एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan-Shirish Kunder: जब शाहरुख खान ने जड़ा फराह खान के पति शिरीष को थप्पड़, इस फिल्म को लेकर छिड़ा था विवाद

SRK-Shirish Kunder Row: सुपरस्टार शाहरुख खान और फिल्ममेकर फराह खान के पति शिरीष कुंदर के बीच विवाद का किस्सा काफी पुराना है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख ने शिरीष को थप्पड़ क्यों मारा.

Shah Rukh Khan-Shirish Kunder Slap Scandel: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के करियर से जुड़े सबसे बड़े विवाद के बारे में बात की जाए तो वह उनकी अजीज दोस्त और फिल्ममेकर फराह खान के पति शिरीष कुंदर के साथ रहा है. शाहरुख खान और शिरीष कुंदर के बीच छिड़ा विवाद हाथापाई तक जा पहुंचा था. जिसमें शाहरुख खान ने शिरीष को थप्पड़ भी जड़ा. लेकिन आखिर ऐसी क्या वजह रही जो शाहरुख खान ने कोरियोग्राफर और अपनी मुंहबोली बहन फराह खान के हसबैंड को तमाचा मारा. 

शाहरुख ने नहीं की शिरीष की फिल्म

फराह खान के साथ 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' जैसी सुपरहिट फिल्में करने वाली शाहरुख खान को फराह के हसबैंड शिरीष कुंदर से एक फिल्म ऑफर हुई. लेकिन शाहरुख को शिरीष की इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और वह शिरीष ने इसमें बदलाव करने को कहने लगे. वक्त बिताता गया और कुछ समय बाद फराह खान और शिरीष कुंदर की फिल्म 'तीस मार खां' में सुपरस्टार अक्षय कुमार नजर आए. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक शाहरुख खान शिरीष की यही फिल्म ऑफर हुई, जिसे किंग खान ने करने से मना कर दिया. 

इस वजह से शाहरुख ने जड़ा थप्पड़

दरअसल साल 2011 में सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'रा वन' रिलीज हुई. फिल्म की रिलीज से पहले फराह खान के पति और डायेरक्टर शिरीष कुंदर ने किंग खान की फिल्म को लेकर ट्विटर पर हल्ला बोल दिया. जिसके चलते शरीष ने 'रा वन' की रिलीज से पहले फिल्म के बारे में निगेटिव ट्वीट करने शुरू कर दिए. शिरीष ने अपने ट्वीट में लिखा था कि रा वन सब कुछ कर सकता है कि सिवाय फैंस को एंटरटेन करने के, दूसरी ओर शिरीष ने 'रा वन' के 150 करोड़ के बजट पर चुटकी लेते हुए 150 करोड़ के पटाखे के फुस्स होने की बात की. कहीं न कहीं अपनी फिल्म के खिलाफ शिरीष की ये बयानबाजी शाहरुख भी नोटिस कर रहे थे. 

इसके बाद संजय दत्त की फिल्म अग्निपथ की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान और शिरीष कुंदर का आमना-सामना हुआ, जहां शिरीष ने फिर से रा वन को लेकर कोई तंज कसा. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक उसी पार्टी में शाहरुख खान का गुस्सा शिरीष पर निकल गया और उन्होंने शिरीष को थप्पड़ जड़ा दिया. बता दें कि फराह खान और शिरीष कुंदर की शादी ने शाहरुख ने भाई बनकर उनका कन्यादान भी किया था.  

फराह ने दी मीडिया को जानकारी

इसके बाद फराह खान ने खुद इंडियन एक्सप्रेस को ये बताया कि 'हजारों और लाखों उनकी फिल्म के बारे में निगेटिव ट्वीट और बाते करते हैं तो क्या शाहरुख खान उन सबको मारेंगे.' यही नहीं डीएनए की खबर के मुताबिक शिरीष ने बताया था कि 'शाहरुख खान ने मुझे थप्पड़ ही नहीं बल्कि मुक्के भी बरसाए उनके साथ तीन चार बॉडीगॉर्ड भी मौजूद थे.' हालांकि 2012 में नए साल के मौके पर फराह खान ने बताया कि हमारे और शाहरुख खान के बीच सब कुछ ठीक हो गया है.बाद में अगस्त 2012 में शिरीष के डायरेक्शन में बनी फिल्म जोकर की रिलीज के दौरान ट्विटर पर फिल्म रा वन को लेकर  शिरीष ने शाहरुख खान ने माफी मांगी. 

शाहरुख ने की फराह की ये ब्लॉकबस्टर

साल 2014 में शाहरुख खान ने फराह खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को किया. आलम ये रहा है कि शाहरुख और फराह की जोड़ी ने फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और हैप्पी न्यू ईयर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. 

यह भी पढ़ें- Pathaan OTT Release: जानिए घर बैठे OTT पर कब और कहां देख पाएंगे Shah Rukh Khan और Deepika Padukone की फिल्म पठान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की कौशल? कैटरीना कैफ ने दिया ऐसा जवाब
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की? कैटरीना ने दिया जवाब
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget