एक्सप्लोरर

Tv Actress Mona Singh on Fiction: लंबे इंतजार के बाद पुष्पा इम्पॉसिबल के जरिये फिक्शन शो में नजर आएंगी मोना सिंह

छोटे पर्दे के मशहूर शो पुष्पा इम्पॉसिबल में जल्द ही एक नया ट्विस्ट आने वाला है. दर्शकों को अब इस शो में जस्सी जैसी कोई नहीं फेम मोना सिंह भी एक दमदार भूमिका में नजर आएंगी.

Mona Singh on Fiction : छोटे पर्दे के सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' (jassi jaissi koi nahin) से मशहूर हुईं मोना सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. खूबसूरती के साथ ही अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली मोना सिंह (Mona Singh) को वर्ष आखिरी बार 2016 में कवच- काली शक्तियों से(kavach kali shaktiyon se), नामक फिक्शन टीवी सीरियल(TV Serial) में काम करते देखा गया था. अब मोना सिंह के नए काम यानी उनके नए टीवी सीरियल से जुड़ी जानकारी का खुलासा हुआ है. खबर है कि मोना, पुष्पा इम्पॉसिबल (pushpa impossible) शो में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इतना ही नहीं इस अदाकारा ने अपने नए शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि इस सीरियल में मोना एक वकील का किरदार निभाएंगी. इस हफ्ते के अंत तक धारावाहिक में उनके नजर आने की पूरी संभावना है.

मोना सिंह का रोल - अगर बात करें इस किरदार को लेकर तो बताया जा रहा है कि सीरियल में यह एक बहुत ही प्रमुख भूमिका है, लेकिन यह एक कैमियो होगा. यानी मोना काफी कम वक्त के लिए इसमें नजर आएंगी, लेकिन किरदार बेहद दमदार होगा. इस शो से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए मोना सिंह ने बताया कि वह शो में दामिनी नामक एक वकील की भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि टीवी पर ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि वह एक वकील की भूमिका में नजर आएंगी. इस वजह से मोना इस भूमिका को निभाने के लिए काफी उत्साहित भी हैं. 

मोना उर्फ दामिनी - मोना आगे बताता हैं कि दामिनी अपने काम में अच्छी है और जब वह पुष्पा से मिलती है, तो वह उसके घर से जुड़े मामले में उसकी मदद करती है. शो की स्क्रिप्ट के मुताबिक, अनजाने में ही एक बार पुष्पा, दामिनी की बेटी की मदद करती है और फिर पुष्पा की परेशानी जानने के बाद दामिनी उसकी मदद करने का फैसला लेती है. मोना की मानें तो दामिनी एक ऐसी वकील है जो आमतौर पर किसी भी मुकदमे को लड़ने के लिए बहुत अधिक फीस वसूलती है, लेकिन पुष्पा के मामले में वह मुफ्त में केस लड़ती है. अपने दम पर जस्सी सीरियल को हिट करने वाली अभिनेत्री मोना सिंह ने इस संक्षिप्त भूमिका के बारे में कहा कि उन्हें कैमियो करने में कोई गुरेज नहीं है. मोना बताती हैं कि फिलहाल मेरे पास सिर्फ कैमियो करने का ही समय है. मैं इस तरह के कार्यक्रम का हिस्सा बनकर प्रसन्न हूं क्योंकि इसकी कहानी बेहतरीन है और यह अच्छा संदेश देता है.

स्टोरी लाइन - अगर बात करें टीवी पर आने वाले पुष्पा इम्पॉसिबल (pushpa impossible) सीरियल की तो यह एक बेहद उत्साही, दृढ़ इच्छाशक्ति और खुद की मेहनत से अपने पैरों पर खड़ी होने वाली महिला के लीक से हटकर सफर से जुड़ी कहानी है. पुष्पा (Pushpa) सम्मान और गरिमा (Garima) का जीवन हासिल करने के लिए एक ऐसे रास्ते पर निकलती है, जिसे हर किसी के लिए अपनाना आसान नहीं और जिस पर चलना काफी मुश्किलों भरा होता है. मुंबई की एक चॉल में रहने वाली पुष्पा अपने बच्चों को एक खुशियों भरी अच्छी जिंदगी मिले, यह तय करने के लिए कई छोटी-छोटी नौकरियां और काम करती है. इसकेसाथ ही अपने आस-पास के लोगों का सम्मान हासिल करने के लिए पुष्पा अपनी जिंदगी को बदलने के सफर पर निकल पड़ती है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget