एक्सप्लोरर

ZERO: आलोचकों पर ज़ीशान अय्यूब हुए तल्ख, कहा- किरदार के साथ प्रयोग करने वालों पर टूट पड़ना गलत

फिल्म समीक्षकों ने ‘ज़ीरो’ की पटकथा को कमज़ोर बताया है. साथ ही ज्यादातर समीक्षकों ने फिल्म के दूसरे हाफ को बोरिंग करार दिया है. ये फिल्म भारत में 4380 स्क्रीन्स पर शुक्रवार को रिलीज़ हुई है.

नई दिल्ली: फिल्म 'जीरो' में रुपहले पर्दे पर सुपरस्टार शाहरुख खान के दोस्त की भूमिका में अभिनेता जीशान अय्यूब के अभिनय को दर्शकों और आलोचकों से सराहान मिली है, लेकिन कुल मिलाकर हालिया रिलीज फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. उन्होंने कहा कि लोग रूखे और कभी-कभी पाखंडी हो जाते हैं, क्योंकि कभी तो वे सहज और सुरक्षित दायरे से बाहर नहीं आने पर कलाकारों की आलोचना करते हैं और कभी सहज दायरे से बाहर आकर कुछ करने पर भी कलाकारों की अलोचना करने लगते हैं.

फिल्म समीक्षकों ने ‘ज़ीरो’ की पटकथा को कमज़ोर बताया है. साथ ही ज्यादातर समीक्षकों ने फिल्म के दूसरे हाफ को बोरिंग करार दिया है. ये फिल्म भारत में 4380 स्क्रीन्स पर शुक्रवार को रिलीज़ हुई है.

यह बड़े बजट की फिल्म लेखक हिमांशु शर्मा और निर्देशक आनंद एल. राय को साथ लेकर आई है, जो भारत के छोटे शहरों की कहानियां सुनाने में माहिर हैं.

जीशान ने बताया, "आनंद छोटे शहरों की कहानियां बताने में माहिर हैं, लेकिन मैं हमेशा लोगों से कहता हूं कि चाहे कलाकार, अभिनेता या निर्देशक हों.. हमें लोगों को थोड़ा प्रयोग करने की छूट देनी चाहिए. हम कहते रहते हैं कि 'हर कोई खुद को दोहरा रहा है.' अगर फिल्मकार एक ही तरह की फिल्में बनाता है, अभिनेता एक ही तरह के किरदार करता है, तो हमें उससे दिक्कत होती है."

अभिनेता ने कहा कि जब कोई प्रयोग करता है तो लोग उस पर टूट पड़ते हैं. जो गलत है.

आनंद एल. राय के साथ 'तनु वेड्स मनु-2' में काम कर चुके अभिनेता ने उनका बचाव करते हुए कहा, "मेरा मानना है कि वह हर तरह के प्रयोग करना चाहते हैं. हमें उन्हें इसकी छूट देनी चाहिए, हम रूखे और कभी-कभी पाखंडी भी बन गए हैं. अभी कुछ दिनों पहले मैं कहा करता था कि 'मैं जानता हूं कि मैं एक ही तरह के किरदार कर रहा हूं और मुझे हीरो का दोस्त होने का टैग मिल रहा है."

जीशान ने सवालिया लहजे में कहा, "अब, अगर किसी ने कुछ करने की कोशिश की है तो हम उसके पीछे क्यों पड़ जाते हैं?" फिल्म 'जीरो' की कहानी एक बौने शख्स बउआ (शाहरुख खान) के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी हैं.

जीशान ने स्वीकार किया कि फिल्म में कुछ कमियां हैं और उनका मानना है कि इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BREAKING: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को तय समय पर होगा शो
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को होगा शो
'बहुत कुछ ऐसा हुआ...' क्यों अलग हुए थे शाहिद-करीना? एक्ट्रेस ने दिया था ऐसा जवाब
'बहुत कुछ ऐसा हुआ...' क्यों अलग हुए थे शाहिद-करीना? एक्ट्रेस ने दिया था ऐसा जवाब
अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली जान से मारने की धमकी, आत्मघाती हमले की दी चेतावनी
अमिताभ बच्चन-दिलजीत दोसांझ को मिली जान से मारने की धमकी, आत्मघाती हमले की चेतावनी
'काम के चक्कर में रिश्ते खो दिए', जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद कर रो पड़े आमिर खान
'काम के चक्कर में रिश्ते खो दिए', जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद कर रो पड़े आमिर खान

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget