'सायरन किस' से 'क्लाइमैक्स' तक, मार्च में रिलीज होंगे ये 7 कोरियन ड्रामा, चेक करें पूरी लिस्ट
Korean Drama Releasing In March 2026: के ड्रामा लवर्स के लिए ये महीना बेहद ही खास होने वाला. मार्च में कई बेहतरीन ड्रामा रिलीज होने वाले हैं. आइए देखते हैं इन्हें कब और कहां देख पाएंगे.

मार्च 2026 में कोरियन ड्रामा लवर्स के लिए कई नए और दिलचस्प शोज आने वाले हैं. इस महीने अलग-अलग तरह की कहानियां देखने को मिलेंगी, जैसे रोमांटिक कॉमेडी, वकील की कहानी और मेडिकल थ्रिलर. ऐसे में फैंस के लिए यह महीना काफी खास होने वाला है. आइए जानते हैं मार्च 2026 में आने वाले नए कोरियन ड्रामा की लिस्ट.
सायरन किस
इस कोरियन ड्रामा में पार्क मिन-यंग और वी हा-जून मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह मिस्ट्री और थ्रिलर जॉनर का ड्रामा है. यह ड्रामा 2 मार्च को रिलीज हुआ है. इसे साउथ कोरिया में टीवीएन चैनल पर और इंडिया में प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड
इस कोरियन ड्रामा में जीसू और सियो इन-गुक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह रोमांटिक कॉमेडी जॉनर का ड्रामा है. यह ड्रामा 6 मार्च 2026 को रिलीज हुआ है. इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकते हैं.
स्टिल शाइनिंग
इस कोरियन ड्रामा में पार्क जिन-यंग और किम मिन-जू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह रोमांटिक ड्रामा जॉनर का शो है. यह ड्रामा 6 मार्च 2026 को रिलीज हुआ है. इसे साउथ कोरिया में जेटीबीसी चैनल पर और भारत में नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
फैंटम लॉयर
इस कोरियन ड्रामा में यू योन-सोक और ईसम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह लीगल ड्रामा और सुपरनेचुरल जॉनर का शो है. यह ड्रामा 13 मार्च 2026 को रिलीज होगा. इसे साउथ कोरिया में एसबीएस चैनल पर और भारत व अन्य देशों में नेटफ्लिक्स और विकी पर देखा जा सकेगा.

डॉक्टर शिन
इस कोरियन ड्रामा में जंग ई चान, बैक सियो रा, आन वू योन, जू से बिन, चियोन यंग मिन, सॉन्ग जी इन, जियोन नो मिन और जी यंग सान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह मेडिकल थ्रिलर जॉनर का शो है. यह ड्रामा 14 मार्च 2026 को रिलीज होगा. इसे साउथ कोरिया में टीवी चोसुन चैनल पर देखा जा सकेगा.
मैड कंक्रीट ड्रीम्स
इस कोरियन ड्रामा में हा जंग-वू, लिम सू-जंग, किम जुन-हान और क्रिस्टल जंग मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह ड्रामा और थ्रिलर जॉनर का शो है. यह ड्रामा 14 मार्च 2026 को रिलीज होगा. इसे साउथ कोरिया में टीवीएन चैनल पर देखा जा सकेगा.
क्लाइमैक्स
इस कोरियन ड्रामा में जू जी-हून और हा जी-वोन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह क्राइम और थ्रिलर जॉनर का शो है. यह ड्रामा 16 मार्च 2026 को रिलीज होगा. इसे साउथ कोरिया में ईएनए और जीनी प्लेटफॉर्म पर, जबकि दुनियाभर में विकी पर देखा जा सकेगा. वहीं कोरिया में डिज्नी प्लस पर भी इसे स्ट्रीम किया जाएगा.
Source: IOCL



























