एक्सप्लोरर

फिल्म 'छलांग' में इला अरुण ने निभाया अहम किरदार, अपनी एक्टिंग के बारे में ये बोलीं सिंगर

हंसल मेहता की सामाजिक कॉमेडी फिल्म 'छलांग' में एक अहम किरदार निभाने वाली इला अरुण ने कहा कि थिएटर के माध्यम से कम उम्र में ही उनको अभिनय करने में दिलचस्पी आने लगी थी.

मुंबईः एक्ट्रेस-सिंगर इला अरुण का कहना है कि दर्शक मुख्य रूप से उन्हें एक प्रसिद्ध राजस्थानी लोक-गायक के रूप में जानते हैं, लेकिन वास्तव में वह एक एक्ट्रेस हैं क्योंकि अभिनय के जरिए ही उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा था. 66 वर्षीय इला अरुण ने 1991 में आई फिल्म "लम्हें" का गाना ‘मोरनी बागा मा बोले’, 1993 की "खलनायक" के गाने "चोली के पीछे" और ऑस्कर विजेता फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" (2008) के "रिंगा रिंगा" जैसे सुपरहिट गाने के साथ प्रसिद्धि हासिल की, लेकिन उन्होंने 1983 में दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल की "मंडी" से अपनी हिंदी फिल्म यात्रा की शुरुआत की थी.

हंसल मेहता की सामाजिक कॉमेडी फिल्म 'छलांग' में एक अहम किरदार निभाने वाली इला अरुण ने कहा कि थिएटर के माध्यम से कम उम्र में ही उनको अभिनय करने में दिलचस्पी आने लगी थी. उन्होंने कहा कि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी ने उन्हें 1970 के दशक में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में छह महीने के पाठ्यक्रम के लिए छात्रवृत्ति दी थी, जब महान नाट्य शिक्षक अब्राहिम अलकाजी डायरेक्टर हुआ करते थे.

कैमरे और मंच का अंतर नहीं पता

फिल्म 'मंडी' में काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए, एक्ट्रेस ने कहा कि यह पहली बार था जब उन्होंने कैमरे का सामना किया था, तब उन्हें मंच और कैमरे के बीच अंतर नहीं पता था. उन्होंने यह सब काम करते हुए सीखा है. उन्होंने एक वीडियो में कहा, "मुझे लिखने और पढ़ने में काफी दिलचस्पी है. अगर मुझे अपने किरदार के बारे में कुछ भी संदेह होता है, तो मैं इसे अपने निर्देशक के साथ साझा करती हूं."

एक्टिंग हमेशा से जीवन का हिस्सा

एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने स्कूल के दिनों में गायन के लिए जाती थी और नाटकों में अभिनय भी करती थी, जिसे उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में भी जारी रखा. उन्होंने कहा, "मैं दरअसल एक एक्ट्रेस हूं. अभिनय हमेशा मेरे जीवन का हिस्सा रहा है और मुझे यह बेहद पसंद है, चाहे यह मंच पर हो या कैमरे के सामने. मैं इसमें सहज हूं, सब कुछ मैंने अपने अवलोकन और अनुभव से सीखा है."

यहां देखिए इला अरुण का इंस्टाग्राम पोस्ट-
View this post on Instagram
 

A post shared by Ila Arun (@llaarun)

जयपुर की रहने वालीं इला ने कहा, "मैं अपने आसपास के लोगों से सीखती रहती हूं. मुझे एनएसडी में दाखिला मिला. फिर फिल्मों में काम किया, फिर फिल्मों और एल्बमों में गाना गाया."

ये भी पढ़ें-

जानिए कौन है KBC 12 में एक करोड़ जीतने वाली नाजिया नसीम, गुरुग्राम की एक कंपनी में हैं ग्रुप मैनेजर

Drugs Case: एनसीबी के ऑफिस में अर्जुन रामपाल से पूछताछ जारी, दोस्त पॉल बार्टेल की हुई गिरफ्तारी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
'शादी के बाद करियर खत्म', काजल अग्रवाल बोलीं- इंडस्ट्री में आज भी यही सोच है
'शादी के बाद करियर खत्म', काजल अग्रवाल बोलीं- इंडस्ट्री में आज भी यही सोच है
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget