एक्सप्लोरर

‘Priyanka Chopra और Nick Jonas की जोड़ी नहीं है अच्छी’- Netflix स्टार ने कपल पर कह दी ऐसी बात

Sima Taparia On Priyanka-Nick Match: मैचमेकर सीमा टपारिया ने नेटफ्लिक्स शो ‘इंडियन मैचमेकिंग’ पर स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी के बारे में एक बयान दिया है.

Sima Taparia On Priyanka Chopra-Nick Jonas: नेटफ्लिक्स पर आने वाला शो ‘इंडियन मैचमेकिंग’ (Indian Matchmaking) का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है. 10 अगस्त 2022 को Netflix पर इसका पहला एपिसोड लॉन्च हुआ. शो की होस्ट व मैचमेकर सीमा टपारिया (Sima Taparia) लोगों को मैचमेकिंग और लाइफ पार्टनर से रिलेटेड टिप्स देती हैं. लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपनी क्लाइंट नादिया को एज गैप के आधार पर लाइफ पार्टनर चुनने की सलाह दी. हालांकि, हमारा ध्यान उनके उस कमेंट ने खींचा, जो मैचमेकर ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) पर किया.

शो के दूसरे एपिसोड में सीमा टपारिया नादिया और उनके परिवार से मिलने उनके घर पर जाती हैं. नादिया जब उन्हें विशाल नाम के शख्स के बारे में बताती हैं, जिससे वह एक पार्टी में मिली थीं और अब वे साथ होना चाहते हैं. इस पर सीमा ने कहा कि, भले ही विशाल एक अच्छा लड़का है, लेकिन नादिया से वह उम्र में बहुत छोटा है. सीमा का मानना है कि, एक लड़के और लड़की के बीच 2-3 साल का ही एज गैप होना चाहिए, वरना ये अच्छा नहीं लगता है. हालांकि, नादिया से विशाल 7 साल छोटा है, जिसके बाद सीमा और उनकी मां नमिता उनके मैच को नकार देती हैं.

प्रियंका-निक अच्छे मैच नहीं हैं- सीमा

नादिया विशाल पर अड़ी रहती है और ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे फेमस कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का उदाहरण देती हैं, जिनके बीच करीब 10 -11 साल का अंतर है. वह यह भी कहती हैं कि, उन्हें नहीं लगता है कि विशाल बहुत छोटे हैं, क्योंकि वह बच्चों जैसा बिहेव नहीं करते हैं. मैचमेकर सीमा ने नादिया की बातों पर सहमति जताई, लेकिन उन्होंने प्रियंका और निक की जोड़ी को अच्छा नहीं बताया. उनका कहना है कि, दोनों एक अच्छे मैच नहीं हैं.

प्रियंका-निक के एज गैप पर बोलीं सीमा टपारिया

सीमा कहती हैं, “मुझे नहीं लगता कि, उनका एक अच्छा मैच है. यह बताने के लिए मुझे माफ कीजिएगा. उन्होंने शादी कर ली है, लेकिन यह एक अच्छा मैच नहीं है. वह (निक) उनके सामने बहुत छोटे दिखते हैं और वह (प्रियंका) बड़ी दिखती हैं." सीमा ने कहा, "नादिया को विशाल पसंद आया, क्योंकि वह एक प्यारा और चार्मिंग लड़का है, लेकिन मुझे लगता है कि, उम्हें एक लड़के में इससे ज्यादा चीजें देखनी चाहिए.”

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लंबी डेटिंग के बाद साल 2018 में शादी कर ली थी और अब वे दोनों एक प्यारी सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Daughter Name Malti Marie Chopra Jonas) है.

यह भी पढ़ें

Laal Singh Chaddha: आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंची आमिर करीना की फिल्म, देखकर लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन्स  

Dil Chahta Hai: प्रीति जिंटा ने फिल्म को बताया अपने दिल के करीब, रिलीज के 21 साल होने पर यूं किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, अब बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget