एक्सप्लोरर

ईरान ने फारस की खाड़ी में अमेरिकी समेत दो तेल टैंकर फूंके, ट्रंप की धमकी के बाद तेहरान की बड़ी कार्रवाई

Middle East War: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 12वां दिन है और शुरुआत में ही ईरान ने अमेरिकी तेल के टैंकरों पर हमला कर दिया. इसमें 1 की मौत हो गई और टैंकरों में आग भड़क उठी.

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में नया बड़ा हमला हुआ है. ईरान ने फारस की खाड़ी में दो विदेशी तेल टैंकरों पर हमला कर दिया, जिसमें एक अमेरिकी कंपनी का जहाज भी शामिल है. हमलों से जहाजों में भीषण आग लग गई, एक व्यक्ति की मौत हो गई और 38 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया. ईरान ने खुद इन हमलों की जिम्मेदारी ली है.

ईरान ने अंडरवॉटर ड्रोन से किया हमला

ईरानी राज्य प्रसारक IRIB के मुताबिक, पानी के नीचे से ड्रोन (अंडरवॉटर ड्रोन) से हमला किया गया, जिससे दोनों टैंकर उड़ गए. हमला इराक के क्षेत्रीय पानी में बासरा के पास हुआ. जहाजों के नाम हैं:

  • Safesea Vishnu (मार्शल आइलैंड्स फ्लैग वाला, अमेरिकी कंपनी Safesea Transport Inc. का स्वामित्व)
  • Zefyros (माल्टीज फ्लैग वाला, यूनानी मालिक)

 हमला ऐसे वक्त में हुआ जब ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले किसी भी जहाज को आग लगा दी जाएगी. ईरान का कहना है कि वो किसी भी जहाज को नहीं छोड़ेगा जो अमेरिका, इजरायल या उनके सहयोगियों का तेल ले जा रहा हो. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल रूट है, जहां से रोजाना करीब 20% वैश्विक तेल (लगभग 13 मिलियन बैरल) गुजरता है.

ट्रंप के दावे के बाद भी ईरान के हमले जारी

इस हमले से पहले अमेरिका ने दावा किया था कि उसकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास 16 ईरानी माइन-लेइंग जहाजों को नष्ट कर दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को 'इतना जोर से मारा है जितना इतिहास में किसी देश को नहीं मारा गया', और युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा क्योंकि 'ईरान में टारगेट करने लायक कुछ बचा ही नहीं.' इसके बावजूद ईरान अब भी हमले कर रहा है.

युद्ध अब 12वें दिन में पहुंच गया है. अमेरिका और इजरायल के ऑपरेशन 'Epic Fury' के जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों पर ड्रोन-मिसाइल अटैक किए. इससे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और शिपिंग ट्रैफिक लगभग रुक गया है. दुनिया के बड़े देश जैसे चीन, भारत और जापान पर इसका सीधा असर पड़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: 24 घंटे के भीतर ईरान ने फिर की हॉर्मुज की नाकेबंदी, तिरंगे लगे जहाजों पर तेहरान की गोलीबारी, भारत ने जताया विरोध
Live: 24 घंटे के भीतर ईरान ने फिर की हॉर्मुज की नाकेबंदी, तिरंगे लगे जहाजों पर तेहरान की गोलीबारी, भारत ने जताया विरोध
'या तो डील मानो, वरना सारे...', ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, इस्लामाबाद में आखिरी दांव!
'या तो डील मानो, वरना सारे...', ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, इस्लामाबाद में आखिरी दांव!
'दोहरा चरित्र...', होर्मुज के मामले पर भड़का ईरान, फ्री पैसेज वाले बयान पर यूरोपीय यूनियन को दी सलाह
'दोहरा चरित्र...', होर्मुज के मामले पर भड़का ईरान, फ्री पैसेज वाले बयान पर यूरोपीय यूनियन को दी सलाह
मौत के 7 हफ्ते बीतने के बाद भी दफनाया नहीं गया अली खामेनेई का शव, आखिर क्या है कारण?
मौत के 7 हफ्ते बीतने के बाद भी दफनाया नहीं गया अली खामेनेई का शव, आखिर क्या है कारण?
Advertisement

वीडियोज

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking
Kailash Kher Interview: ‘जोगी’ के पीछे की कहानी, नई पीढ़ी को लेकर क्या बोले सिंगर?
Khabar Filmy Hai: दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह | Bollywood Masala
sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मौत के 7 हफ्ते बीतने के बाद भी दफनाया नहीं गया अली खामेनेई का शव, आखिर क्या है कारण?
मौत के 7 हफ्ते बीतने के बाद भी दफनाया नहीं गया अली खामेनेई का शव, आखिर क्या है कारण?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती SP को अदालत में रोका, कहा- 'हलफनामा सही तथ्यों पर नहीं'
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती SP को अदालत में रोका, कहा- 'हलफनामा सही तथ्यों पर नहीं'
KKR vs RR Highlights: रिंकू और रॉय ने जिताई हारी हुई बाजी, खुल गया कोलकाता की जीत का खाता; फिर हारी राजस्थान
रिंकू और रॉय ने जिताई हारी हुई बाजी, खुल गया कोलकाता की जीत का खाता; फिर हारी राजस्थान
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'दोहरा चरित्र...', होर्मुज के मामले पर भड़का ईरान, फ्री पैसेज वाले बयान पर यूरोपीय यूनियन को दी सलाह
'दोहरा चरित्र...', होर्मुज के मामले पर भड़का ईरान, फ्री पैसेज वाले बयान पर यूरोपीय यूनियन को दी सलाह
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम-गंगोत्री धाम के खुले कपाट, जयकारों के बीच चारधाम यात्रा का शुभारंभ
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम-गंगोत्री धाम के खुले कपाट, जयकारों के बीच चारधाम यात्रा का शुभारंभ
हाईवे पर उत्पात मचाते भाईयों का खूनी अंत, लहराते हुए ट्रोले में घुसी पल्सर बाइक, तीन की मौत, वीडियो वायरल
हाईवे पर उत्पात मचाते भाईयों का खूनी अंत, लहराते हुए ट्रोले में घुसी पल्सर बाइक, तीन की मौत
Google Chrome में खतरनाक बग! एक क्लिक में हैकर्स ले सकते हैं आपके PC पर पूरा कंट्रोल
Google Chrome में खतरनाक बग! एक क्लिक में हैकर्स ले सकते हैं आपके PC पर पूरा कंट्रोल
Embed widget