एक्सप्लोरर

Top Horror Films On OTT: खौफ का दूसरा नाम है ये 5 हॉरर फिल्में, IMDb पर मिली है हाई रेटिंग, ओटीटी पर यहां देखें

Top Horror Films On OTT: हॉरर फिल्में देखना पसंद है तो आपको ये 5 फिल्में बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए. हम आपको आज सबसे डरावनी फिल्मों की लिस्ट बता रहे हैं जिसे देखकर आपकी रातों की नींदें उड़ सकती है.

Top Horror Films On OTT: हॉरर फिल्मों के शौकीन दर्शक अक्सर ऐसी फिल्मों की तलाश में रहते हैं. अगर घर बैठे उन्हें इन फिल्मों को देखने का मौका मिल जाए तो क्या ही बात हो. हम आपके लिए ऐसी ही 5 सबसे डरावनी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जो ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. इन फिल्मों को IMDB पर हाई रेटिंग मिली हुई है. ये फिल्में कमजोर दिल वाले दर्शकों के लिए बिल्कुल नहीं है क्योंकि ये रूह सिहरा देने वाली हैं.

द एक्जॉर्सिस्ट
1973 में रिलीज हुई फिल्म 'द एक्जॉर्सिस्ट' को दुनिया की सबसे खतरनाक फिल्म माना जाता है. इस फिल्म को IMDB की लिस्ट में टॉप पर जगह मिली है जहां इसकी रेटिंग 8.1 स्टार्स है. फिल्म में दिखाया गया है कि एक बुरी आत्मा एक छोटी बच्ची पर कब्जा कर लेती है और उसकी मां उसकी जान बचाने के लिए दो कैथोलिक पादरियों की मदद लेती है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है.

रेक
'रेक' 2007 में रिलीज हुई थी जो अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इस फिल्म को IMDB पर 7.4 रेटिंग मिली है. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया जाता है कि एक टेलीविजन रिपोर्टर कैमरामैन के साथ इमरजेंसी कर्मचारियों का पीछा करते हैं. जब वे एक अंधेरे अपार्टमेंट में पहुंचते हैं तो अचानक उन्हें किसी डरावनी चीज के साथ अंदर बंद कर दिया जाता है.

शटर
टॉप हॉरर फिल्मों की लिस्ट में 'शटर' तीसरे नंबर पर है. बंजोंग पिसंथनकुन और पार्कपूम वोंगपूम के डायरेक्शन वाली इस फिल्म को IMDB पर 7 रेटिंग मिली है. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है. फिल्म दो लड़कों की कहानी है जो अपनी कार से एक लड़की को कुचलकर फरार हो जाते हैं. लेकिन उनमें से एक फोटोग्राफर को अपनी तस्वीरों में अजीबोगरीब परछाइयां दिखाई देती हैं.

पैरानॉमल एक्टिविटी
ओरेन पेली की 'पैरानॉमल एक्टिविटी' को IMDB पर 6.3 रेटिंग मिली है. प्राइम वीडियो पर अवेलेबल इस फिल्म में एक कपल की कहानी दिखाई गई है जो एक घर में शिफ्ट होते हैं और वहां उन्हें राक्षसी का सामना करना पड़ता है.

 
द फोर्थ काइंड
'द फोर्थ काइंड' को IMDB पर 5.9 रेटिंग मिली है. ये फिल्म अलास्का की कहानी जहां एक शहर में पिछले 40 सालों में लोग बिना किसी वजह के गायब हो गए हैं. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

ये भी पढ़ें: डीपनेक बॉडीकॉन में कातिल फिगर किया फ्लॉन्ट, फिर मिरर में दिए पोज, देखें मोनालिसा की वायरल तस्वीरें

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का धमाकेदार टीजर आउट, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का टीजर आउट, जानें कब रिलीज होगी सीरीज?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget