एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मामला: अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर पहुंची CBI टीम ने रीक्रिएट किया मौत का सीन

एक अधिकारी ने बताया कि राजपूत के फ्लैट में सीबीआई की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिल कर अपराध के घटनाक्रम तैयार करेगी, जहां वह 14 जून को लटकते पाए गए थे.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ शनिवार की दोपहर को अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर पहुंची. एक अधिकारी ने बताया कि राजपूत के फ्लैट में सीबीआई की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिल कर अपराध के घटनाक्रम तैयार करेगी, जहां वह 14 जून को लटकते पाए गए थे.

केंद्रीय एजेंसी की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ दोपहर ढाई बजे मों ब्लां अपार्टमेंट पहुंचे. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में सीबीआई की टीम सीन ऑफ क्राइम रिक्रिएट किया है. इस काम को अंजाम देने के लिए सीबीआई की टीम सभी साजो सामान लेकर पहुंची. इस दौरान सीबीआई की टीम मुंबई पुलिस को बाहर खड़े रहने को कहा है.

अधिकारी ने बताया, ‘‘वे घटना की उन कड़ियों को जोड़ने के लिए फ्लैट में पहुंचे जिनके कारण अभिनेता की मौत हुई थी.’’ सीबीआई के अधिकारी और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के विशेषज्ञ सात से अधिक वाहनों में उनके आवास पर पहुंचे. उनके पहुंचते ही मीडियाकर्मियों और लोगों की वहां भारी भीड़ लग गई.

अधिकारी ने कहा, ‘‘राजपूत के रसोइया नीरज और फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी भी सीबीआई की टीम के साथ थे.’’ सीबीआई की टीम सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश और नीरज को साथ लेकर आई है. मौके के वक्त सिद्धार्थ, दीपेश और नीरज वहां मौजूद थे. कल सीबीआई ने नीरज से पूछताछ की थी. फॉरेंसिक टीम भी सीबीआई के साथ में है. चार से पांच घंटे तक पड़ताल चल सकती है.

अधिकारी के मुताबिक सीबीआई के अधिकारियों ने सांता क्रूज में आईएएफ के गेस्ट हाउस में पिठानी के बयान दर्ज किए. इसी स्थान पर केंद्रीय एजेंसी के सदस्य ठहरे हुए हैं.

केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार को नीरज से पूछताछ की. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की एक दूसरी टीम ने शनिवार को कूपर अस्पताल का दौरा किया जहां दिवंगत अभिनेता का पोस्टमार्टम हुआ था. उन्होंने कहा कि टीम ने कूपर अस्पताल के डीन से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि अधिकारी उन चिकित्सकों से भी मिलेंगे जिन्होंने पोस्टमार्टम किया था.

उन्होंने कहा कि सीबीआई की एक और टीम ने बांद्रा थाने का दौरा किया जहां उन्होंने अभिनेता की मौत की जांच करने वाले मुंबई पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की. अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम ने इस मामले में दूसरी बार बांद्रा थाने का दौरा किया है. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राजपूत की कथित आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी. इसके बाद सीबीआई ने जांच शुरू कर दी.

(नोटः- खबर लिखे जाने तक सीबीआई की टीम अभिनेता के घर पर मौजूद थी.)

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Tuesday BO Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Video: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget