एक्सप्लोरर

Shamshera On Ott: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई रणबीर कपूर की 'शमशेरा', क्या एमेजॉन प्राइम पर चला पाएगी जादू?

Shamshera: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है. इस फिल्म में रणबीर के साथ वाणी कपूर लीड रोल में नजर आई हैं.

Shamshera On Amazon prime: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर फिल्म शमशेरा (Shamshera) से वापसी की है. इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर (Vaani Kapoor), संजय दत्त (Sanjay Dutt) अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. ये फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सिनेमाघरों के बाद रणबीर की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. यशराज बैनर के तले बनी शमशेरा एमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो गई है. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई शमशेरा को अब ऑडियन्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकती है. अगर आपके पास एमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन है तो आप इस फिल्म को आज ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. 

रणबीर कपूर की फिल्म एक्शन से भरपूर है. इस फिल्म में रणबीर डबल रोल में नजर आए हैं. वहीं संजय दत्त का नेगेटिव किरदार है. फिल्म में संजय दत्त की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई है. वहीं रणबीर अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस नहीं कर पाए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)

वाणी कपूर ने दी जानकारी
वाणी कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके शमशेरा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की जानकारी दी है. वाणी ने शमशेरा का पोस्टर शेयर करके एमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने की जानकारी दी है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है. वाणी के पोस्ट पर कई फैंस कमेंट करके फिल्म की तारीफ कर रहे हैं.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चलेगा जादू?
रणबीर कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है. ये फिल्म अपना बजट भी पूरा नहीं कर पाई है. कई बार फिल्में सिनेमाघरों पर कमाल नहीं दिखा पाती हैं मगर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उन्हें काफी पसंद किया जाता है. अब देखना होगा रणबीर कपूर की शमशेरा को बॉक्स ऑफिस की तरह ओटीटी पर भी मुंह की खानी पड़ेगी या कुछ कमाल दिखाने में कामयाब हो पाएगी.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: टूटे दिल से शिकायत कर रहे हैं Neelkamal Singh, इमोशनल वीडियो में कहा - मुझे अपनो ने लूटा...

Alia Pregnancy Fashion: प्रेग्नेंसी के दौरान आलिया भट्ट का फैशन है ऑन प्वॉइंट, बेबी बंप छिपाने के लिए कैरी किया इतना महंगा लुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
OTT पर मौजूद 2026 की 5 क्राइम-थ्रिलर फिल्में, आखिरी तक नहीं खुलेगा राज
ओटीटी पर मौजूद 2026 की 5 क्राइम-थ्रिलर फिल्में, आखिरी तक नहीं खुलेगा राज
OTT Release This Week: इस हफ्ते नहीं होंगे बोर! ओटीटी पर रिलीज हो रहीं एकदम नई 10 धांसू-फिल्में सीरीज
इस हफ्ते नहीं होंगे बोर! ओटीटी पर रिलीज हो रहीं एकदम नई 10 धांसू-फिल्में सीरीज
Prahaar OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद राजकुमार राव की 'प्रहार' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- सारी डिटेल्स
राजकुमार राव की 'प्रहार' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें-डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget