एक्सप्लोरर

Kannappa OTT Release: अक्षय कुमार की 'कन्नप्पा' रिलीज के चार हफ्तों बाद ही ओटीटी पर देगी दस्तक, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Kannappa OTT Release: विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आए हैं. अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

विष्णु मांचू की बिग स्टार फिल्म कन्नप्पा ने सिनेमाघरों पर 27 जून को दस्तक दी थी. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि इसमें मोहनलाल से लेकर अक्षय कुमार तक कई बड़े सितारे नजर आए हैं. मगर ये फिल्म लोगों की उम्मीदों पर कुछ खास खरी नहीं उतर पाई है. मेकर्स ने अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला कर लिया है. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म को रिलीज के 4 हफ्तों बाद ही ओटीटी पर लाया जा रहा है.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
123तेलुगू की रिपोर्ट के मुताबिक कन्नप्पा को 25 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली हैं. मेकर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. अगर ये रिपोर्ट सही होती है तो फिल्म रिलीज के एक महीने बाद ही डिजिटल पर आ जाएगी.

डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं किया था डिसाइड
कन्नप्पा की ओटीटी रिलीज से पहले विष्णु मांचू ने प्रेस से बात करते हुए फिल्म के रिलीज से पहले ओटीटी डील फाइनल नहीं करने के पीछे की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था- मेरे पास बहुत ज़्यादा आजादी है क्योंकि मेरी फिल्म 10 हफ्ते से पहले ओटीटी पर नहीं आएगी. यही मेरा समझौता है और भगवान की कृपा से, मुझ पर रिलीज का कोई दबाव नहीं है. मेरा एकमात्र उद्देश्य ऑडियन्स को बेस्ट फिल्म दिखाना है.

कन्नप्पा की बात करें तो ये एक माइथोलॉजिकल फिल्म है. जिसमें विष्णु मांचू लीड रोल में नजर आए हैं. उनके साथ मोहन बाबू, आर सरथकुमार, प्रीति मुकुंदन, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, शिव बालाजी, कौशल मंदा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. वहीं मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल का फिल्म में कैमियो है.

कन्नप्पा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है. इस फिल्म ने इंडिया में बहुत कम कमाई की है. फिल्म सिर्फ 32.93 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई.

ये भी पढ़ें: 'सैयारा' में अहान पांडे का लुक कैसे हुआ था डिजाइन, सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने दी एक-एक डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
ऋचा चड्ढा ने पहली नॉन-फिक्शन सीरीज 'मुसाफिरी' का ऐलान किया, 8 एपिसोड में दिखेगी मुंबई की अनसुनी कहानियां
ऋचा चड्ढा ने पहली नॉन-फिक्शन सीरीज 'मुसाफिरी' का ऐलान किया, 8 एपिसोड में दिखेगी कहानियां
'पवन सिंह ने जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया', भोजपुरी पावर स्टार पर काजल राघवानी के आरोप
'पवन सिंह ने जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया', भोजपुरी पावर स्टार पर काजल राघवानी के आरोप

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget