एक्सप्लोरर

Daler Mehndi Birthday: छोटी सी उम्र में घर से भागने वाले दलेर मेहंदी को डायरेक्टर ने कहा था 'घमंडी', जेलों में काटी रात

Daler Mehndi Birthday Special: दलेर मेहंदी को कौन नहीं जानता. उन्होंने 11 की उम्र में घर छोड़ दिया था. उनके बर्थडे के मौके पर जानिए सिंगर से जुड़ी प्रेरणादायक स्टोरी.

दलेर मेहंदी इंडी पॉप की मकबूल शख्सियत हैं. पंजाबी गानों में फ्यूजन का जबरदस्त तड़का और बेहद मामूली से लगने वाले शब्दों को धुनों में पिरो कर गीत रचना इनकी खासियत है. गायक का 18 अगस्त को जन्मदिन है. उनकी गायकी, अनोखी शैली और एनर्जी ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम दिलाया.

'तुनक तुनक तुन', 'हो जाएगी बल्ले-बल्ले' जैसे गाने आज भी शादियों की जान हैं! शादी-पार्टी हो या कोई और फंक्शन ये गाने जब भी बजते हैं थिरकने पर मजबूर कर देते हैं. हालांकि, इस चमक-दमक के पीछे दर्द भी कम नहीं है. 11 साल की उम्र में घर से भागने से लेकर जेल की सलाखों तक, दलेर की कहानी किसी प्रेरणादायक किताब से कम नहीं.

दलेर मेहंदी ने 11 की उम्र में छोड़ा था घर

दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त 1967 को पंजाब के पटियाला में हुआ. म्यूजिक के साथ उनका लगाव बचपन से ही था. दलेर ने बचपन से ही गुरबानी और शास्त्रीय संगीत की तालीम ली. लेकिन, 11 साल की उम्र में उनका विद्रोही स्वभाव सामने आया. महज 11 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया और लुधियाना में एक तबला वादक के साथ रहने लगे. यह उनके जीवन का पहला बड़ा कदम था, जिसने उनके लिए संगीत की दुनिया का रास्ता खोला.

1990 के दशक में दलेर ने भांगड़ा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. 1995 में उनका एल्बम 'बोलो तारा रा' सुपरहिट रहा, लेकिन असली पहचान मिली साल 1997 में 'तुनक तुनक तुन' से. यह गाना दुनिया भर में वायरल हुआ और आज भी डांस के लिए चुने गानों की टॉप लिस्ट में आता है.

एक इंटरव्यू में दलेर ने इस गाने के बारे में बताया था. उन्होंने कहा, "बचपन में मेरी मां मुझे 'तुनक तुनक' गुनगुनाते हुए सुनाती थीं. जब मैंने एक डायरेक्टर को बताया कि यह गाना मेरी मां की देन है, तो उसने तपाक से कहा, 'फिर इसमें आपका योगदान कैसे रहा?' फिर उन्होंने मुझे घमंडी कह दिया था."

दलेर ने उस आलोचना को नजरअंदाज किया और गाने को अपनी मेहनत से दुनिया भर में मकबूल कर दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Daler Mehndi (@thedalermehndiofficial)

दलेर ने निजी जीवन में झेली परेशानी

दलेर की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी रंगीन रही, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही विवादों में घिरी रही. साल 2003 में उन पर कबूतरबाजी का आरोप लगा, जिसके चलते उन्हें जेल में कुछ रातें बितानी पड़ीं.

हालांकि, बाद में वह बरी हो गए, लेकिन इस घटना ने उनकी छवि को काफी ठेस पहुंचाई. लेकिन फिर जो गिरकर न उठे वो दिलेर कैसा! दिलेर मेहंदी भी कुछ अलग ही मिट्टी के रहे. हार नहीं मानी, रार ठानी और अपने बूते वो हासिल करने में खुद को झोंक दिया जिसके लिए जाने जाते थे. उन्होंने बॉलीवुड में 'रंग दे बसंती' और 'मिर्जया' जैसी फिल्मों में गाने गाकर अपना जादू फिर चला दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Board of Peace for Gaza: गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में ट्रंप के साथ कितने देश, कौन-कौन खिलाफ, भारत क्या करेगा? जानें
गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में ट्रंप के साथ कितने देश, कौन-कौन खिलाफ, भारत क्या करेगा? जानें
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों शंकराचार्य? दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों शंकराचार्य? दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का संबोधन से इंकार, बिना स्पीच पढ़े सदन से चले गए
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का संबोधन से इंकार, बिना स्पीच पढ़े सदन से चले गए
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका

वीडियोज

Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर | Fire News
Silver Alert | Robert Kiyosaki की चेतावनी: चांदी बनेगी अगली Global Power Metal? | Paisa Live
FASTag Users सावधान | Toll नहीं भरा तो NOC और Permit पर लगेगा break | Paisa Live
Market Crash Explained | Sensex 830 Points Down, Nifty 25,000 के नीचे क्यों फिसला? | Paisa Live
Chitra Tripathi: NEET छात्रा का गुनहगार कौन? Postmartam Report में सामने आया चौंकाने वाला मोड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Board of Peace for Gaza: गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में ट्रंप के साथ कितने देश, कौन-कौन खिलाफ, भारत क्या करेगा? जानें
गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में ट्रंप के साथ कितने देश, कौन-कौन खिलाफ, भारत क्या करेगा? जानें
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों शंकराचार्य? दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों शंकराचार्य? दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का संबोधन से इंकार, बिना स्पीच पढ़े सदन से चले गए
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का संबोधन से इंकार, बिना स्पीच पढ़े सदन से चले गए
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका
The Raja Saab Hindi BO Lifetime: ‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
बैठे-बैठे Ola की इलेक्ट्रिक बाइक से निकलने लगा धुआं, वीडियो देख भड़के यूजर्स
बैठे-बैठे Ola की इलेक्ट्रिक बाइक से निकलने लगा धुआं, वीडियो देख भड़के यूजर्स
लाडली बहनों के खाते में 1 लाख रुपये भेज सकती है यहां की सरकार, बस करना होगा ये काम
लाडली बहनों के खाते में 1 लाख रुपये भेज सकती है यहां की सरकार, बस करना होगा ये काम
Breast Cancer: सावधान! क्या आप भी रात भर जागती हैं? सिर्फ गांठ ही नहीं, ये भी हैं ब्रेस्ट कैंसर के बड़े कारण
सावधान! क्या आप भी रात भर जागती हैं? सिर्फ गांठ ही नहीं, ये भी हैं ब्रेस्ट कैंसर के बड़े कारण
Embed widget