नेटफ्लिक्स पर 23 अक्टूबर को महा-धमाका: ‘गजब रात' से लेकर 'ल्यूपिन 4' तक, आ रहीं ये धांसू फिल्में और सीरीज
नेटफ्लिक्स पर इस शुक्रवार को कई फिल्में और सीरीज आ रही हैं. इनमें इंडियन फिल्मों के अलावा विदेशी भाषा की फिल्में और सीरीज भी शामिल हैं.

अगर आप नेटफ्लिक्स पर नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. नेटफ्लिक्स पर 23 अक्टूबर को 'गजब रात' से लेकर 'ल्यूपिन 4' सहित और भी कई फिल्में और सीरीज दस्तक देनी वाली हैं. आइए एक नजर नेटफ्लिक्स पर इस शुक्रवार को दस्तक देनी वाली फिल्मों और सीरीज पर डालते हैं.
'गजब रात'
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गजब रात' 23 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी. पहले इसका नाम 'घूसखोर पंडित' था, लेकिन विवाद के बाद मेकर्स ने नाम में बदलाव करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया था. फिल्म में मनोज के साथ अक्षय ओबेरॉय, साकिब सलीम, दिव्या दत्ता और नुसरत भरूचा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.
'ल्यूपिन 4'
'ल्यूपिन' एक पॉपुलर फ्रेंच वेब सीरीज है. इसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और अब चौथा सीजन इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगा. नए सीजन में कुल आठ एपिसोड दर्शकों को देखने को मिलेंगे. ओमर सी, लुडिविन सैग्नियर, एंटोइन गौय और सोफियान गुराब जैसे कलाकारों ने इसमें अहम किरदार निभाया है.
'सर्वाइविंग हरिकेन ओटिस'
'सर्वाइविंग हरिकेन ओटिस' एक स्पेनिश फिल्म है. जॉर्ज मिशेल ग्रौ के डायरेक्शन में बनी मूवी में इम्मानुएल बेनी, क्रिस्टयन फ़ेरर, मोनिका डेल कारमेन, एंड्रयू लेलैंड रोजर्स जैसे कलाकार हैं.
'डोरोथी'
'डोरोथी' एक तमिल फिल्म है, जिसमें कीर्ति सुरेश और ऋषिकांत ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म सितंबर में थिएटर्स में आई थी, जबकि 23 अक्टूबर को ये ओटीटी पर आ रही है. कार्तिक सुब्बाराज के डायरेक्शन में बनी डोरोथी क्राइम थ्रिलर फिल्म है.
'धूमकेतु'
मलयालम सिनेमा की फिल्म 'धूमकेतु' 25 सितंबर को थिएटर्स में आई थी. अब एक महीने के भीतर ये ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. इसमें साजिन गोपू और निखिला विमल अहम रोल में हैं.
'पैरालाइज़्ड बाय होप: द मारिया बैमफोर्ड स्टोरी'
'पैरालाइज़्ड बाय होप: द मारिया बैमफोर्ड स्टोरी' फिल्म कॉमेडियन मारिया बैमफोर्ड के जीवन पर बेस्ड है. इसे जुड अपाटो और नील बर्कले ने डायरेक्टर किया है.
हाल ही में रिलीज हुईं ये फिल्में सीरीज
नेटफ्लिक्स की हालिया रिलीज फिल्मों की बात करें तो श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' और रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' ने 20 अक्टूबर जबकि 'द लास्ट हाउस ऑन द लेफ्ट' ने 21 अक्टूबर को दस्तक दी.





















