एक्सप्लोरर

फिल्मों के फ्लॉप होने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, OTT प्लेटफॉर्म को ठहराया जिम्मेदार

Akshay Kumar On Flop Films: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्काई फोर्स के प्रमोशन में बिजी हैं. इस दौरान उन्होंने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बारे में बात की.

Akshay Kumar On Flop Films: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हर साल 4-5 फिल्में लेकर आते हैं. जिनमें से कुछ हिट साबित होती हैं तो कुछ फ्लॉप. मगर साल 2024 उनके लिए बहुत बेकार रहा है. उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही साबित हुई हैं. ऐसे में अक्षय को एक हिट फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. अब अक्षय फिल्म स्काई फोर्स लेकर आ रहे हैं. ये फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के प्रमोशन में बिजी अक्षय ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्मों के फ्लॉप होने पर बात की और इसका जिम्मेदार ओटीटी प्लेटफॉर्म को ठहरा दिया है.

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने का जिम्मेदार ओटीटी प्लेटफॉर्म को ठहराया है. उन्होंने कहा-'मैं बहुत से लोगों से मिलता हूं और वो अक्सर कहते हैं कि हम इसे ओटीटी पर देखेंगे, इसलिए यही सबसे बड़ा कारण है.' 

ओटीटी की लग गई है लत
अक्षय ने आगे कहा- 'कोविड के दौर से लोग घर पर ही फिल्में और बाकी चीजों को देखने के आदी हो गए थे. इसी वजह से उन्हें अभी भी वो आदत लगी हुई है और ओटीटी पर फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करते हैं. 

अक्षय पहले भी फिल्मों के फ्लॉप होने को लेकर बात कर चुके हैं. उन्होंने फोर्ब्स इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था-महामारी ने फिल्म इंडस्ट्री के डायनमिक को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है. ऑडियन्स के सिनेमा आउटिंग के बारे में ज्यादा सिलेक्टिव होने के साथ, ऐसे प्रोजेक्ट चुनना इंपोर्टेंट हो गया है जो पूरी तरह से एंटरटेनिंग हों.

बता दें कि अक्षय कुमार की पिछले साल सरफिरा और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्में आईं थीं. जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं. अक्षय फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म स्काई फोर्स पर काम कर रहे हैं.

स्काई फोर्स की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहाड़िया और सारा अली खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का ट्रेलर और गाने को लोगों को पसंद आए हैं. अब देखना होगा ये फिल्म अक्षय कुमार की फ्लॉप की सीरीज को खत्म कर पाती है या नहीं 

ये भी पढ़ें: डिस्चार्ज होने के बाद सैफ करेंगे एक महीने तक बेड रेस्ट, जिम बंद, शूटिंग भी रुकी, डॉक्टर ने दी ये हिदायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लॉक अप 2' से बाहर आते ही श्रेष्ठा अय्यर के पास हैं नया प्लान, दुबई में करेंगी ये काम
'लॉक अप 2' से बाहर आते ही श्रेष्ठा अय्यर के पास हैं नया प्लान, दुबई में करेंगी ये काम
'लॉक अप 2' में कमजोर पड़ीं सुनीता आहूजा, कश्मीरा शाह ने बढ़ाया हौसला, लिखा- 'मजबूत रही मामी...'
'लॉक अप 2' में कमजोर पड़ीं सुनीता आहूजा, कश्मीरा शाह ने बढ़ाया हौसला, लिखा- 'मजबूत रही मामी...'
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'पति पत्नी और वो दो'? आयुष्मा खुराना की फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अपडेट
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'पति पत्नी और वो दो'? आयुष्मा खुराना की फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अपडेट
'तुम्हें हमेशा मेरी चीजें पसंद आती है...', पति जैद दरबार के सामने कुशाल टंडन ने एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान को लेकर किया भद्दा मजाक
'तुम्हें हमेशा मेरी चीजें पसंद आती है...', पति जैद दरबार के सामने कुशाल टंडन ने एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान को लेकर किया भद्दा मजाक

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget