'दृश्यम 3 द कनक्लूजन' की OTT रिलीज, जानें कब और कहां देख सकते हैं अजय देवगन की फिल्म
Drishyam 3 OTT Release: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. ऐसे में अगर आपको भी इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है तो चलिए बताते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' के इन दिनों काफी चर्चे हो रहे हैं. फिल्म थिएटर से लेकर बॉक्स ऑफिस तक पर रूल कर रही है. इसके आगे किसी का भी सिक्का नहीं चल पा रहा है. इसने सबका खेल ही बिगाड़ दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में ही इंडिया में 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है.
'दृश्यम 3' की बंपर कमाई के बीच इसकी ओटीटी रिलीज डिटेल्स भी सामने आ गई है. ऐसे में अगर आपको भी फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार है तो चलिए बताते हैं कि आप इसे कब और कहां ओटीटी पर देख सकते हैं.
OTT पर कब और कहां देखें 'दृश्यम 3'?
इसके साथ ही अगर 'दृश्यम 3' की ओटीटी रिलीज के बारे में बात की जाए तो फिल्मीबीट के अनुसार, 'दृश्यम 3 द कनक्लूजन' की ओटीटी रिलीज डिटेल्स सामने आ गई है. फिल्म को थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसका ऐलान भी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 'दृश्यम 3' ने तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म
वहीं, इसे कब रिलीज किया जाएगा तो किसी भी फिल्म को थिएटर में रिलीज के 45-60 दिनों बाद ही ओटीटी पर रिलीज किया जाता है. अब इसकी एक्चुअल रिलीज डेट तो एंग्रीमेंट के अनुसार ही पता चल पाएगी. इसकी ऑफिशियल रिलीज का ऐलान किए जाने के बाद ही साफ हो पाएगा.
'दृश्यम 3' की स्टार कास्ट और इसके बारे में
बहरहाल, अगर फिल्म 'दृश्यम 3' की स्टार कास्ट और इसके बारे में बात की जाए तो फिल्म में अजय देवगन के साथ ही श्रिया सरन, तबू, इशिता दत्ता, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. अजय देवगन ने पर्दे पर एक बार फिर से विजय सालगांवकर बनकर वापसी कर रहे हैं.
आपको बता दें कि 'दृश्यम 3' हिट फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' का त्रिक्वल है. इसके ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में अजय देवगन ने इसे इस फ्रेंचाइजी का कनक्लूजन बताया था और ये भी क्लीयर किया था कि ये मोहनलाल की 'दृश्यम 3' बिल्कुल अलग है. वहीं, फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा था, 'ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी क्योंकि ये कनक्लूजन था. इसे कोई दूसरी या फिर पार्ट 3 फिल्म नहीं कहा जा सकता है.' फिल्ममेकर ने ये भी बताया था, 'इसकी राइटिंग प्रोसेस में भी काफी वक्त लगा था. क्योंकि इसकी स्टोरी काफी कॉम्प्लैक्स थी और टीम चाहती थी कि इसका एंड हो.'




















