इस हफ्ते OTT पर साउथ फिल्मों का जलवा, रिलीज हो रहीं 'आई एम गेम' से 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' तक 8 मूवीज
South OTT Release This Week 6th November: साउथ से इस हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज हो रही हैं. यहां इन मूवीज की पूरी लिस्ट जान सकते हैं.

इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ फिल्मों के लवर्स के लिए से एक्शन से लेकर कॉमेडी तक कई मूवीज आ रही हैं. दर्शक मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों को कई प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इनमें दुलकम सलमान से लेकर फहद फासिल की फिल्में भी शामिल हैं. चलिए यहां जानते हैं इस वीक साउथ की कौन सी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं.
'आई एम गेम'
3 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद, दुलकर सलमान की फैंटेसी एक्शन फिल्म 'आई एम गेम' अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है। इसमें अभिनेता ने डैन जॉन का किरदार निभाया है, जो एक अमीर आदमी है और जिसकी ज़िंदगी पैसे और रोमांच की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में दुलकर एक बिल्कुल अलग भूमिका में हैं.
जियोहॉटस्टार पर यह फिल्म 6 नवंबर से स्ट्रीम होगी. दर्शक इसे मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में देख सकते हैं. डिजिटल प्रीमियर की घोषणा करते हुए, प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर लिखा: "खेल शुरू होने वाला है! दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' 6 नवंबर से जियोहॉटस्टार पर मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम होगी."
नूरु कोडी वानविल
नूरु कोडी वानविल का निर्देशन शशि ने किया है. इस रोमांटिक ड्रामा में हरीश कल्याण, सिद्धि इडनानी, कोवई सरला, थम्बी रमैया, चिन्नी जयंत सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.
फिल्म की कहानी विनो के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक टेलीविजन ब्रॉडकास्टर है. वह अपने शो के लिए एक नया चेहरा खोजने के लिए गोवा जाता है. वहां उसकी मुलाकात बेफिक्र स्वभाव वाली फेनी से होती है. एक पेशेवर रिश्ते के रूप में शुरू हुई उनकी जान-पहचान धीरे-धीरे रोमांस में बदल जाती है. इस तमिल रोमांटिक ड्रामा को 6 नवंबर से जी5 पर देख सकते हैं.
'अनकापल्ली'
'अनकापल्ली' एक ऐसे युवक की कहानी है जो ताकत और पहचान पाने के लालच में एक गिरोह में शामिल हो जाता है. हालांकि, प्यार में पड़ने के बाद वह अपने अतीत को पीछे छोड़ने का फैसला करता है, लेकिन तभी उसे एक भीषण टकराव का सामना करना पड़ता है, जिससे अपने परिवार के साथ एक शांत जीवन जीने के उसके सपने खतरे में पड़ जाते हैं. इस फिल्म में विक्रम साहिदेव, संध्या वशिष्ठ, तारक पोन्नप्पा और त्रिनाधा राव नक्कीना ने अहम रोल प्ले किया है. खगेश तमिनेनी निर्देशित ये तेलुगु फिल्म सन एनएक्सटी पर 3 नवंबर से स्ट्रीम हो रही है.
बालू गीता
'बालू गीता' बालू और गीता की कहानी है. जैसे-जैसे उनकी दोस्ती प्यार में बदलती है, उन्हें कई मजेदार और इमोशनल फैमिली सिचुएशन का सामना करना पड़ता है, जो उनके रिश्ते को एक नया रूप देती हैं. इस फिल्म में संदीप सरोज, केयुरी शाह, कृष्णुडु, यशोरा और ऋत्विक ने अहम रोल प्ले किया है. प्रताप कोल्लारेड्डी निर्देशित इस तेलुगू फिल्म को ETVWin पर 5 नवंबर से देख सकते हैं.
Tag that girl 🥰 #BaluGeetha premieres on @etvwin from Nov5 ! 🎬 #LoveStory #etvwinoriginal https://t.co/CUcxWz2oOh
— ETV Win (@etvwin) November 2, 2026
द ग्रैंड मास्टर
'द ग्रैंड मास्टर' की कहानी है नंदन की, जो एक गरीब परिवार से आने वाला 10 साल का लड़का है और शतरंज चैंपियन बनने का सपना देखता है. अपनी माँ के पूरे सहयोग से, वह आर्थिक तंगी और बार-बार मिलने वाले रिजेक्शन से जूझते हुए हुए अपने जुनून को पूरा करने और अपनी प्रतिभा साबित करने की कोशिश करता है. वेट्री चेलियन निर्देशित इस तमिल फिल्म में अबर्नथी, लिंगेश, वेट्री चेलियन, सुरेश चंद्र मेनन और अश्विन तमिलरासी ने अहम रोल प्ले किया है. इसे सन NXT पर 6 नवंबर से देख सकते हैं.
7 स्टार बॉयज़
'7 स्टार बॉयज़' केरल के एक गांव के सात ऐसे लड़कों की कहानी है, जिन्हें फ़ुटबॉल से बहुत प्यार है और जो इस खेल में बड़ा नाम कमाना चाहते हैं. अपने समुदाय और एक खास मेंटर की मदद से, वे एक वीरान मैदान को अपने प्रैक्टिस ग्राउंड में बदल देते हैं. यहां वे एक बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी करते हैं, साथ ही अपनी दोस्ती को निभाते हैं और फ़ुटबॉल के साथ-साथ अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के बीच बैलेंस बनाने की चुनौतियों का सामना करते हैं. एंटनी वर्गीस पेपे, बालू वर्गीस, आईएम विजयन, जुमाना अब्दू रहमान और टीजी रवि स्टारर इस फिल्म का निर्देशन निखिल प्रेमराज ने किया है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा को अहा वीडियो पर 6 नवंबर से देख सकते हैं.
आईसीयू
'आईसीयू' एक भयानक घटना और परिवार में आई एक अचानक इमरजेंसी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कट्टर दुश्मनों और पुराने प्रेमियों को एक अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट में एक साथ ले आती है. फिल्म का निर्देशन जॉर्ज वर्गीस ने किया है और इसमें बिबिन जॉर्ज, बाबूराज, मुरली गोपी और विस्मया अनीश ने अहम रोल प्ले किया है. इस मलयालम थ्रिलर को सन NXT पर 6 नवंबर से स्ट्रीम कर सकते हैं.
डोंट ट्रबल द ट्रबल
तेलुगु फैंटेसी कॉमेडी 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' में फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं. वे सूरी नाम के एक अनाथ युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो एम्बुलेंस ड्राइवर के तौर पर काम करता है. पैसों की तंगी के कारण वह पैसे जुटाने के लिए लोगों को किडनैप करने के बारे में सोचने लगता है. लेकिन उसका प्लान तब एक मोड़ ले लेता है, जब उसकी मुलाकात दिव्या नाम की एक लड़की से होती है, जो दावा करती है कि उसने खुद अपने माता-पिता को गायब कर दिया है. शशांक येलेटी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सारा पालेकर, सौरभ सचदेवा और महेश मांजरेकर भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इस थ्रिलर को 6 नवंबर से सन NXT पर भी देखा जा सकता है.























