एक्सप्लोरर

मशहूर तमिल अभिनेता विवेक को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

मशहूर अभिनेता विवेक (Vivek) को आज दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया गया है कि उन्हें 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक हुआ.

नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता विवेक (Vivek) को आज दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया गया है कि उन्हें 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक हुआ. जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तब वो बेहोश थे. लिहाजा चिकित्सकों ने उन्हें एक्स्ट्रा कॉर्पोरल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन (ईसीएमओ) पर रखा है.

ईसीएमओ मरीज के शरीर के बाहर से हृदय-फेफड़े का काम कराती है. अभिनेता का यहां एसआईएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है. अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. राजू शिवासेमी ने कहा कि अगले 24 घंटों तक 59 वर्षीय हास्य अभिनेता की सेहत पर नजर रखी जाएगी और उनकी अचानक बिगड़ी तबीयत का बृहस्पतिवार को उन्हें लगाए गए को-वैक्सीन टीके से कोई लेना-देना नहीं है.

नहीं था कोरोना

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉ. जे राधाकृष्णन और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से चर्चा की. राधाकृष्णन ने कहा कि अभिनेता को कोविड नहीं था और कोरोना रोधी टीके की उन पर कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं हुई है.

उन्होंने अस्पताल में कहा, 'सामान्य तौर पर, टीके की प्रतिकूल प्रक्रिया 15 से 30 मिनट के अंदर होती है. इस मामले में ऐसा नहीं था. जब उन्हें कल उनकी टीम के साथ टीका लग रहा था तो उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा अब भी मुझे याद है.' उन्होंने दावा किया कि विवेक के साथ छह लोगों ने टीका लिया था.

स्वास्थ्य सचिव ने कहा, 'यहां अस्पताल में करीब 23 हजार लोगों को कोवैक्सीन टीका लगा है और अब तक पूरे तमिलनाडु में 5.68 लाख लोग टीका लगवा चुके हैं. कहीं से भी प्रतिकूल प्रतिक्रिया की खबर नहीं है.' अभिनेता ने गुरुवार को ओमांडूरार सरकारी अस्पताल में टीका लगवाया था. वहां कल 830 और लोगों को भी टीका लगा था.

बेहोशी में लाया गया अस्पताल

बता दें कि अभिनेता विवेक को उनके परिवार के सदस्य सुबह 11 बजे अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे और दाखिले के फौरन बाद अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों के दल के जरिए उन्हें फिर से होश में लाया गया. एंजियोप्लास्टी और स्टंट डालने की प्रक्रिया को अपनाया गया क्योंकि एक प्रमुख रक्त वाहिका पूरी तरह अवरुद्ध थी.

अस्पताल की तरफ से कहा गया, 'ब्लॉकेज दूर करने में चिकित्सकों को करीब एक घंटा लगा. इसके बाद उन्हें ईसीएमओ पर रखा गया. पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक ने रजनीकांत, विजय और अजित कुमार समेत कई बड़े तमिल अदाकारों के साथ काम किया है. वह कुछ फिल्मों में मुख्य कलाकार के तौर पर भी नजर आए और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में भी वह सक्रिय रहे हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: साढ़े 4 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हालहाल
Live: साढ़े 4 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
अमिताभ बच्चन से रणबीर कपूर तक, अयोध्या की प्रॉपर्टी में क्यों इंटरेस्ट दिखा रहे ये बड़े स्टार्स?
अमिताभ बच्चन से रणबीर तक, अयोध्या की प्रॉपर्टी में क्यों इंटरेस्ट दिखा रहे ये बड़े स्टार्स?
करीना कपूर ने पति सैफ अली खान पर लुटाया प्यार, शेयर की वेकेशन की तस्वीरें, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
करीना कपूर ने पति सैफ अली खान पर लुटाया प्यार, शेयर की वेकेशन की तस्वीरें, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
'गलत घटना के लिए आस्था को जिम्मेदार न ठहराएं', अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले पर बोले अनुपम खेर, शुरू की 'श्री राम जन्मभूमि' की शूटिंग
'गलत घटना के लिए आस्था को जिम्मेदार न ठहराएं', अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले पर बोले अनुपम खेर

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget