मामला लीगल है 2 ट्रेलर: अजब- गजब केस का जजमेंट करने को तैयार रवि किशन, निरहुआ ने लगाया कॉमेडी का तड़का
Maamla Legal Hai 2 Trailer: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'मामला लीगल है' के सीजन 2 का बड़ी ही बेसब्री से इंताजर किया जा रहा है. जिसका ट्रेलर भी हाल ही में रलीज हुआ है.

नेटफ्लिक्स की कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'मामला लीगल है' साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस सीरीज को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था. जिसे देखते हुए इसका दूसरा सीजन भी अब रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. हाल ही में 'मामला लीगल है 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस कॉमेडी सीरीज को दर्शकों का बहुत सारा प्यार मिला था, जिसके बाद इस ट्रेलर को देखने के बाद तो एक बार फिर से फैंस के लिए इसका इंतजार करना बड़ा ही मुश्किल होने वाला है.
क्या है ट्रेलर में?
'मामला लीगल है 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस ट्रेलर की शुरुआक रवि किशन के 'वीडी त्यागी' के किरदार के साथ होती है. जो जज बने की अपनी शपथ लेने की तैयारी करते हैं. पिछले सीजन की तरह ही ये सीजन भी काफी मजेदार नजर आ रहा है. वीडी त्यागी के चेम्बर का नाम भी अब बदला जाएगा और वो क्या होगा, ये तो सीरीज देखने पर ही पता चलेगा. तो वहीं सुजाता जी और मिंटू के बीच भी कैमिस्ट्री दिखने वाली है. सीरीज में नए किरदारों की एंट्री भी हुई है जिन्होंने समा बांध दिया है. यहां देखें ट्रेलर:
निरहुआ ने लगाया कॉमेडी का तड़का
सीरीज के इस सीजन में भोजपुरी फिल्मों के स्टार निरहुआ भी नजर आने वाले हैं. निरहुआ कोर्ट में अपना केस लेकर आने वाले हैं और जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं. इसके अलावा कुसा कपिला की भी नए सीजन में एंट्री हो रही है. कुशा सीरीज में नायला ग्रेवाल उर्फ वकील आनन्या श्रॉफ की राइवल बनकर आने वाली हैं. तो वहीं अनुभव सिंह बस्सी के कैमियो ने तो इसे देखने की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.
फिर से सुलझाए जाएंगे अजीबो- गरीब केस
इस सीजन में भी पिछले सीजन की तरह ही अजीबो- गरीब केस सुलझाए जाएंगे. जिनको पटपड़गंज कोर्ट में देखना बड़ा ही मजेदार होने वाला है. तो वहीं एक और दिलचस्प चीज इस सीजन में देखने को मिलेगी, कि वीडी त्यागी यानी रवि किशन फाइनली जज बन पाएंगे या नहीं? क्योंकि ट्रेलर के आखिरी में बताया जा रहा है कि त्यागी जी ने तो अपनी शपथ ही गलत ले ली है.
कब रिलीज होगी सीरीज?
बता दें कि 'मामला लीगल है 2' सीरीज 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. सीरीज में पिछले सीजन से रवि किशन, नायला ग्रेवाल, निधि बिष्ट, अनंत जोशी, अंजुम बत्रा, विजय राजोरिया, तनवी आजमी आदि दोबारा से नजर आने वाले हैं. तो इनके साथ नई कास्ट में दिनेश लाल निरहुआ, कुशा कपिला का नाम भी जुड़ गया है.
Source: IOCL


























