एक्सप्लोरर

Adolescence Season 2 Update: 'एडोलसेंस' का सीजन 2 नहीं आएगा, राइटर ने बताईं दो बड़ी वजहें

Adolescence Season 2 Update: नेटफ्लिक्स की सीरीज 'एडोलसेंस' (Adolescence) इन दिनों चर्चा में है. चार एपिसोड की ये मिनी सीरीज 93 देशों में ट्रेंड कर रही है. इसके राइटर ने पार्ट 2 को लेकर अपडेट दिया है.

13 साल का बच्चा अपने साथ स्कूल में पढ़ने वाली क्लासमेट का मर्डर कर देता है, लेकिन क्यों? ऐसे क्या हालात थे? ऐसे ही सवाल मन में उठते हैं जब आप नेटफ्लिक्स की सीरीज 'एडोलसेंस' (Adolescence) देखते हैं. चार एपिसोड में बनी ये सीरीज इन दिनों वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन चुकी है. इस सीरीज में किसी फैसले पर नहीं पहुंचती और ऑडियंस पर सवाल छोड़ जाती है. देखने वाले के मन में सवाल यही उठता है कि क्या इसका दूसरा पार्ट आने वाला है? आज आपको बताते हैं कि इसे लेकर मेकर्स का क्या कहना है.

'एडोलसेंस' के राइटर जैक थॉर्न (Jack Thorne) ने पार्ट 2 को लेकर जो कहा है उससे आप निराश हो सकते हैं. दरअसल, जैक थॉर्न का कहना है कि वो 'एडोलसेंस' का दूसरा पार्ट नहीं बनाना चाहते. उनसे सवाल पूछा गया था कि क्या सेकेंड सीजन में वो केटी की कहानी को आगे बढ़ाने वाले हैं. इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि केटी की स्टोरी को आगे बताने कि लिए हम लोग सही च्वाइस हैं. मुझे लगता है कि और भी मेकर्स हैं जो केटी या फिर केटी जैसी लड़कियों की कहानी को बता सकते हैं. ऐसे और भी शो बनाए जा सकते हैं.'

'एडोलसेंस' सीजन 2 नहीं बनाने के पीछे उन्होंने दो वजहें बताई हैं. 

  • आईटीवी के This morning शो में थॉर्न ने कहा, 'हमारा टारगेट था कि हम जेमी की कहानी को पूरी तरह से बता सकें और हमने किया. अब शायद केटी की कहानी को आगे बढ़ाएं तो ये कमजोर लग सकती है.'
  • दूसरी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, 'दूसरा पार्ट नहीं आएगा, इसकी वजह ये है कि जेमी की कहानी अब खत्म हो गई है. मुझे नहीं लगता कि जेमी को हम और कहीं ले जा सकते हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि दूसरी सीरीज होगी. 


Adolescence Season 2 Update: 'एडोलसेंस' का सीजन 2 नहीं आएगा, राइटर ने बताईं दो बड़ी वजहें

ये सीरीज अपने कैमरा वर्क को लेकर भी चर्चा में है. हर एपिसोड एक सिंगल शॉट में फिल्माया गया है. थॉर्न ने इस इंटरव्यू में ये भी कहा कि वो और भी कहानियों को ऐसे फिल्माने में दिलचस्पी रखते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं वन-शॉट फॉर्मेट में आगे भी काम करना चाहता हूं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि 'एडोलसेंस' की दूसरी सीरीज हम करने वाले हैं.'


Adolescence Season 2 Update: 'एडोलसेंस' का सीजन 2 नहीं आएगा, राइटर ने बताईं दो बड़ी वजहें

सीरीज के को-प्रोड्यूसर और एक्टर स्टीफन ग्राहम ने भी कह दिया है कि अगले पार्ट की कोई गुंजाइश नहीं. टुडम से उन्होंने कहा, "इस सीरीज के जरिए हमारा टारगेट ये पूछना था कि आखिर आजकल हमारे यंग जेनरेशन के साथ क्या हो रहा है. उन्हें अपने दोस्तों, इंटरनेट, और सोशल मीडिया से क्या दबाव झेलने पड़ते हैं? उन्होंने कहा कि ऐसी अलग-अलग और भी कहानियां दिखाई जा सकती हैं. 

Adolescence Season 2 Update: 'एडोलसेंस' का सीजन 2 नहीं आएगा, राइटर ने बताईं दो बड़ी वजहें

'एडोलसेंस' की कहानी

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही मिनी सीरीज 'एडोलेसेंस' में 13 साल के लड़के जेमी मिलर की कहानी दिखाई गई है. पुलिस उसे मर्डर के आरोप में अरेस्ट कर लेती है. इसके बाद जेमी की फैमिली, पुलिस, एक मनोवैज्ञानिक ये समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर जेमी ने ऐसा क्यों किया. 

'एडोलसेंस' एक ब्रिटिश क्राइम ड्रामा सीरीज है. ये 13 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. 26 मार्च को खबर लिखे जाने तक इस सीरीज को 66.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. tudum ने ये आंकड़ें जारी करते हुए बताया है कि दो हफ्तों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन चुकी है. 

रेखा त्रिपाठी एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में ABP News में एंटरटेनमेंट एडिटर हैं. वे पिछले 11 वर्षों से ABPLive.com का हिस्सा हैं. जिनकी कलम मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, चुनाव, सामाजिक सरोकार और महिला अधिकार जैसे मुद्दों पर बिना रुके, बिना झुके रवां दवां है. मनोरंजन पत्रकारिता में उनका अनुभव सिर्फ़ रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि वे लंबे समय से फिल्मों की समीक्षा (Film Reviews) भी कर रही हैं. Content Strategy ABP Live की एंटरटेनमेंट कलस्टर की पूरी कंटेंट स्ट्रैटजी, कवरेज प्लानिंग और टारगेट एग्जीक्यूशन की ज़िम्मेदारी पवन रेखा की है. इवेंट्स की कवरेज कैसे करनी है, किन ट्रेंड्स को फॉलो किया जाएगा और कौन सी स्टोरीज़ डिजिटल ऑडियंस को सबसे ज़्यादा कनेक्ट करेगी. टीम में काम का बंटवारा कैसे होगा और किस स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है. यही हुनर उनकी असल ताकत है. Celebrity Interviews रेखा ने दिव्या दत्ता,  वरुण ग्रोवर, विद्युत जामवाल, सुधीर बाबू, फाजिलपुरिया, स्वानंद किरकिरे, कौसर मुनीर और फारुक कबीर जैसे दिग्गजों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं.   Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए पवन रेखा ने SEO, G4 ट्रेनिंग, AI आधारित कंटेंट वर्कफ्लो और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. रंग और तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली रेखा Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है. Expertise उनका जुड़ाव थिएटर और सिनेमा से बहुत पुराना है, वे सिर्फ़ ट्रेंड्स नहीं, ओटीटी की कंटेंट गहराई, कहानियों के प्लॉट और इसके सांस्कृतिक प्रभावों को समझती हैं और उन्हें बेहतरीन अंदाज़ से प्रस्तुत करने की कला रखती हैं. Professional Degree पवन रेखा ने बायोलॉजी में स्नातक और पत्रकारिता में MA Mass Communication किया है. साइंस की पढ़ाई ने उन्हें जहां वैज्ञानिक तथ्यों, किस्से और फैक्ट की समझ दी, वहीं पत्रतकारिता के क्षेत्र में ऊंच शिक्षा ने इस फील्ड की बारिकियों से रू-ब-रू कराया.  Publication पवन रेखा की लेखनी को ‘योजना’, ‘जनसत्ता’ जैसे मंचों पर जगह मिलती रही, जो उनके लेखन की गहराई को दर्शाता है. 'मेरा काम सिर्फ़ लिखना नहीं, समझाना भी है- और कभी-कभी, महसूस कराना भी' Social Media Instagram- https://www.instagram.com/rekhatripathii/ X- https://x.com/ Facebook - https://www.facebook.com/rekhatiwarip

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
नेटफ्लिक्स पर 23 अक्टूबर को महा-धमाका: ‘गजब रात' से लेकर 'ल्यूपिन 4' तक, आ रहीं ये धांसू फिल्में और सीरीज
नेटफ्लिक्स न्यू रिलीज: 23 अक्टूबर को स्ट्रीम होंगी ये धांसू फिल्में और वेब शोज
इंडिया में फ्री देख डालें ये 5 चाइनीज ड्रामा, IMDB पर मिली तगड़ी रेटिंग
इंडिया में फ्री देख डालें ये 5 चाइनीज ड्रामा, आईएमडीबी पर मिली तगड़ी रेटिंग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget