एक्सप्लोरर

ऑस्कर विनिंग फिल्म 'पैरासाइट' फेम एक्टर Lee Sun-Kyun की मौत, अपनी कार में मिले मृत, ड्रग्स मामले में चल रही थी जांच

Lee Sun-Kyun Death: साउथ कोरियाई एक्टर ली सन-क्युन की मौत हो गई है. वे अपनी गाड़ी में बेहोश मिले थे. वहीं एक्टर की मौत से उनके तमाम फैंस को काफी सदमा पहुंचा है.

South Korean Actor Lee Sun-Kyun Death: ऑस्कर विनिंग फिल्म 'पैरासाइट' के फेमस साउथ कोरियाई एक्टर ली सन-क्युन की मौत हो गई है. वे 48 साल के थे. योनहाप न्यूज एजेंसी ने बुधवार को ये जानकारी दी है. ये शॉकिंग खबर गैरकानूनी ड्रग्स पर चल रही सरकारी कार्रवाई के बीच आई है. दरअसल कथित तौर पर नशीली दवाओं के इस्तेमाल के लिए ली पर भी जांच चल रही थी.

ली सन-क्युन ने घर पर छोड़ा था सुसाइड नोट
योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक  ली को बुधवार सुबह सियोल के एक पार्क में एक कार के अंदर ब्रिकेट्स के पास बेहोश पाया गया था.  ली की पत्नी ने पुलिस को एक्टर के लापता होने की जानकारी दी थी और बताया था कि एक्टर ने घर में सुसाइड नोट छोड़ा था जिसके बाद ली की तलाश की गई और वे कार में मृत मिले.    

दक्षिण कोरिया, जो अपने कड़े ड्रग्स कानूनों के लिए जाना जाता है, नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के लिए गंभीर दंड लगाता है. अपराधियों को कम से कम छह महीने की जेल हो सकती है, बार-बार अपराध करने पर और नशीली दवाओं के कारोबार में शामिल व्यक्तियों को 14 साल तक की जेल हो सकती है.

'पैरासाइट' से मिली थी इंटरनेशनल लेवल पर पहचान
1975 में जन्मे ली सुन-क्युन को  "पैरासाइट" में एक अमीर परिवार के पिता के किरदार के लिए इंटरनेशनल लेवल पर पॉपुलैरिटी मिली थी. दक्षिण कोरियाई सिनेमा में उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई थी. उन्होंने साल 2012 की थ्रिलर "हेल्पलेस" और 2014 की हिट "ऑल अबाउट माई वाइफ" जैसी फिल्मों में दमदार रोल से लोगों को दिलों में जगह बना ली थी.

सीरीज "डॉ. ब्रेन" में ली ने लीड रोल प्ले किया था
बता दें कि, ली ने Apple TV+ की शुरुआती कोरियाई भाषा की ओरिजनल सीरीज, "डॉ. ब्रेन" में लीड रोल प्ले किया था. इस वेब शो का प्रीमियर 2021 में हुआ था. छह-एपिसोड की साइंस-फाई थ्रिलर कोह से-वोन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रहस्यों की खोज करने वाला एक कट्टर न्यूरोलॉजिस्ट है.

वहीं ली की मौत की खबर से साउथ कोरियाई इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है उनके तमाम फैंस सदमे में हैं और यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ली अब उनके बीच नहीं रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Dunki Box Office Collection Day 6: 'सालार' के तूफान के आगे भी जारी 'डंकी' का जादू! वर्किंग डे पर भी होगी अच्छी कमाई, जानें अब तक किया कितना कलेक्शन

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
बॉक्स ऑफिस: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री
बॉक्स ऑफिस: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget