एक्सप्लोरर

कैसे रजनीकांत बने थे सुपरस्टार, कैसे हुई अमिताभ बच्चन के साथ उनकी दोस्ती? जानें

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने जिन फिल्मों में एक साथ काम किया वह लोगों को काफी पसंद आई. इन फिल्मों में 'अंधा कानून' 'गिरफ्तार' और 'हम' जैसी शामिल हैं.

सभी जानते हैं कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की गहरी दोस्ती है. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था. अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने जिन फिल्मों में एक साथ काम किया वह लोगों को काफी पसंद आई. इन फिल्मों में 'अंधा कानून' 'गिरफ्तार' और 'हम' जैसी शामिल हैं. मगर इन दोनों दिग्गजों की दोस्ती हुई कैसे? इसके बारे में कई किस्से मशहूर हैं. उल्लेखनीय है कि हिंदी सिनेमा में अमिताभ बच्चन की जो फिल्में हिट हो जाती थीं, तमिल में उस फिल्म के रीमेक में रजनीकांत नजर आया करते थे.

तमिल में हिंदी फिल्मों की रीमेक काफी हिट हुआ करती थे, जिसकी बदौलत लोग रजनीकांत को काफी पसंद करने लगे. दोनों की फिल्मों की बात करें तो साल 1977 में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' रिलीज हुई थी. इस फिल्म के रिलीज होने के अगले साल ही तमिल में  फिल्म आई 'शंकर सलीम और साइमन'. इस फिल्म में विजय कुमार ने शंकर का, जयगणेश ने सलीम का और रजनीकांत ने साइमन का किरदार निभाया. यह फिल्म तमिल दर्शकों को काफी पसंद आई और हिट भी साबित हुई.

साल 1978 में ही रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. ठीक है इसके दो साल बाद तमिल में भी एक फिल्म बनाई गई जिसका नाम 'बिल्ला' रखा गया. इस फिल्म में बिल्ला का रोल रजनीकांत ने निभाया था. तमिल वर्जन बिल्ला में फिल्म डॉन के सीन्स को हुबहू वैसा ही दिखाया गया. खास बात यह है की डॉन में नजर आने वाली है हेलेन ने तमिल के बिल्ला में भी अपना भी किरदार निभाया था.

1975 में आई बहुचर्चित फिल्म 'दीवार' अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने अहम किरदार निभाया था. इस फिल्म का तमिल रिमेक किया गया और नाम रखा गया ‘थी’. इस फिल्म को साल 1980 में रिलीज किया गया. रजनीकांत ने फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार विजय का रोल निभाया था. दीवार फिल्में शशि कपूर का किरदार अभिनेता शरमन ने निभाया था.  इस फिल्म को भी दर्शकों की तरफ से काफी सराहना मिली.

यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'त्रिशूल' साल 1978 में रिलीज हुई थी. तमिल में इस फिल्म का रीमेक 'मिस्टर भारत' के नाम से साल 1985 में रिलीज किया गया. तमिल के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी सराहना मिली थी. ठीक इसी क्रम में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' का भी तमिल वर्जन रीमेक किया गया था, तमिल वर्जन में रिलीज होने वाली मर्द की रीमेक का नाम ‘मावीरण’ था और हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन के रील  किरदार को रजनीकांत ने निभाया था.

इसी तरह अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कसमे वादे' 'खून पसीना' और 'नमक हलाल' जैसी फिल्मों का भी तमिल में रीमेक किया गया. इन फिल्मों में रजनीकांत ही बतौर और अमिताभ बच्चन के रील किरदार को निभाते हुए नजर आए थे.

दो भाषाओं में एक ही जैसे किरदार में आए इन दो महान कलाकारों को अपने फिल्मों के किरदारों की वजह से काफी लोकप्रियता मिली और यह दोनों महान कलाकार अपने किरदारों की वजह से एक-दूसरे के करीब आए और अजीज दोस्त बन गए.

यहां पढ़ें

पंकज त्रिपाठी को स्ट्रगल के शुरुआती 8 सालों तक नहीं मिला था कोई ढ़ंग का काम, पत्नी चलाती थीं घर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ को लगे गोली के छर्रे, टीम ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो, लिखा- भगवान दयालु है
टाइगर श्रॉफ को लगे गोली के छर्रे, टीम ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो, लिखा- भगवान दयालु है
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' के 450 करोड़ में बिके ओटीटी-सैटेलाइट राइट्स? जानें- कहां देख सकेंगे फिल्म?
'रामायण' के 450 करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स? जानें- कहां देख सकेंगे फिल्म?
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget