एक्सप्लोरर

Odela 2 Streaming on Prime Video: ओटीटी पर आ गई है ये तेलुगू की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म, हिंदी सहित तीन लैंग्वेज में हो रही है स्ट्रीम

OTT Release: इस वीकेंड कुछ डरावना देखना है तो आप तमन्ना भाटिया स्टारर तेलुगू फिल्म ओडेला 2 देख सकते हैं. ये फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है.

Odela 2 Streaming:  ओटीटी पर तमनन्ना भाटिया की तेलुगू सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ओडेला 2 रिलीज हो चुकी है. अगर आप भी वीकेंड पर कुछ डरावना देखना चाहते हैं तो इसे मिस ना करें. आपको बताते हैं कि आप इसे किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

ओडेला 2 की कहानी
इस फिल्म में सुपरनेचुरल बैकड्रॉप में आध्यात्मिक पहलू भी दिखाया गया है. इसमें तेलंगाना के काल्पनिक गाँव ओडेला की कहानी है जहां सीरियल रेपिस्ट आत्मा गाँव में आतंक मचाती है. ये आत्मा गाँव के पुरुषों से गलत काम कराती है. इसमें तमन्ना भाटिया ने शिव शक्ति नामक साध्वी की भूमिका निभाई है  जो इस दुष्ट आत्मा से गाँव को बचाने के लिए आती है.

'ओडेला 2' ओटीटी पर कहां देख सकते हैं

'ओडेला 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इसे आप जब चाहें घर बैठे अब देख सकते हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sampath Nandi Team Works (@sampathnanditeamworks)

'ओडेला 2' को अशोक तेजा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 17 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.

'ओडेला 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉंस नहीं मिला. 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 6 करोड़ रुपये से कम ही कमाई कर पाई. ये बजट का मात्र 22-23% ही है. इसके मुकाबले तमन्ना भाटिया की पिछली हॉरर फिल्म 'अरणमनई 4' ने अच्छी कमाई की थी. फिल्म ने करीब 44.7 करोड़ रुपये कमाए थे. 

'ओडेला 2' की ओटीटी डील कितने करोड़ में हुई

प्राइम वीडियो ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स 18 करोड़ रुपये खरीदे हैं. 

'ओडेला 2' में तमन्ना भाटिया के साथ हेबाह पटेल, वशिष्ठ एन. सिम्हा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके साथ ही नागा महेश, वामसी, गगन विहारी, सुरेंदर रेड्डी, भूपाल और पूजा रेड्डी भी अहम किरदारों में हैं.

तमन्ना ने फिल्म के बारे में कहा था कि उन्हें ऐसी फिल्में पसंद हैं क्योंकि वे लार्जर दैन लाइफ होती हैं. उन्होंने प्रमोशन के दौरान कहा था, 'मुझे इस तरह का सिनेमा पसंद है, क्योंकि बचपन में मुझे ऐसी फिल्में पसंद थीं, जो लार्जर दैन लाइफ होती हैं और आपको एक अलग दुनिया में ले जाती हैं. ये फिल्म आखिर में आपको बहुत बड़ा और सशक्त संदेश देती है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget