एक्सप्लोरर

Mission Impossible: The Final Reckoning की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें टॉम क्रूज की फिल्म

टॉम क्रूज की ‘Mission Impossible: Final Reckoning’ की OTT रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. चलिए जानते हैं इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां देखा जा सकता है.

क्रिस्टोफर मैक्वेरी की एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' या 'मिशन इम्पॉसिबल 8' में हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज़ ने लीड रोल प्ले किया है. इस फिल्म ने भारत में भी धमाकेदार परफॉर्म किया है. वहीं जो लोग टॉम क्रूज की इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे उनके लिए गुड न्यूज है. दरअसल 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है. चलिए जानते हैं इसे कब और कहां देखा जा सकता है?

'मिशन: इम्पॉसिबल  8’ को ओटीटी पर  कहां देखें?
टॉम क्रूज़  स्टारर 'मिशन: इम्पॉसिबल 8’ की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है. साथ  ये भी खुलासा हो गया है कि ये किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी. बता दें कि 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग'  या 'मिशन: इम्पॉसिबल  8’ को अमेज़न प्राइम वीडियो, ऐप्पल टीवी और फैंडैंगो एट होम जैसे कई प्लेटफॉर्म पर रेंट पर या खरीद कर देखा जा सकता है. यानी अभी ये फ्री में अवेलेबल नहीं है. 

मिशन: इम्पॉसिबल 8 ’ को ओटीटी पर कब देख सकते हैं?
हॉलीवुड की स्पाई एक्शन एडवेंचर फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार को इसकी डिजिटल रिलीज़ की तारीख की अनाउंसमेंट की थी. इंग्लिश लैंग्वेज की इस फिल्म का निर्माण टॉम क्रूज़, क्रिस्टोफर मैकक्वेरी और जेक मायर्स ने स्काईडांस मीडिया, टीसी प्रोडक्शंस और पैरामाउंट पिक्चर्स के बैनर तले किया है. एक्स हैंडल पर मिशन: इम्पॉसिबल के आधिकारिक पेज पर इसकी डिजिटल रिलीज़ की तारीख का खुलासा करते हुए लिखा गया, "दुनिया भर में, आपने इसे देखा. अब 19 अगस्त को डिजिटल पर 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' को घर लाएं और आज ही सिनेमाघरों में देखें. "

 

'मिशन इम्पॉसिबल 8' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'मिशन: इम्पॉसिबल' फ्रैंचाइज़ी की लेटेस्ट फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' ने रिलीज़ के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. इसने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये के शानदार कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. वहीं इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक इसका टोटल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4825 करोड़ रुपये है. वहीं फिल्म की IMDb रेटिंग 7.4 है.

Mission Impossible: Final Reckoning की OTT रिलीज से जुड़े FAQs

Q1. मिशन इंपॉसिबल: फाइनल रेकनिंग कब ओटीटी पर रिलीज होगी?

जवाब: फिल्म 19 अगस्त को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. 

Q2. टॉम क्रूज़ की ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी?

जवाब: Mission Impossible: Final Reckoning अमेज़न प्राइम वीडियो, ऐप्पल टीवी और फैंडैंगो एट होम पर स्ट्रीम होगीय

Q3. क्या ये फिल्म ओटीटी पर फ्री में देखी जा सकती है?

जवाब: नहीं अभी ये सब्सक्राइबर्स के लिए अवेलेबल नहीं है इसे फिलहाल रेंट पर या खरीदकर देखा जा सकेगा.

Q4. क्या फिल्म हिंदी में भी उपलब्ध होगी?

जवाब: हां, उम्मीद है कि फिल्म हिंदी डब के साथ-साथ अंग्रेज़ी में भी उपलब्ध होगी.

Q5. क्या ये Mission Impossible सीरीज़ की आखिरी फिल्म है?

जवाब: यह फिल्म Dead Reckoning Part One की सीक्वल है पूरी कहानी Final Reckoning में पूरी होगी, जो इस फ्रेंचाइज़ी का आखिरी चैप्टर माना जा रहा है.

Q6.क्या Mission Impossible: Final Reckoning थिएटर में रिलीज हो चुकी है?

जवाब: जी हां, यह फिल्म पहले थिएटर में रिलीज हो चुकी है और अब इसका ओटीटी प्रीमियर होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-'सैयारा' के अहान पांडे कैसे बन गए नेशनल क्रश और रातों-रात स्टार? एक नहीं कई हैं वजहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
'वेलकम टू द जंगल' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget