एक्सप्लोरर

Jacqueline Fernandez Case: जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चार्जशीट दायर करने की तैयारी में ED

Jacqueline Fernandez Case: जैकलीन पर आरोप हैं कि उन्होंने सुकेश से करोड़ों के महंगे तोहफे लिए. ईडी ने आरोप लगाया कि जैकलीन के माता-पिता को महंगी कारें और भाई-बहन को भी गिफ्ट दिए गए.

Jacqueline Fernandez Case: देश के सबसे बड़े ठगों में से एक सुकेश चंद्रशेखर से रिश्तों को लेकर एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ईडी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, एजेंसी अब एक्ट्रेस के खिलाफ चार्जशीट दायर करने जा रही है. ईडी ने जैकलीन के खिलाफ मिले सबूतों की समीक्षा की है, जिसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की जा सकती है. इससे पहले ईडी ने इसी मामले में जैकलीन से पूछताछ भी की थी. साथ ही उनकी करोड़ों की संपत्ति को भी जब्त किया गया था.

करोड़ों के गिफ्ट देने का मामला
दरअसल ये मामला तिहाड़ जेल से 200 करोड़ की उगाही का है. जिसमें जैकलीन का नाम भी शामिल आया. जैकलीन पर आरोप हैं कि उन्होंने सुकेश से करोड़ों के महंगे तोहफे लिए. ईडी ने आरोप लगाया कि जैकलीन के माता-पिता को महंगी कारें और भाई-बहन को भी गिफ्ट दिए गए. ये बात खुद जैकलीन भी कबूल कर चुकी हैं कि उन्हें और उनके परिवार को गिफ्ट मिले. 

कथित गिफ्ट में अपराध का पैसा विदेशों में बहरीन अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भेजा गया. गिफ्ट में मंहगी कार और डॉलरो में पैसा भेजा गया. ईडी के सामने सुकेश चंद्रशेखर भी अपने बयानों में बता चुका है कि जैकलीन को उसने क्या-क्या तोहफे दिए. इस दौरान जैकलीन और सुकेश चंद्रशेखर की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें दोनों काफी करीब नजर आ रहे थे. 

जैकलीन को कीमती सामान पहुंचाने वाली पिंकी ईरानी भी ईडी के सामने ये सब कुछ कबूल कर चुकी है. इस मामले से जुड़े सभी लोगों से ईडी पूछताछ कर चुकी है, जिसके बाद अब सबूतों की समीक्षा के बाद चार्जशीट दायर करने को लेकर फैसला लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि जल्द चार्जशीट तैयार हो सकती है. 

जैकलीन के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर 
बता दें कि इसी मामले में ईडी ने एक्ट्रेस नोरा फतेही को भी गवाह बनाया था, वहीं जैकलीन के विदेश जाने पर लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया था. इसके बाद कोर्ट की इजाजत से ही जैकलीन बाहर जा पाईं. ईडी सूत्रो के मुताबिक एजेंसी के पास जैकलीन के खिलाफ बयानों की एक लंबी लिस्ट है, जो यह साबित करती है कि किस तरह से जैकलीन और उसके परिवार को अपराध की रकम से लगातार पैसे दिए गए और इसी पैसे से जैकलीन मुफ्त मे निजी हवाई यात्राओं और महंगे होटलों का भी लुत्फ उठा रही थीं. 

ये भी पढ़ें - 

LuLu Mall में पब्लिक प्लेस पर नमाज: जानें क्या होता है सार्वजनिक स्थान, क्या करने पर हो सकती है सजा

बड़े बेबी बंप के साथ लंदन से लौंटी Sonam Kapoor, येलो ड्रेस में देख हर कोई कह रहा क्यूट

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15-20 नहीं, 'रामायण' में हैं 25 से ज्यादा कलाकार, जानें कौन निभा रहा कौन सा का किरदार?
'रामायण' में हैं 25 से ज्यादा कलाकार, जानें कौन निभा रहा कौन सा का किरदार?
Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 6 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 6 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई कमाई
छोटे बजट की तमिल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाया 78 परसेंट प्रॉफिट
छोटे बजट की तमिल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाया 78 परसेंट प्रॉफिट
Live Updates: 'रामायण' एडवांस बुकिंग में कर रही धमाका, रणबीर कपूर की फिल्म को मिले ऐसे रिव्यूज
लाइव: 'रामायण' एडवांस बुकिंग में कर रही धमाका, रणबीर कपूर की फिल्म को मिले ऐसे रिव्यूज

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget