एक्सप्लोरर

Kesari 2 OTT Release: 'केसरी 2' की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी अक्षय कुमार की फिल्म

Kesari 2 OTT Release Date: 'केसरी चैप्टर 2' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी धूम मचाने के लिए तैयार है. अक्षय कुमार स्टारर ये पीरियड ड्रामा फिल्म दो दिन बाद ही ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है.

Kesari 2 OTT Release Date: अक्षय कुमार की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को बड़े पर्दे पर दर्शकों का खूब प्यार मिला. 18 अप्रैल, 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे. अब ये फिल्म ओटीटी पर भी धूम मचाने के लिए तैयार है. मेकर्स ने 'केसरी चैप्टर 2' की ओटीटी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. आइए बताते हैं ये फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है.

'केसरी चैप्टर 2' के ओटीटी राइट्स जियो हॉटस्टार ने खरीदे हैं. इस फिल्म के राइट्स के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ने मोटी रकम अदा की है. 123telugu की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'केसरी चैप्टर 2' के स्ट्रीमिंग राइट्स 105 करोड़ रुपए में बिके हैं. ये फिल्म अब 13 जून, 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)


ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अनाउंस की रिलीज डेट
जियो हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर 'केसरी चैप्टर 2' का एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस की है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है- 'कहानी तो आप जानते हैं, लेकिन सच्चाई नहीं. 'केसरी चैप्टर 2' में जलियांवाला बाग के बाद की घटनाओं को देखिए, जो 13 जून को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.'

'केसरी चैप्टर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'केसरी चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है. फिल्म पहले सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी और बाद में इसे तेलुगु में भी रिलीज किया गया था. बॉक्स ऑफिस पर 'केसरी चैप्टर 2' ने भारत में कुल 92.53 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म ने कुल 144.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

'केसरी चैप्टर 2' जालियांवाला बाग की अनसुनी कहानी को पर्दे पर दिखाती है. फिल्म में अक्षय कुमार ने सी. शंकरन नायर का किरदार निभाया है. फिल्म में अक्षय के अलावा आर माधवन और अनन्या पांडे लीड रोल में दिखाई दिए हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
Archana Puran Singh Says: टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
Friday OTT Watch List: 'चांद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?
'चांद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?
'लॉक अप 2' के टास्क में मचा बवाल, शिवांगी के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हुए हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर को दी धमकी
'लॉक अप 2' के टास्क में मचा बवाल, शिवांगी के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हुए हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर को दी धमकी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget