एक्सप्लोरर

Special Ops 2 की रिलीज डेट बदली, जानें- किस दिन से देख पाएंगे केके मेनन की सीरीज

Special Ops 2: ‘स्पेशल ऑप्स 2’ पहले 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे पोस्टपोन्ड कर दिया गया है. वहीं केके मेनन ने एक वीडियो शेयर कर ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

Special Ops 2 New Release Date: केके मेनन स्टारर स्पेशल ऑप्स सीरीज खूब पसंद की गई थी. वहीं फैंस इसके सीजन 2 के लिए भी बेहद एक्साइटेड हैं. लेकिन अब ‘स्पेशल ऑप्स 2’ के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल सीजन 2 की स्ट्रीमिंग डेट बदल गई है. हालांकि केके मेनन ने वीडियो शेयर कर मच अवेटेड सीरीज की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.  

स्पेशल ऑप्स 2’ की नई रिलीज डेट क्या है?
बता दें कि ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का प्रीमियर 11 जुलाई को होना था, अब ये नई तारीख पर रिलीज़ होगा. शिवम नायर द्वारा निर्देशित, स्पाई थ्रिलर के नए चैप्टर में के के मेनन एक बार फिर रॉ ऑफिसर हिम्मत सिंह के किरदार में नजर आएंगे, जो अपनी टीम को साइबरस्पेस में छेड़े गए एक बेहद कॉम्प्लीकेटेड वॉर में ले जाते हैं. वहीं अब ये सीरीज 11 जुलाई को नहीं 18 जुलाई को रिलीज होगी.

केके मेनन ने एक वीडियो शेयर कर सीजन 2 की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. वीडियो में केके मेनन कहते हैं, ‘स्पेशल ऑप्स  के सभी चाहनें वालों के लिए सूचना, स्पेशल ऑप्स 2 अब 11 जुलाई को नहीं 18 जुलाई को रिलीज करेंगे. यानी एक हफ्ते की बात है. क्या करें कुछ चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं इसलिए हमें ये निर्णय लेना पड़ा. लेकिन सारे एपिसोड एक साथ रिलीज करेंगे.इसीलिए मजा वही रहेगा बस इंतजार थोड़ा सा और, बस एक हफ्ता. याद रखिए 18 जुलाई ‘स्पेशल ऑप्स 2’ ऑन जियो हॉट स्टार, सारे एपिसोड एक साथ.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

स्पेशल ऑप्स 2’ की क्या है कहानी?
‘स्पेशल ऑप्स 2’ की कहानी एक मॉर्डन और ज़्यादा ख़तरनाक युद्धक्षेत्र, साइबर आतंकवाद के इर्द-गिर्द बनाई गई है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ने और यूपीआई जैसे डिजिटल पेमेंट सिस्टम में भारत के लीड करने के साथ, देश एक बड़े साइबर खतरे का सामना कर रहा है. इस तनावपूर्ण माहौल में, हिम्मत सिंह को डिजिटल दुनिया में छिपे एक अदृश्य दुश्मन का पता लगाना होगा. वह एक बार फिर अपनी भरोसेमंद टीम के साथ मिलकर काम करेगा. सीजन 2 और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग और थ्रिलिंग लग रहा है.

‘स्पेशल ऑप्स 2’ स्टार कास्ट
‘स्पेशल ऑप्स 2’ में के के मेनन स्मार्ट और निडर हिम्मत सिंह के रोल में फिर से नजर आएंगे. उनके साथ पहले सीज़न के जाने-पहचाने चेहरे भी होंगे, जिनमें करण टैकर, विनय पाठक, मुज़म्मिल इब्राहिम, सैयामी खेर और मेहर विज शामिल हैं. दूसरे सीज़न में ताहिर राज भसीन और प्रकाश राज जैसे नए किरदार भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें:-Metro In Dino Box Office Collection Day 5: मंगलवार को ‘मेट्रो इन दिनों’ ने मचाई धूम, 'इमरजेंसी', 'फतेह' को चटाई धूल, जानें- 5 दिनों का कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड
'नए अध्याय में स्वागत है...', Ashram 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, शूटिंग शुरू
'नए अध्याय में स्वागत है...', Ashram 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, शूटिंग शुरू

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget