एक्सप्लोरर

नवंबर में ओटीटी पर रिलीज होंगी साउथ की ये दमदार फिल्में, जानें कब और कहां देख पाएंगे

नवंबर के महीने में ओटीटी पर साउथ फिल्मों का धमाका होने जा रहा है. आइए जानते हैं नवंबर में कौन-कौनसी साउथ फिल्में रिलीज होंगी.

एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए नवंबर का महीना बेहद शानदार होने वाला है. इस महीने में ओटीटी पर कई साउथ फिल्म रिलीज होने वाली हैं. इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा की 'राणाबाली' है. वहीं दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' भी है. आइए जानते हैं फिल्मों को कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे.

'राणाबाली'
ये फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म किया. फिल्म ने दुनियाभर में 80 करोड़ के आसपास कमाई कर ली. फिल्म अब ओटीटी पर धमाल करने के लिए तैयार है. फिल्म 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. 

फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लीड रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में अर्नोल्ड वोस्लू, ईश्वरी राव, लाल, विनोद सागर, मधु नंदन और किशोर कुमार पोलिमेरा अहम रोल में हैं. फिल्म का म्यूजिक अजय अतुल ने दिया है. 

इस फिल्म में रश्मिका और विजय तीसरी बार साथ दिखे हैं. इससे पहले दोनों गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में नजर आए थे. 

पर्सनल लाइफ में रश्मिका और विजय ने फरवरी 2026 में शादी की.

'आई एम गेम'
फिल्म में दुलकर सलमान लीड रोल में हैं. फिल्म 3 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म 6 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी. फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इस फिल्म को आप मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं.

फिल्म में दुलकर सलमान Dan John के रोल में होंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony LIV Tamil (@sonyliv.tamil)

'मीसाया मुरुक्कू 2'
ये फिल्म 25 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म को Hiphop Tamizha Adhi ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को आप सोनी लिव पर देख पाएंगे. फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म को आप ओरिजनल तमिल वर्जन के साथ तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में देख पाएंगे. 

फिल्म में हिपहॉप तमिझा आदि, केतिका शर्मा, चैत्रा जे. आचार, राम्या रंगनाथन, योगी बाबू और करुणास जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

बता दें कि रजनीकांत की 'जेलर 2' और 'दायरा' को लेकर खबरें हैं कि दोनों फिल्मों नवंबर में ही ओटीटी पर रिलीज होंगी. 'जेलर 2' 12 नवंबर को अमेजन प्राइम पर और 'दायरा' 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि, ऑफिशियली दोनों फिल्मों को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

मोनिका गुप्ता एबीपी लाइव में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं. वे सिनेमा, मेनस्ट्रीम बॉलीवुड व हॉलीवुड के साथ-साथ विशेष रूप से ऑफबीट सिनेमा पर अच्छी समझ रखती हैं. एबीपी लाइव से पहले मोनिका देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों 'आजतक' और 'लाइव हिंदुस्तान' के डिजिटल न्यूजरूम्स में अपनी संपादकीय सेवाएं दे चुकी हैं. उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. इसके अलावा, उन्होंने भारत सरकार के 'स्वयं' पोर्टल से AI in Digital and Social Media Marketing में विशेषज्ञ प्रमाणन भी हासिल किया है, जो उनकी रिपोर्टिंग और कंटेंट रणनीति को आधुनिक डिजिटल मानकों के अनुरूप तथ्यपरक व प्रभावी बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

खतरनाक सीरियल किलर्स की कहानी दिखाती हैं ये 5 हॉलीवुड फिल्में, OTT पर आप भी देख डालें
खतरनाक सीरियल किलर्स की कहानी दिखाती हैं ये 5 हॉलीवुड फिल्में, ओटीटी पर आप भी देख डालें
Rise and Fall 2: मनीष कश्यप और सोनम मलिक बने वर्कर्स, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं स्वरा भास्कर
'राइज एंड फॉल 2': मनीष कश्यप और सोनम मलिक बने वर्कर्स, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं स्वरा भास्कर
Prime Video की टॉप 10 लिस्ट में 'मिर्जापुर' का जलवा, रजनीकांत की 'जेलर' भी मचा रही धूम, देखें लिस्ट
प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में 'मिर्जापुर' का जलवा, रजनीकांत की 'जेलर' भी मचा रही धूम
'द वन' से 'हैवान' तक, दिवाली वीक में नहीं कम होगा एंटरटेनमेंट, OTT पर रिलीज होंगी 9 धांसू फिल्में
'द वन' से 'हैवान' तक, दिवाली वीक में नहीं कम होगा एंटरटेनमेंट, ओटीटी पर रिलीज होंगी 9 धांसू फिल्में
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget