एक्सप्लोरर

Squid Game Season 3 Release Date: स्क्विड गेम के फाइनल सीजन 3 की घोषणा, जल्द शुरू होगा खतरनाक खेलों के शौकीनों का खूनी खेल

Squid Game Season 3 Release Date: नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित सीरीज स्क्विड गेम के सीजन 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. मेकर्स ने इसके सीजन 2 के साथ-साथ तीसरे सीजन के लिए भी घोषणा कर दी है.

Squid Game 3 Release Date: नेटफ्लिक्स की सुपहिट ड्रामा सीरीज स्क्विड गेम के अगले सीजन का लोगों को काफी समय से इंतजार है. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद इस सुपरहिट कोरियन सीरीज के अगले सीजन का एलान कर दिया गया है. पूरे तीन साल के बाद इस सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज होगा. इसके साथ ही शो के तीसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी गई है. मेकर्स ने स्क्विड गेम सीजन 2 की रिलीज डेट का एलान करते हुए इसका एक टीजर भी शेयर किया है. अब खूनी गुड़िया के खूनी खेल का इंतजार कर रहे लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ चुका है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर कब यह दोनों सीजन रिलीज होंगे. 

कब रिलीज होगा स्क्विड गेम 2
सबसे पहले स्क्विड गेम 2 की बात करते हैं. इस शो का टीजर एकदम खतरनाक है. टीजर में कंटेस्टेंट का एक ग्रुप एक डेडली गेम खेलता नजर आ रहा है. इसके साथ ही रेड और ब्लैक क्लैड वर्कर्स खड़े नजर आ रहे हैं और रनिंग ट्रैक पर मरने वालों को देख रहे हैं. टीजर में हेड पूछते देख रहे हैं कि सीरीज 2 को आने में पूरे तीन साल लगे हैं, क्या आप इसके लिए तैयार हैं? स्क्विड गेम के दूसरे सीजन में जुंग जे के कैरेक्टर सियोंग जी हुन भी नजर आने वाले हैं. बता दें कि वह शो के फाइनल सीजन में भी नजर आएंगे. बता दें कि स्क्विड गेम 2, 26 दिसंबर 2024 को रिलीज होगा. 

स्क्विड गेम 3 का भी एलान
शो के निर्माताओं ने स्क्विड गेम के दूसरे सीजन के साथ तीसरे सीजन का भी एलान कर दिया है. यह शो साल 2025 में रिलीज होगा. बता दें कि तीसरा सीजन इस शो का फाइनल होगा. इसके बाद कोई भी सीजन रिलीज नहीं किया जाएगा. शेयर किए गए टीजर वीडियो के कैप्शन में लिखा है, असली खेल शुरू होता है. स्क्विड गेम 2 जो 26 दिसंबर को आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर. लास्ट सीजन 2025 को आ रहा है. स्क्विड गेम के दूसरे सीजन से अभिनेता ली जंग जे की पहली झलक भी सामने आ गई है.

शो के लिए लीड एक्टर ने जीता था एमी अवॉर्ड
स्क्विड गेम की बात करें तो यह एक थ्रिलर शो है, और इसमें मौत का खेल दिखाया जाता है. इस शो के लिए सीरीज के लीड एक्टर ली जुंग जे को एमी अवॉर्ड भी मिल चुका है. कुछ दिनों पहले इस शो के कुछ किरदारों की झलक देखने को मिली थी, जिसके बाद फैंस में सीरीज को लेकर उत्साह बढ़ गया था. फोटोज में जुंग-जे, ली ब्युंग-हुन और गोंग यू की फोटोज थीं. उसके साथ कैप्शन लिखा था, प्लेयर 456 इस साल रिलीज होने वाले स्क्विड गेम सीजन 2 में कुछ भी करने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Drashti Dhami ने विक्की कौशल के Tauba-Tauba गाने पर दिखाए ऐसे मूव्स, फैंस की की नहीं हट रही नजर, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rise And Fall 2 Episode 26 Review: पवन सिंह की एंट्री से मचा धमाल, जशवंत-ऋषभ को लगा झटका
'राइज एंड फॉल 2' में पवन सिंह की एंट्री से मचा धमाल, जशवंत-ऋषभ को लगा झटका
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget