डबल बर्गर खाती हुईं Aerobics क्लास में Salman Khan से पहली बार कुछ इस तरह मिलने पहुंची थीं Katrina Kaif, भाईजान हो गए थे हैरान
सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं तो सलमान अक्सर कैटरीना की टांग खींचते भी नजर आते हैं. वहीं दोनों की पहली मुलाकात से जुड़ा किस्सा भी बेहद खास है. जिसका जिक्र सलमान खान ने द कपिल शर्मा शो में किया था.

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सलमान खान (Salman Khan) की रीयल लाइफ में जोड़ी भले ही न बनी हो लेकिन रील लाइफ में आज भी इनका जादू छाया हुआ है. बड़े पर्दे पर ऑडियंस इन्हें आज भी साथ देखना काफी पसंद करती है. यही कारण है कि दोनों कई बड़ी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. फिर चाहे वो एक था टाइगर (Ek The Tiger) हो या फिर भारत (Bharat).
सभी फिल्में जबरदस्त हिट भी रही हैं. सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं तो सलमान अक्सर कैटरीना की टांग खींचते भी नजर आते हैं. वहीं दोनों की पहली मुलाकात से जुड़ा किस्सा भी बेहद खास है. जिसका जिक्र सलमान खान ने द कपिल शर्मा शो में किया था.
कुछ ऐसी थी दोनों की पहली मुलाकात
सलमान खान और कैटरीना कैफ भारत फिल्म के प्रमोशन के लिए जब द कपिल शर्मा शो में पहुंचे तो उन्होंने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि उनकी पहली मुलाकात एरोबिक्स क्लास में हुई थी जहां कैटरीना डबल बर्गर खाते खाते ही पहुंच गई थीं. जिसे देख सलमान काफी हैरान हुए थे क्योंकि उन्हें लगा था कि कोई फिटनेस सेंटर आ रहा है फिट होने के लिए वो भी जंक फूड खाते हुए जो वाकई कमाल की बात है.
दोनों टाइगर 3 में फिर दिखेंगे साथ
सलमान और कैटरीना की टाइगर सीरीज लोगों को काफी पसंद आई थी. दोनों की जोड़ी ने खूब धमाकेदार रही है और अब दोनों एक बार फिर इस सीरीज के तीसरे पार्ट में धूम मचाते हुए दिखेंगे. टाइगर 3 पर काम शुरू हो चुका है. कहा जा रहा है कि इसमें इमरान हाशमी भी नजर आएंगे. जो निगेटिव रोल में दिखेंगे. कहा जा रहा है कि फिल्म 2022 में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ेंः In Pics: सपना चौधरी के नए फोटोशूट ने बरपाया कहर, साड़ी में दिखा 'देसी क्वीन' का खूबसूरत अंदाज

































