एक्सप्लोरर

Rise and Fall Review: बिग बॉस को ये शो दे रहा टक्कर? लोगों को लगा होगा फ्लॉप, पर बरसा रहा है पैसा

बिग बॉस 19 को टक्कर देने के लिए ओटीटी पर एक ऐसा शो आ गया है, जिसने पहले ही हफ्ते में धमाका मचा दिया है. इस शो को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि क्या बताएं.

हिंदुस्तान में रियलिटी शो का मौसम लौट आया है. एक तरफ बिग बॉस शुरू हो गया है तो दूसरी तरफ उसकी की तरह एक ऐसा शो शुरू हुआ है जो गेम बेस्ड है. पर ये शो ओटीटी पर है और हैरानी की बात ये कि ये बिग बॉस को कड़ी टक्कर दे रहा है. अमेजन-एमएक्स प्लेयर पर राइज एंड फॉल के पहले सीजन ने धमाकेदार शुरुआत की है. शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि पहला हफ्ता सबसे बड़ा रहा है और उन्होंने कई टीवी शो को पीछे छोड़ दिया. इशारा बिग बॉस की तरफ था.

अशनीर के दावे...बिग बॉस की तरफ इशारे
राइज एंड फॉल के पहले वीकेंड पर अशनीर ग्रोवर घरवालों से मिलने आए. उन्होंने शो के बारे में अहम जानकारी दी. उन्होंने दावा किया कि पहले हफ्ते में ही शो ने धमाल मचा दिया है. जब आदित्य ने स्पॉन्सर की लिस्ट पढ़ी तो ग्रोवर ने कहा, 'देखा आप लोगों ने शो के स्पॉन्सर बढ़ गए हैं. यानी खूब पैसा आ रहा है और लोग खूब देख भी रहे हैं.' बता दें कि इसी वक्त कलर्स पर बिग बॉस का 19वां सीजन चल रहा है जिसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

सलमान खान पर किया था कमेंट 
अशनीर ने राइज एंड फॉल शुरू होने से पहले कहा था, 'रियलिटी शो कंटेस्टेंट के बारे में होना चाहिए. सौभाग्य कहिए या दुर्भाग्य एक बड़े शो में एक बड़े सुपरस्टार आते हैं. ये शो कंटेस्टेंट से ज्यादा उनके बारे में बन गया है. वीकेंड पर आने वाले को शो हाईजैक नहीं कर लेने देना चाहिए. अशनीर ने सलमान खान का नाम नहीं लिया था था लेकिन समझा जाता है कि उनका कमेंट सलमान खान और बिग बॉस के लिए ही था. 

लोगों को लगा था फ्लॉप होगा शो
सोशल मीडिया पर भी राइज एंड फॉल की अच्छी लोकप्रियता बढ़ रही है. लोगों को शुरू में लगा था कि शो फ्लॉप हो जाएगा लेकिन पवन सिंह जैसे भोजपुरी स्टार से सजा ये शो तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इसे लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट भी किया है.

कंटेस्टेंट्स का माइंड गेम...फैंस का एंटरटेनमेंट

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के वीडियोज खूब वायरल हैं. उनका मनमौजी पर रुबाब वाला अंदाज चर्चा में है. वहीं अर्जुन बिजलानी ने अपने माइंड गेम से सभी को हिला रखा है. यही कारण है कि अर्जुन बिजलानी सभी के टारगेट पर हैं. आकृति, आरूष अपनी रियल पर्सनैलिटी से इंप्रेस कर रहे हैं. शो में अरबाज जैसे कंटेस्टेंट भी हैं, जिन्हें लग रहा है कि वो किसी गेम शो में नहीं बल्कि बिग बॉस में हैं. वो बात-बात पर गुस्सा कर रहे हैं और एक बार तो हाथापाई पर भी आ गए. अहाना, धनश्री, कीकू, नयनदीप भी शो में अच्छे लग रहे हैं.

शो का कन्सेप्ट काफी हद तक बिग बॉस जैसा ही है. यहां भी टास्क होते हैं, पर यहां कंटेस्टेंट दो पार्ट में डिवाइड हैं. पहला वो जो रुलर हैं वो पेंटहाउस में रहते हैं दूसरा जो वर्कर्स हैं वो बेसमेंट में रहते हैं. हर दिन, हर पल प्लॉनिंग-प्लॉटिंग के जरिए समीकरण बदलते रहते हैं. 

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
'वेलकम टू द जंगल' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget