एक्सप्लोरर

Shershaah: Captain Vikram Batra के भाई Vishal ने बताया, क्या थे Dimple Cheema के विशाल से कहे वो आखिरी शब्द

Shershaah: कैप्टन विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा ने बताया कि, डिंपल विक्रम की मंगेतर नहीं थीं. लेकिन परिवार उनकी जल्द ही शादी करने की योजना बना रहा था.

Shershaah: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. कारगिल युद्ध के कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग कर रही है. सिद्धार्थ जहां फिल्म में कैप्टन बत्रा की भूमिका निभाते हैं, वहीं कियारा उनकी लेडीलव डिंपल की भूमिका में दिखाई दी हैं. कैप्टन विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा इस बात से खुश हैं कि लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि दोनों एक्टर और एक्ट्रेस ने अपनी-अपनी भूमिकाओं के साथ पूरा न्याय किया है.

विशाल बत्रा ने एक इंटरव्यू में बताया कि, 'किसी के किरदार को निभाना आसान नहीं होता. सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने अपनी भूमिका निभाने के लिए खूब पसीना बहाया है और कड़ी मेहनत की है. यहां तक ​​​​कि डिंपल के किरदार को निभाने के लिए कियारा आडवाणी ने भी बहुत मेहनत की हैं. '

उन्होंने आगे बताया कि, ‘डिंपल विक्रम की मंगेतर नहीं थीं क्योंकि दोनों की सगाई नहीं हुई थी. लेकिन परिवार उनकी जल्द ही शादी करने की योजना बना रहा था' विशाल बत्रा को अपने भाई के निधन से पहले डिंपल के अंतिम शब्द स्पष्ट रूप से याद  हैं और इसको लेकर उन्होंने बताया भी.

विशाल बत्रा ने आगे बताया, ‘मुझे याद है कि दुर्भाग्यपूर्ण दिन से छह दिन पहले डिंपल और मैं एक साथ दोपहर का खाना का रहे थे. वो मुझे विदा करने आई थी. मैं किसी काम से दिल्ली जा रहा था. उन्होंने मुझसे कहा जब विक्रम वापस आ जाएगा तो आप हमारी शादी में नांचोगे ना? मैंने कहा, 'बेशक, नचूंगा',

विक्रम की शहादत के बाद डिंपल ने कभी शादी नहीं की. बातचीत के दौरान विशाल ने साझा किया कि कैसे उन्होंने पालनपुर में विक्रम बत्रा के अंतिम संस्कार के सीन को शूट करने की अनुमति प्राप्त करने में शेरशाह की टीम की मदद की थी. जहां कैप्टन विक्रम का अंतिम संस्कार किया गया था वहां शूट करना सबसे टफ था. उस समय लगभग 30,000 लोग इकट्ठा हुए थे.

शेरशाह में विक्रम बत्रा का रोल जीजा आयुष शर्मा को दिलाना चाहते थे सलमान खान, जानिए किसकी वजह से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मारी बाजी

Shershaah के प्रमोशन में हर बार चला Kiara Advani के स्टाइल का जादू, कभी स्कर्ट तो कभी साड़ी में नजर आया कातिलाना हुस्न

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
IMDb पर 8+ रेटिंग, रोंगटे खड़े कर देंगी ये 4 मलयालम क्राइम-थ्रिलर फिल्में, क्लाइमेक्स हिला देगा
वो 4 मलयालम मर्डर मिस्ट्री फिल्में, जिनका सस्पेंस देखकर घूम जाएगा सिर
'जेलर 2' ने तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म
'जेलर 2' ने तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन, काजी पर भड़कीं
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget