एक्सप्लोरर

Cuttputlli Trailer: सस्पेंस से भरपूर है अक्षय कुमार की कठपुतली का ट्रेलर, देख कर उड़ जाएंगे होश, रिलीज डेट का भी एलान

Akshay Cuttputlli Trailer: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अगली फिल्म कठपुतली का सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

Cuttputlli Trailer Released: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की तीन बड़ी फिल्में इस साल फ्लॉप साबित हो चुकी है. अक्की की बच्चन पांडे से लेकर सम्राट पृथ्वीराज और हाल ही में रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. अब अक्षय कुमार की शान और साख बचाने के लिए आ रही है फिल्म कठपुतली. कठपुतली (Cuttputlli) का सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है और ये ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. 

रिलीज हुआ अक्षय कुमार की कठपुतली का ट्रेलर 

इस साल लगातार तीन फ्लॉप फिल्में देने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को अब कठपुतली का सहारा है. दरअसल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुए इस ट्रेलर को अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार बतौर पुलिस ऑफिसर शहर में हो रहे रहस्मयी मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. अक्की के साथ आपको इस ट्रेलर में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की भी झलक देखने को मिल रही है. कठपुतली के ट्रेलर से साफतौर पर ये पता चलता है कि ये फिल्म मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर एक क्राइम थ्रिलर है. बता दें कि इस फिल्म को 2 सितंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म सच्ची कहानी से प्रेरित एक रियल लाइफ थ्रिलर है. फिल्म सोवियत संघ के जाने-माने सीरियल किलर अनातोली येमेलियानोविच स्लिवको के केस का सबलाइम अडैप्टेशन है. अक्षय कुमार अपनी गंभीर छवि वाली फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं. इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदे हैं. ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा की अक्षय स्टारर कठपुतली को फैन्स किस तरीके के कबूल करते हैं, लेकिन कठपुतली के ट्रेलर को देखने को बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इस फिल्म के लिए हर किसी की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

Entertainment News Live: किस फिल्म ने बदली अक्षय की ज़िंदगी और राजू श्रीवास्तव की कैसी है तबीयत? पढ़ें बड़ी खबरें

Emergency: कंगना रनौत की फिल्म में महिमा चौधरी निभाएंगी ये अहम किरदार, सामने आया पहला लुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह के समर्थन ने दिलाई पहचान, अब ‘राइज एंड फॉल 2’ में सोनम मलिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री
पवन सिंह के समर्थन ने दिलाई पहचान, अब ‘राइज एंड फॉल 2’ में सोनम मलिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री
'राइज एंड फॉल 2' एपिसोड 13 रिव्यू: निहारिका तिवारी बनीं रूलर, शहजाद पूनावाला-गौतम गुलाटी के बीच हुई तीखी बहस
'राइज एंड फॉल 2': निहारिका तिवारी बनीं रूलर, शहजाद पूनावाला-गौतम गुलाटी के बीच हुई तीखी बहस
'दृश्यम 3 द कनक्लूजन' की OTT रिलीज, जानें कब और कहां देख सकते हैं अजय देवगन की फिल्म
'दृश्यम 3 द कनक्लूजन' की OTT रिलीज, जानें कब और कहां देख सकते हैं अजय देवगन की फिल्म
OTT पर मौजूद हैं साउथ की ये जबरदस्त 5 कॉमेडी-थ्रिलर फिल्में, मिस मत करना
OTT पर मौजूद हैं साउथ की ये जबरदस्त 5 कॉमेडी-थ्रिलर फिल्में, मिस मत करना

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget