एक्सप्लोरर

कॉम्प्रोमाइज से किया इंकार तो मिले रिजेक्शन, एक्ट्रेस का छलका दर्द बोलीं- 'लगा बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का ट्रेंड है'

Surveen Chawla: सुरवीन चावला ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने कई बार कास्टिंग काउच झेला था और उन्हें लगने लगा था कि बॉलीवुड में इसका ट्रेंड है.

कभी टीवी से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और अब वे ओटीटी पर छा गई हैं. हाल ही में उनकी पंकज त्रिपाठी के साथ क्रिमिनल जस्टिस 4 रिलीज हुई थी. जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है. वहीं अब वे वाईआरएफ कि मिस्ट्री थ्रिलर मंडला मर्डर्स में नजर आएंगीं. इन सबके बीच सुरवीन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बार-बार कास्टिंग काउच झेलने का खुलासा किया. उन्होंने ये तक कहा कि वे इससे इतना परेशान हो गई थीं कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का ही मन बना लिया था.

 सुरवीन चावला ने बार-बार झेला कास्टिंग काउच
बता दें कि सुरवीन चावला हाल ही में अपनी मंडला मर्डर्स की टीम के साथ सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट पर पहुंची थीं. इस दौरान सुरवीन ने कहा, "एक समय था जब सब कुछ कास्टिंग काउच के इर्द-गिर्द घूमता था. बाहर कदम रखना भी बहुत गंदा था. मैं सोचती थी, पता है क्या, अब मैं ये सब नहीं करना चाहती."

बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का ट्रेंड था
सुरवीन ने इसे बेहद निराशाजनक बताया, खासकर जब समझौता न करने की वजह से उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा. उन्होंने कहा, "ऐसा लग रहा था जैसे कास्टिंग काउच का ट्रेंड हो. हर बार मैं कोई न कोई रोल इसलिए खो देती थी क्योंकि मैं किसी न किसी तरह से अपनी बात पर अड़ी रहती थी और ना कहने की हिम्मत रखती थी, ये क्रेजी था."

रिजेक्शन से खुद को हारी हुई महसूस करने लगी थीं
सुरवीन ने ये भी एक्सेप्ट किया कि बार-बार मिलने वाले रिजेक्शन और प्रेशर ने उन्हें पूरी तरह से तोड़कर रख दिया, जिससे वे खुद को हारी हुई महसूस करने लगी थी और इंडस्ट्री में अपनी जगह पर सवाल उठाने लगीं. उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि अब उनकी राह आखिरी मोड़ पर पहुंच गई है और अब वे चुपचाप बैठकर हार मान लेना ही बेहतर समझेंगी क्योंकि यह उनके बस की बात नहीं है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surveen Chawla (@surveenchawla)

सुरवीन चावला का करियर
सुरवीन चावला ने टीवी पर 'कसौटी ज़िंदगी की' जैसे शोज़ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और जल्द ही अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी. उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा से फ़िल्मों में कदम रखा और धरती और तौर मित्तराँ दी जैसी पंजाबी हिट फ़िल्मों में अभिनय किया. सुरवीन चावला ने हेट स्टोरी 2 (2014) में इंटीमेट सीन देकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. इसके बाद पार्च्ड जैसी फ़िल्मों में उनकी एक्टिंग को क्रिटिक्स से खूब सराहना भी मिली.

अब वे वाईआरएफ की सीरीज मंडला मर्डर्स में नजर आएंगीं. ये मिस्ट्री सीरीज 25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस शो में सुरवीन चावला के अलावा वाणी कपूर सहित कई कलाकार हैं. 

ये भी पढ़ें:-टॉम क्रूज की ‘Mission Impossible: Final Reckoning’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देख सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 घंटे 2 मिनट की ये हॉरर फिल्म ओटीटी पर मचा रही तहलका, आईएमडीबी रेटिंग है धांसू, जानें कहां हो रही स्ट्रीम
2 घंटे 2 मिनट की ये हॉरर फिल्म ओटीटी पर मचा रही तहलका, आईएमडीबी रेटिंग है धांसू, जानें कहां हो रही स्ट्रीम
Friday OTT Release: इस फ्राइडे ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, ‘अस्सी’ से ‘मटका किंग’ तक रिलीज हुई इतनी धांसू फिल्में-सीरीज
इस फ्राइडे ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, ‘अस्सी’ से ‘मटका किंग’ तक रिलीज हुई इतनी धांसू फिल्में-सीरीज
Matka King Review: बोरियत से भरा है इस किंग का मटका, विजय वर्मा की सबसे कमजोर सीरीज
मटका किंग रिव्यू: बोरियत से भरा है इस किंग का मटका, विजय वर्मा की सबसे कमजोर सीरीज
भूलकर भी अकेले में ना देखें 1 घंटे 33 मिनट की हॉरर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म, दिन के उजाले में भी लगेगा डर
भूलकर भी अकेले में ना देखें 1 घंटे 33 मिनट की हॉरर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म, दिन के उजाले में भी लगेगा डर

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
Classification Of Fruits: केला एक 'बेरी' है लेकिन स्ट्रॉबेरी नहीं? विज्ञान का ये सच कर देगा हैरान
केला एक 'बेरी' है लेकिन स्ट्रॉबेरी नहीं? विज्ञान का ये सच कर देगा हैरान
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे
Embed widget