एक्सप्लोरर

KBC: ऑनलाइन ऑडिशन से पहले ही प्रतिभागी की मौत, मध्य प्रदेश में गणित का टीचर था मृतक

मध्य प्रदेश के रहने वाले 43 साल के गणित टीचर रवि का शनिवार 6 जून को ऑनलाइन ऑडिशन होना था, लेकिन उससे पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

देश के सबसे बड़े क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए देश की जनता में खास उत्साह रहता है. इसमें हिस्सा लेकर लोग धन के साथ ही अपना नाम कमाने का सपना भी देखते हैं. जिनको इसमें शामिल होने का मौका मिलता है, वो इसके लिए जमकर तैयारी भी करते हैं. कई लोगों की कोशिश नाकाम हो जाती है. फिलहाल शो के 12वें सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बीच शो से जुड़ी दुखद घटना भी सामने आई है.

ऑडिशन से पहले बिगड़ी तबीयत

मध्य प्रदेश के एक गणित टीचर का इस शो में चयन हुआ था और इसके लिए उन्हें ऑडिशन देना था, लेकिन ऑडिशन से पहले ही उसकी मौत हो गई. एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक एमपी के शहर बियोरा की ये घटना है. यहां के रहने वाले रवि सुडाले को केबीसी के लिए ऑडिशन देना था लेकिन उससे पहले ही दिल की धड़कन रुकने से उसकी मौत हो गई.

रिपोर्ट के मुताबिक 43 साल के सुडाले शनिवार 6 जून को शो के लिए ऑनलाइन ऑडिशन देने वाले थे. उन्होंने इसके लिए जमकर तैयारी भी की थी और इसको लेकर उत्साहित थे. हालांकि वो ऑडिशन को लेकर नर्वस भी थे और इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. परिवार उन्हें एक नजदीकी अस्पताल में ले गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंनें दम तोड़ दिया.

पिछले महीने शुरू हुए रजिस्ट्रेशन

लॉकडाउन के बीच इस पॉपुलर शो के 12वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पिछले महीने ही शुरू हुई थी. इस दौरान 14 सवाल पूछे गए. कोरोनावायरस के मद्देनजर शो की अभी तक की सारी प्रक्रियाएं ऑनलाइन ही पूरी की गई हैं.

शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी इसके लिए प्रोमो अपने घर में ही शूट किए हैं. सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो के नए सीजन के शुरू होने की तारीख का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें

KBC 12: कौन बनेगा करोड़पति में पूछे जा चुके हैं ये 10 सवाल, आप भी जानें इनके उत्तर

Video: बच्चे को देखे बिना ही दुनिया से चले गए एक्टर चिरंजीवी, प्रेग्नेंट पत्नी का बुरा हाल

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

800 वेंडर्स और 4,000 डेली हायर, 'ऑपरेशन सफेद सागर' ने इंडियन इकोनॉमी में ऐसे दिया 215 करोड़ का योगदान
'ऑपरेशन सफेद सागर' ने इंडियन इकोनॉमी में दिया 215 करोड़ का योगदान, जानिए कैसे
Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन मारेगी बाजी?
Toxic Trailer: ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज कितने बजे होगा रिलीज? यश ने फिल्म का धांसू पोस्टर शेयर कर बता दिया टाइम
‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज कितने बजे होगा रिलीज? यश ने टाइम किया अनआउंस
जुहू में घर खरीदना वरुण-नताशा के लिए नहीं था आसान, सोसाइटी ने लिया था इंटरव्यू
जुहू में घर खरीदना वरुण-नताशा के लिए नहीं था आसान, सोसाइटी ने लिया था इंटरव्यू

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget