एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3 में खत्म हुआ पौलोमी दास का सफर, मिड वीक एविक्शन में 'बाहरवाले' ने किया बेघर

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में काफी जल्दी-जल्दी नॉमिनेशन और एविक्शन हो रहे हैं. अब बिग बॉस से तीसरे सदस्य यानि पौलोमी दास का भी पत्ता साफ हो चुका है.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट एपिसोड में दूसरा मिड वीक एविक्शन देखने को मिला. जिसमेंं एकबार फिर से बिग बॉस का एक सदस्य घर से बाहर हो गया है. दरअसल पिछले दिनों बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया था. टास्क के बाद अनाउंस किया गया कि इस हफ्ते पौलोमी दास, चंद्रिका दीक्षित, मुनीषा खटवानी, शिवानी कुमारी, नैजी और विशाल पांडेय बेघर होने के लिए नॉमिनेशन लिस्ट में हैं. नॉमिनेशन की इस लिस्ट से एक सदस्य घर से बाहर हो चुका है. 

ऐसे पलट गया गेम
बीती रात के एपिसोड में जिन लोगों को नॉमिनेट किया गया था, उनमें से पौलोमी दास को बाहर कर दिया गया है. चलिए बताते हैं कि आखिर गेम पलटा कैसे. बिग बॉस ने कहा मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक जितने वोट आए हैं, उनकी मानें तो पौलोमी, चंद्रिका और मुनीषा तीनों बॉटम तीन तक पहुंच चुके हैं. इन तीनों को बचाने के लिए घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाया गया और वहां स्टेपर चलाने के लिए कहा गया. 

लव कटारिया ने पौलोमी को किया बाहर
ऐसे में बिग बॉस को हर एक घंटे में अपडेट देना था कि आखिर बॉटम 3 में कौन है. जब तक स्टेपर चलना था तब तक वोट काउंट होने थे. इसके बाद बाहरवाला यानि कि लव कटारिया किन्ही दो में से एक को बाहर करेगा. 
सबने अपना टास्क पूरा किया और चंद्रिका दीक्षित बच गईं, पौलोमी व मुनीषा बॉटम 3 में आ गईं.  अब बिग बॉस ने लव कटारिया से पूछा कि आखिर पौलोमी और मुनीषा में से वह किसे एलिमिनेट करेंगे. इसपर लव कटारिया ने पौलोमी का नाम ले लिया और वह घर से बाहर हो गईं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बिग बॉस में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री 
अब रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 3 में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है. वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर ब्रिस्टी समद्दर का नाम सामने आया है. ब्रिस्टी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस भी हैं. वह अपने इंस्टाग्राम पर बोल्ड फोटोज के लिए भी जानी जाती हैं. मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली ब्रिस्टी ने अपने अच्छे खासे फॉलोवर्स इकट्ठा किए हैं. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 8,94,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

यह भी पढ़ें: हनीमून पर पति जहीर संग होने वाली थी सोनाक्षी की लड़ाई, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मुंह छिपाकर हंसने लगीं एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget