एक्सप्लोरर

कोरोना पॉजिटिव अभिनेत्री तबस्सुम हुईं ठीक, अस्पताल से कल मिलेगी छुट्टी

'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन‌' की मशहूर होस्ट रहीं तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि मां को कोरोना होने‌ की खबर तो सही है मगर उन्हें अल्जाइमर नामक बीमारी होने की खबर सरासर गलत है.

मुम्बई: अपने जमाने की जानी-मानी, एक सह-अभिनेत्री और एक सफल होस्ट के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री तबस्सुम कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पिछले हफ्ते मुम्बई के अस्पताल में भर्ता कराया गया था. मगर अच्छी खबर ये हैं अब उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है और मंगलवार के दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

77 वर्षीय तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल ने एबीपी न्यूज़ से खास बात करते हुए कहा, "मां में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे और वे एसिम्टमैटिक थीं. उनकी तबीयत अब ठीक है और उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी."

भर्ती होने से दो दिन पहले तक कर रही थी शूटिंग- होशांग

होशांग ने एबीपी न्यूज़ से कहा,‌ "अस्पताल में भर्ती होने‌ से दो दिन पहले तक वे शूटिंग कर रही थीं और अचानक से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था जिसके चलते और उनकी उम्र के मद्देनजर हमें उन्हें अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा."

गौरतलब है कि होशांग गोविल ने तबस्सुम को अल्जाइमर नामक गंभीर बीमारी होने की खबर को पूरी तरह से बेबुनियाद और सरासर गलत बताया. इसके बारे में होशांग ने एबीपी न्यूज़ से कहा, हाल ही में मैंने भी इसके बारे‌ में सुना. पता नहीं उन्हें अल्जाइमर होने की बात किसने और क्यों फैलाई है. ऐसी कोई बात नहीं है. ये खबर झूठी है. कोरोना के लिए अस्पताल में दाखिल कराये जाने से दो दिन पहले तक वे शूटिंग में बिजी थीं."

कामयाब टेलीविजन होस्ट रही हैं तबस्सुम

उल्लेखनीय हैं कि 77 साल की उम्र में भी तबस्सुम सक्रिय हैं. वे पिछले 10 सालों से टीवी एशिया के लिए एक शो करती आ रही है जिसका नाम है 'अभी तो मैं जवान हूं.' इसके अलावा, वे पिछले कई सालों से अपने यू ट्यूब चैनल के लिए भी लगातार वीडियो बनाती आ रही हैं. तबस्सुम ने 70 के दशक में एक कामयाब टेलीविजन होस्ट के तौर पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई. दूरदर्शन पर 21  साल से भी ज्यादा समय तक चले बेहद लोकप्रिय टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन में' के जरिए वे कई बड़ी-बड़ी फिल्मी और टीवी शख्सियतों के इंटरव्यू लेती नजर आईं.

तब्बस्सुम ने 1947 में बेबी तबस्सुम के नाम से हिंदी फिल्म 'नरगिस' से इंडस्ट्री में कदम रखा था और बालिग होने के बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget