एक्सप्लोरर

Karisma Untold Story: कभी बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं करिश्मा कपूर, फिर संजय कपूर की दूसरी पत्नी बनना किया पसंद, लेकिन...

Karisma Love Life: प्यार के मामले में करिश्मा कपूर लकी नहीं रहीं. अभिषेक बच्चन के साथ अपनी सगाई टूटने के बाद, उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली, लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ वक्त ही चल पाया

Karisma Kapoor Life And Love Story: कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), कपूर खानदान की पहली बेटी हैं, जिन्होंने नियमों को तोड़ते हुए एक एक्ट्रेस के रूप में बॉलीवुड में शामिल होने का साहस किया. वो 90 और 2000 के दशक की शुरुआत में अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और डांस से लोगों के दिलों में हलचल मचा देती थीं. 25 जून 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor Age) 47 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती ऐसी है कि किसी को भी दीवाना कर दे. करिश्मा (Karisma Kapoor Debut Age) ने 17 साल की उम्र में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'प्रेम कैदी' (Prem Qaidi) के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी. लगभग एक दशक तक सिल्वर स्क्रीन पर राज करने के बाद, उन्होंने एक 2003 में बॉलीवुड से दूरी बनाई और शादी कर ली. 

Karisma Kapoor's family: भले ही करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) परिवार में पैदा हुई थीं, लेकिन उनके लिए जीवन कभी आसान नहीं था, क्योंकि बहुत कम उम्र में, करिश्मा कपूर के माता-पिता रणधीर और बबीता कपूर अलग हो गए थे. करिश्मा अपनी मां और छोटी बहन करीना के साथ रहती थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा ने एक बार खुलासा किया था कि उनकी मां को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने गहने बेचने पड़े थे. कपूर परिवार नहीं चाहता था कि उनके घर की लड़कियां फिल्म इंडस्ट्री में काम करें. खासकर अभिनेत्रियों के रूप में यही कारण है कि करिश्मा और करीना के अलावा किसी भी कपूर बेटी ने एक्टिंग को करियर के रूप में नहीं चुना. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

Karisma Kapoor's love life:  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'जिगर' और 'सुहाग' की शूटिंग के दौरान अजय देवगन और करिश्मा कपूर को एक-दूसरे से प्यार हो गया था. दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया लेकिन करिश्मा को पता चल गया कि अजय रवीना को भी डेट कर रहे हैं. भले ही करिश्मा ने अजय को हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया लेकिन अफवाहों की चक्की उनके अफेयर से भरी हुई थी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

Karisma Kapoor and Abhishek Bachchan's love story: कम ही लोग जानते हैं कि करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने सगाई करने से पहले लगभग 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. दरअसल राज कपूर के पोते  निखिल नंदा ने अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा से शादी की है. साल 1997 में निखिल और श्वेता की शादी में करिश्मा और अभिषेक मिले और करीब आ गए. जल्द ही, दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी. चूंकि करिश्मा उस वक्त एक बड़ी स्टार थीं और अभिषेक ने अभी तक अपना करियर शुरू नहीं किया था, इसलिए उनके लिए अपने रिश्ते को सीक्रेट रखना आसान था. फिर साल 2000 में करिश्मा की छोटी बहन करीना के साथ अभिषेक ने अपनी पहली फिल्म, 'रिफ्यूजी' से करियर की शुरूआत की और 2002 में करिश्मा और अभिषेक की सगाई की अनाउंसमेंट के कुछ महीनों के बाद ही सगाई के टूटने की खबर आई. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

Karisma Kapoor and Abhishek Bachchan's engagement: अक्टूबर 2002 में अमिताभ बच्चन ने अपने 60वें जन्मदिन समारोह में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई की घोषणा की. जया बच्चन ने करिश्मा को अपनी होने वाली बहू के रूप में भी मिलवाया था. लेकिन लोगों को झटका तब लगा जब सगाई की अनाउंसमेंट के सिर्फ चार महीने बाद ही दोनों की सगाई टूटने की खबर आई.  

Why did Karisma Kapoor and Abhishek Bachchan break up?: आज तक कोई नहीं जानता कि करिश्मा और अभिषेक की सगाई क्यों टूटी. बच्चन और कपूर के रिश्ते में हमेशा के लिए खटास आ गई, चुप-चुप बातें हुईं कि बबीता ने सगाई तोड़ दी क्योंकि करिश्मा एक स्टार थीं और अभिषेक ने अभी-अभी अपना करियर शुरू किया था. यहां तक ​​कि अमिताभ बच्चन की आर्थिक स्थिति भी उतनी अच्छी नहीं थी, क्योंकि उन्हें अपनी प्रोडक्शन कंपनी की वजह से काफी नुकसान हुआ था. इसके बाद करिश्मा ने सितंबर 2003 में संजय कपूर से शादी कर ली.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

Karisma Kapoor and Sanjay Kapur: अपने प्यार से अलग होने के बाद करिश्मा ने मां के कहने पर एक अजनबी से शादी कर ली. संजय कपूर की पहली पत्नी मशहूर डिजाइनर नंदिता महतानी थी. करिश्मा और संजय की शादी में बच्चन परिवार को छोड़कर, पूरे बॉलीवुड ने भाग लिया.

Karisma Kapoor's divorce with Sanjay Kapur:करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी लंबे समय तक नहीं चली और 2010 में दोनों अलग हो गए. दोनों के दो बच्चे हैं समायरा और कियान. दोनों का साल 2016 में तलाक हो गया जिसमें करिश्मा ने अपने बच्चों की कस्टडी हासिल की.

What went wrong in the marriage: उनकी शादी की शुरुआत कभी अच्छी नहीं रही क्योंकि दोनों का अतीत रहा है. तलाक की लड़ाई के दौरान, संजय ने यहां तक ​​​​कहा कि करिश्मा ने उनसे उनकी संपत्ति के लिए शादी की थी. वहीं, करिश्मा ने संजय पर धोखा करने का आरोप लगाया. कहा जाता है कि संजय और प्रिया लिव-इन रिलेशनशिप में थे जबकि करिश्मा और संजय का तब तलाक नहीं हुआ था. करिश्मा ने यह भी कहा कि संजय और उनकी मां उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे. खैर आज संजय और करिश्मा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. संजय ने अपने तलाक के कुछ महीनों के बाद अप्रैल 2017 में अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव के साथ तीसरी शादी कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा मुंबई के बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ रिलेशनशिप में थीं. हालांकि, दोनों का रिश्ता टूट गया क्योंकि करिश्मा अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना चाहती थीं. 

Karisma Kapoor's net worth:  करिश्मा को 2012 में फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में 76 वें स्थान मिला था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा कपूर की कुल संपत्ति लगभग 90.76 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan: 79 की उम्र में भी फिटनेस गोल दे रहे हैं अमिताभ बच्चन, दोस्तों संग यूं स्टंट करते दिखें

ये भी पढ़ें:- क्या कंगना रनौत के साथ काम करने में डर लगता है, जानिए इस सवाल का नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने दिया कैसा जवाब?

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 BO Day 9: रामनवमी पर 'धुरंधर 2' का भौकाल, फ्राइडे शाम 6 बजे तक कलेक्शन 695 करोड़ के पार
Live: रामनवमी पर 'धुरंधर 2' का भौकाल, फ्राइडे शाम 6 बजे तक कलेक्शन 695 करोड़ के पार
Dhurandhar 2 एक्टर को पाकिस्तान से मिल रहे आई लव यूं के मैसेज, कहा- 14 सेकेंड के रोल ने स्टार बना दिया स्टार
Dhurandhar 2 एक्टर को पाकिस्तान से मिल रहे आई लव यूं के मैसेज, कहा- 14 सेकेंड के रोल ने स्टार बना दिया स्टार
Entertainment News Live Updates: 'धुरंधर 2' ने 8 दिनों में धड़ाधड़ तोड़े ये रिकॉर्ड, 'जवान' को रौंदा, 'गदर 2' का काम तमाम
LIVE: 'ये दहाड़ है नए हिंदुस्तान की...', 'धुरंधर 2' ने 8 दिनों में 1088 करोड़ कमा लिए, मेकर्स गदगद
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, क्या शशि थरूर को सौंपी जिम्मेदारी?
केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, क्या शशि थरूर को सौंपी जिम्मेदारी?
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Delhi rain viral video: दिल्ली की बारिश से नए संसद भवन में भीगे माननीय, वीडियो देख यूजर्स को याद आया पुराना संसद भवन
दिल्ली की बारिश से नए संसद भवन में भीगे माननीय, वीडियो देख यूजर्स को याद आया पुराना संसद भवन
Embed widget