एक्सप्लोरर

कोर्ट केस के चलते बर्बाद हो गया था Dilip Kumar और मधुबाला का रिश्ता, एक्ट्रेस ने रोते हुए कही थी ये बात!

Dilip Kumar Madhubala Break Up: मधुबाला चाहती थीं कि उनकी दिलीप कुमार के साथ शादी हो जाए लेकिन एक वजह के चलते ऐसा नहीं हो सका था.

Dilip Kumar Madhubala Affair: बात आज बॉलीवुड के एक चर्चित कपल की जिनकी नजदीकियों के चर्चे एक समय आम थे. इनके चाहने वालों को उम्मीद थी कि जल्द यह दोनों शादी करेंगे लेकिन इनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा हुआ था. हम बात कर रहे हैं अपने दौर के लीजेंड्री स्टार्स दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और मधुबाला (Madhubala) की जिनकी नजदीकियों के चर्चे एक समय आम थे. हालांकि, फिर ऐसा क्या हुआ जो इनका ब्रेकअप हो गया? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मधुबाला के पिता अताउल्लाह खान एक्ट्रेस को शूटिंग के लिए शहर से बाहर नहीं जाने देते थे और यही बात सारी समस्या की जड़ बन गई थी. असल में डायरेक्टर बीआर चोपड़ा की फिल्म ‘नया दौर’ में मधुबाला और दिलीप कुमार साथ काम कर रहे थे और इस फिल्म का एक हिस्सा शहर से बाहर शूट होना था. 
 
फिल्म की काफी सारी शूटिंग हो चुकी थी और एक हिस्से की शूटिंग शहर से बाहर होना थी. हालांकि, मधुबाला इसके लिए तैयार नहीं हुईं, नतीजा ये हुआ कि फिल्म के निर्देशक बी.आर चोपड़ा को बड़ा आर्थिक नुकसान हो गया. इसके बाद बी.आर चोपड़ा (B.R Chopra) ने कोर्ट में मधुबाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया था.


कोर्ट केस के चलते बर्बाद हो गया था Dilip Kumar और मधुबाला का रिश्ता, एक्ट्रेस ने रोते हुए कही थी ये बात!

बताया जाता है कि इस केस में दिलीप कुमार ने बी.आर चोपड़ा के पक्ष में गवाही दी थी. इस घटना के बाद मधुबाला और दिलीप कुमार के रिश्ते में खटास आ गई थी. हालांकि, फिर भी मधुबाला चाहती थीं कि उनकी दिलीप कुमार के साथ शादी हो जाए लेकिन एक वजह के चलते ऐसा नहीं हो सका था. असल में मधुबाला चाहती थीं कि दिलीप कुमार कोर्ट वाले वाकये को लेकर उनके पिता से माफ़ी मांग लें ताकि पूरी बात रफा-दफा हो जाए. 



कोर्ट केस के चलते बर्बाद हो गया था Dilip Kumar और मधुबाला का रिश्ता, एक्ट्रेस ने रोते हुए कही थी ये बात!
 
हालांकि, दिलीप कुमार इसके लिए राजी नहीं हुए. बोला जाता है कि एक बार मधुबाला ने रोते हुए दिलीप कुमार से यहां तक कहा था कि, ‘देखो हमारी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी’ लेकिन एक्टर ने मधुबाला से कह दिया था कि तुम इतनी जिद क्यों कर रही हो ? बहरहाल, मधुबाला और दिलीप कुमार का रिश्ता इसके बाद ख़त्म हो गया था. दिलीप कुमार से अलग होने के बाद मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी कर ली थी. हालांकि, दिल की एक गंभीर बीमारी के चलते महज 36 साल की उम्र में मधुबाला का निधन हो गया था.

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
Box Office: मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम
मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम
'मैंने कोई अपराध थोड़ी किया है', दलेर मेहंदी से माफी मांगने की खबरों को सुबोध उनियाल ने किया खारिज
दलेर मेहंदी से फोन पर माफी मांगने के दावे पर भड़के सुबोध उनियाल, दिया ये जवाब
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास? चौथे दिन 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास? 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget