एक्सप्लोरर

Waack Girls Premiere: प्राइम वीडियो पर 22 नवंबर को होगा ‘वैक गर्ल्स’ वर्ल्डवाइड प्रीमियर, हुआ ऐलान

Waack Girls Worldwide Premiere: प्राइम वीडियो ने आज अपनी ओरिजिनल ड्रामा सीरीज़ 'वैक गर्ल्स' के प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है. जानिए कब होगी स्ट्रीम.

Waack Girls Premiere: भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी ओरिजिनल ड्रामा सीरीज़ ‘वैक गर्ल्स’ के प्रीमियर की तारीख की घोषणा की है. पद्मश्री पुरस्कार विजेता सूनी तारापोरेवाला ने इस सीरीज़ का निर्माण एवं निर्देशन किया है जिसे सूनी, इयाना बातिवाला और रॉनी सेन ने साथ मिलकर लिखा है. इस सीरीज़ को मैटर एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और जिगरी दोस्त प्रोडक्शंस के बैनर तले केलब फ्रैंकलिन, विकेश भूटानी और सूनी तारापोरवाला ने प्रोड्यूस किया है.

22 नवंबर को रिलीज होगी वैक गर्ल्स

कॉमेडी, ड्रामा, डांस और म्यूजिक से भरपूर इस सीरीज़ में मेखोला बोस, अनसुआ चौधरी, रिताशा राठौर, क्रिसन परेरा, प्रियम साहा, रूबी साह, अचिंत्य बोस जैसे बेहद होनहार और उभरते कलाकारों के साथ-साथ बरुन चंदा, लिलेट दुबे और स्वर्गीय नितेश पांडे जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं. 9 एपिसोड वाली ये ड्रामा सीरीज़ भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में 22 नवंबर को सिर्फ प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया गया है.

वैक गर्ल्स नाम के डांस ग्रुप पर आधारित है सीरीज

चहल-पहल भरे कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज में बेबाक अंदाज़ वाली 6 युवतियों की कहानी दिखाई गई है, जो ऐसे शहर और देश में अपना एक डांस ग्रुप बनाती हैं, जहां उनकी पसंद के इस डांस स्टाइल, यानी वैकिंग के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं. ये लड़कियां साथ मिलकर 'वैक गर्ल्स' नाम से एक डांस ग्रुप बनाती हैं और सुर्खियों में छा जाती हैं.

वैकिंग की जानकार और ग्रुप की कोरियोग्राफर, इशानी (मेखोला बोस द्वारा निभाया गया किरदार) इस ग्रुप की लीडर हैं, जबकि उत्साह से भरी और निडर स्वभाव की लोपा (रिताशा राठौर द्वारा निभाया गया किरदार) इस ग्रुप की मैनेजर हैं. इस सीरीज में डांस फ्लोर पर और उसके बाहर उनके साहसिक कारनामों को दिखाया गया है, जो अपनी निजी ज़िंदगी की चुनौतियों, परिवार के अरमानों, समाज के कायदों का सामना करती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

बेहद खास मैसेज देती है वैक गर्ल्स

प्राइम वीडियो, इंडिया के हेड ऑफ़ ऑरिजिनल्स, निखिल मधोक ने कहा, "हमें इस बात की खुशी है कि हम बेहद अनुभवी फिल्ममेकर, सूनी तारापोरेवाला के साथ मिलकर वैक गर्ल्स  को दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं. पहली नज़र में ये डांस से बेहद लगाव रखने वाली लड़कियों की कहानी लगती है, लेकिन गहराई से देखने पर पता चलता है कि ‘वैक गर्ल्स’ दुनिया के ऐसे हर इंसान को हौसला देने वाली कहानी है जो सपने देखने की हिम्मत रखते हैं. हमें लगता है कि 22 नवंबर को जब इस कहानी का वर्ल्डवाइड प्रीमियर होगा, तो यह दुनिया भर के दर्शकों, खासकर युवाओं को बेहद पसंद आएगी.."

मेखोला बोस प्रेरित है सीरीज की कहानी

सूनी तारापोरेवाला ने अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए कहा कि, "मैंने पहली बार मेखोला बोस को डांस करते हुए देखा और उसी वक्त से मैं वैकिंग पर फिदा हो गई, जबकि इससे पहले तक मुझे ये भी मालूम नहीं था कि इसे क्या कहते हैं. ये कहानी भी उन्हीं से प्रेरित है जो लीक से हटकर होने के साथ-साथ बेहद मजेदार भी है, और वैक गर्ल्स  को दुनिया के सामने पेश करने को लेकर मेरी खुशियां सातवें आसमान पर हैं. लेकिन ये किसी सामान्य डांस शो की तरह नहीं है. सभी 6 लड़कियों की शख़्सियत बिल्कुल अलग है, जिनमें से हर एक की अपनी-अपनी समस्याएं हैं जो दर्शकों को पसंद आएंगी, और वो किसी-न-किसी किरदार से जुड़ाव महसूस करेंगे.’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘लेकिन इन सभी लड़कियों में एक समानता है वे सभी पुराने तौर-तरीकों को चुनौती देने वाली और निडर स्वभाव की हैं, जो अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जीती हैं और कड़ी मेहनत से अपना मुकाम बनाती हैं. मैं प्राइम वीडियो, इस शो में साथ मिलकर काम करने वाली बेमिसाल टीम और अपने प्रदर्शन से हैरत में डाल देने वाली इन सभी लड़कियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से मेरे सपने को साकार किया है. अब मुझे दर्शकों के साथ डांस करने का बेसब्री से इंतज़ार है.."

हमें बहुत पसंद आया था सीरीज का आइडिया - केलब

मैटर एंटरटेनमेंट के संस्थापक, केलब फ्रैंकलिन ने कहा, "जब सूनी ने पहली बार हमें वैक गर्ल्स के बारे में बताया, तो उनका ये विचार हमें यह बेहद पसंद आया. एक ऐसा शो बनाने का मौका पाकर हम बेहद उत्साहित थे, जिसमें हालातों को बदलने में डांस की ताकत और इंसानी जज़्बे की जीत को बखूबी दिखाया गया है. इस शो ने हमें इन महान कलाकारों को सक्षम बनाने का बेहतरीन अवसर दिया है, जिन्होंने सही मायने में ग्लोबल प्लेटफॉर्म के साथ वैकिंग की कला में महारत हासिल की है."

चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के संस्थापक, विकेश भूटानी ने कहा, "वैक गर्ल्स की कहानी सचमुच बेहद शानदार है, जिसे उम्दा कहानियों को पर्दे पर उतारने के लिए सच्ची लगन से काम करने वाली बेमिसाल टीम ने साथ मिलकर तैयार किया है. यह शो महज एक डांस ड्रामा से कहीं बढ़कर है, जो सूनी के विज़न की वजह से ही संभव हो पाया है. ये एक इंसान की उम्मीदों, उसके अरमानों और खुद की पहचान को गहराई से बयां करने वाली कहानी है, जिसमें उन्हें ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए दिखाया गया है. हम सभी का मन मोह लेने वाली एक ऐसी कहानी पेश करना चाहते हैं, जो हमारे भारतीय दर्शकों को पसंद आने के साथ-साथ पूरी दुनिया के दर्शकों को भी लुभाए. हमें खुशी है कि प्राइम वीडियो के ज़रिये ‘वैक गर्ल्स’ की ये कहानी दुनिया के 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में दर्शकों तक पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें -

सपना चौधरी बनीं दूसरे बेटे की मां, हजारों फैंस की भीड़ में इस पंजाबी सिंगर ने किया नामकरण, वीडियो हुआ वायरल

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 OTT Release: 'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget