 'पंचायत'-'ग्राम चिकित्सालय' जैसी एक और सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय'
गौरव खन्ना की एंट्री से बदला 'लॉक अप 2' का माहौल, इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, कहा- 'बैंड बजा दिया तूने'
गौरव खन्ना की एंट्री से बदला 'लॉक अप 2' का माहौल, इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, कहा- 'बैंड बजा दिया तूने'
Peddi OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई राम चरण की ‘पेद्दी’, लेकिन हिंदी वर्जन के लिए करना होगा इतना इंतजार
ओटीटी पर रिलीज हुई राम चरण की ‘पेद्दी’, लेकिन हिंदी वर्जन के लिए करना होगा इतना इंतजार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget