एक्सप्लोरर

YouTube पर आ रही है Sitaare Zameen Par, आमिर खान की ब्लॉकबस्टर देखने के लिए देने होंगे पैसे

Sitaare Zameen Par You Tube Release: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' थिएटर्स के बाद अब जल्द ही यूट्यूब पर आ रही है. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की यूट्यूब रिलीज डेट अनाउंस हो गई है.

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' थिएटर्स में धमाल मचाने में कामयाब रही. वहीं अब आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' को थिएटर में रिलीज होने के तुरंत बाद यूट्यूब पर रिलीज करने का फैसला किया है, ताकि ये फिल्म दुनिया के हर कोने तक सस्ते और आसान तरीके से पहुंच सके.

आमिर खान की 'सितारे जमीन पर', 2007 की क्लासिक तारे जमीन पर की स्पिरिचुअल सक्सेसर मानी जा रही है. फिल्म ने लोगों के दिलों को गहराई से छू लिया है और अब तक दुनिया भर में ₹250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. अब दर्शक इसे एक छोटी सी फीस देकर यूट्यूब पर रेंट कर सकते हैं, जिससे हर घर और मोबाइल स्क्रीन बन जाएगा जनता का थिएटर.

यूट्यूब पर कब आएगी 'सितारे जमीन पर'?

  • 'सितारे जमीन पर' सिर्फ यूट्यूब पर ही देखने को मिलेगी और किसी भी दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं की जाएगी.
  • आमिर खान ने आज ऐलान किया कि उनकी सुपरहिट थिएट्रिकल फिल्म थिएटर में आने के डेढ़ महीने से भी कम समय में ही यूट्यूूब पर दस्तक देगी.
  • 'सितारे जमीन पर' 1 अगस्त 2025 से यूट्यूब पर पूरी दुनिया में रिलीज की जाएगी. 
  • 'सितारे जमीन पर' को यूट्यूब  पर देखने के लिए भारत में 100 रुपए चुकाने होंगे.
  • अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और स्पेन समेत 38 देशों में ये लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध होगी.
  • भारत के साथ-साथ दुनियाभर के नए दर्शकों तक पहुंचने के लिए 'सितारे जमीन पर' में अहम भाषाओं में सबटाइटल्स और डबिंग भी दी जाएगी.

आमिर खान ने कही ये बातें
लॉन्च पर बात करते हुए एक्टर-प्रोड्यूसर आमिर खान ने कहा- 'पिछले 15 सालों से मैं इस बात की कोशिश कर रहा था कि उन लोगों तक कैसे पहुंचा जाए जो थिएटर तक नहीं जा सकते, या जो किसी वजह से थिएटर नहीं जा पाते. अब आखिरकार वो वक्त आ गया है जब सब कुछ एक साथ ठीक बैठ रहा है. हमारी सरकार ने UPI शुरू किया और अब भारत दुनिया में नंबर 1 है इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट्स में. इंटरनेट की पहुंच भी भारत में बहुत तेजी से बढ़ी है और हर दिन बढ़ रही है. साथ ही यूट्यूब लगभग हर डिवाइस में होता है.'

आमिर खान ने आगे कहा- 'अब हम भारत के बड़े हिस्से और दुनिया के बहुत से लोगों तक फिल्में पहुंचा सकते हैं. मेरा सपना है कि सिनेमा हर किसी तक पहुंचे, वो भी सही और सस्ते दामों में. मैं चाहता हूं कि लोग सिनेमा को जब चाहें, जहां चाहें, तब देख सकें. अगर ये तरीका सफल होता है, तो क्रिएटिव लोग अलग-अलग कहानियां कह पाएंगे, बिना बॉर्डर या दूसरी रुकावटों की चिंता किए. ये नए कलाकारों और फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले लोगों के लिए भी एक शानदार मौका होगा. अगर ये आइडिया काम कर गया, तो यह सबके लिए फायदेमंद साबित होगा.'

यूट्यूब पर ही आएंगी आमिर खान की अपकमिंग फिल्में
'सितारे जमीन पर' की ऑनलाइन रिलीज यूट्यूब की बड़ी पहुंच और आसान तरीके से फिल्म दिखाने की सुविधा का फायदा उठाती है. आने वाले समय में आमिर खान प्रोडक्शंस की और भी पसंदीदा फिल्में इसी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएंगी. 

आमिर खान का वर्कफ्रंट
आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखित 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं. इसमें दस नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है. अगली फिल्मों की बात करें तो आमिर अब 'लाहौर 1947' (जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा होंगे) और 'एक दिन' (जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी नजर आएंगे) को प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये दोनों फिल्में आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
'घटिया हीरो है' तेजप्रताप यादव के तंज पर भड़के निरहुआ, बोले- 'तुम पिता के नाम पर हो, हम स्ट्रगल करके आए हैं'
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक Dolce ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक डोल्से ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget