एक्सप्लोरर

60 साल बाद भी 'Mughal-E-Azam' दर्शकों को क्यों इतनी पसंद आती है

कुछ फिल्में सिर्फ अपने वक्त में मशहूर होती हैं तो कुछ आने वाली कई पीढ़ियों को भी एंटरटेन करती रहती हैं. यही अंतर है एक अच्छी फिल्म और एक क्लासिक फिल्म के बीच, जैसे 1960 में रिलीज हुई फिल्म मुगल-ए-आज़म हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में से एक मानी जाती है.

कुछ फिल्में सिर्फ अपने वक्त में मशहूर होती हैं तो कुछ आने वाली कई पीढ़ियों को भी एंटरटेन करती रहती हैं. यही अंतर है एक अच्छी फिल्म और एक  क्लासिक फिल्म के बीच, जैसे 1960 में रिलीज हुई फिल्म मुगल-ए-आज़म(Mughal-e-Azam) हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में से एक मानी जाती है. वैसे तो अब तक इस कहानी पर 4 फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन मुगल-ए-आज़म का जादू कुछ और ही है. निर्देशक के.आसिफ ने अपना सारा हुनर इस एक फिल्म में डाल दिया जिसका नतीजा ये निकला कि इस फिल्म को ऑल टाइम हिंदी क्लासिक फिल्म का दर्जा हासिल हो गया.

60 साल बाद भी 'Mughal-E-Azam' दर्शकों को क्यों इतनी पसंद आती है

फिल्म मुगल-ए-आज़म में के. आसिफ ने भारतीय इतिहास को एक शानदार अध्याय में बदल दिया. इस फिल्म की कहानी में वो सभी चीजें थी जो एक फिल्म को ब्लॉक बस्टर बनाने के लिए जरूरी होती हैं. एक इमोशनल लवर, एक खूबसूरत प्रेमिका दो प्रेमियों के रास्ते में समाज और परिवार की बाधाएं, दर्शकों को ऐसा लगता है जैसे ये कोई कहानी नहीं बल्कि असल जिंदगी हो. गहरे प्रेम की ऐसी कहानी जिसे के.आसिफ ने मुगल दुनिया के बीच में बड़ी ही खूबसूरती से बुना.

60 साल बाद भी 'Mughal-E-Azam' दर्शकों को क्यों इतनी पसंद आती है

हालांकि इससे पहले भी भारतीय दर्शकों ने फिल्मों में शाही परिवारों, युद्ध के सीन, एक्शन, गीतों और डांस से भरी कहानियों को देखा था. लेकिन डायरेक्टर के. आसिफ ने इन सभी पहलुओं को जिस तरह से पर्दे पर उतारा वो लाजवाब था. आपको जानकर हैरानी होगी कि 60 साल पहले इस फिल्म के 7 मिनट के युद्ध सीन को फिल्माने के लिए राजस्थान में दो महीनों तक शूटिंग हुई. आउटडोर युद्ध सीन को फिल्माने के लिए 16 कैमरे लगाए गए थे, ऐसा बताया जाता है कि भारतीय सेना की जयपुर कवलरी की 56वीं रेजिमेंट के करीब 8 हजार सैनिकों ने इस सीन में हिस्सा लिया था.

60 साल बाद भी 'Mughal-E-Azam' दर्शकों को क्यों इतनी पसंद आती है के. आसिफ द्वारा निर्मित फिल्म के खूबसूरत सेट ना सिर्फ बड़े बल्कि मन को मोह लेने वाले थे. शीश-महल में फिल्म का मशहूर गाना 'जब प्यार किया तो डरना क्या' जिस तरह फिल्माया गया, उसे हॉलीवुड वालों के लिए भी असंभव माना जाता था, लेकिन सिनेमैटोग्राफर आर डी माथुर ने इस चैलेंज को कुबूल किया और जो परिणाम निकलकर सामने आया उससे हर कोई वाकिफ है.

60 साल बाद भी 'Mughal-E-Azam' दर्शकों को क्यों इतनी पसंद आती है

अकबर के रूप में पृथ्वीराज कपूर, राजकुमार सलीम के रूप में दिलीप कुमार, जोधाबाई के रूप में दुर्गा खोटे, बहार के रूप में निगार सुल्ताना और अनारकली के रूप में मधुबाला ने शानदार अदाकारी की और दर्शकों के दिलों में अपनी ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी उनके किरदार फैंस के दिलों में और डायलॉग लोगों की ज़ुबान पर होते हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धुरंधर' के बाद अब 'प्रलय' से धमाका करेंगे रणवीर सिंह, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
'धुरंधर' के बाद अब 'प्रलय' से धमाका करेंगे रणवीर सिंह, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
सनी देओल नहीं पीते शराब, करियर में डाउनफॉल को लेकर किया रिएक्ट
सनी देओल नहीं पीते शराब, करियर में डाउनफॉल को लेकर किया रिएक्ट
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 3 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 3 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
Awarapan 2 Box Office: 'आवारपन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'आवारपन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
Embed widget