एक्सप्लोरर

हर पल शेरा का साया, बंदूकों से लैस गार्ड और बुलेटप्रूफ कार... सलमान खान को क्यों पड़ी गन लाइसेंस की जरूरत?

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को आज गन लाइसेंस मिल गया है. जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान ने लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था.

Salman Khan Get Gun Licence: बॉलीवुड सेलेब्स अपनी सिक्योरिटी का खास ध्यान रखते हैं. अपनी सुरक्षा के लिए वह हमेशा अपने साथ बॉडीगॉर्ड रखते हैं. कई सेलेब्स हैं जो अपनी सुरक्षा के लिए गन भी रखते हैं. मगर गन लाइसेंस मिलना इतना आसान नहीं होता है जितना समझा जाता है. कई सेलेब्स को गन लाइसेंस लेने के लिए पापड़ बेलने पड़े हैं. गन रखने का लाइसेंस मिलने की लिस्ट में अब सलमान खान (Salman Khan) भी शामिल हो गए हैं.

सलमान खान बीते कुछ दिनों से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से सलमान काफी डर गए हैं. जिसके बाद से उनकी सिक्योरिटी में भी काफी इजाफा कर दिया गया है. बॉडीगॉर्ड शेरा, आर्म सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ कार होने के बाद भी सलमान ने गन लाइसेंस लेने का फैसला लिया. भाईजान ने हाल ही में गन लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था और अब उन्हें ये लाइसेंस मिल गया है. मगर ये लाइसेंस मिलना इतना आसान नहीं होता है. इसके लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं. 

सिद्धू मूसेवाला केस के बाद मिली धमकी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला  की दिनदहाड़े गोलियां मारक हत्या कर दी गई थी. सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद से इंडस्ट्री में खौफ फैल गया था. सिद्धू मूसेवाला केस के कुछ समय बाद सलमान के पिता सलीम खान को सुबह वॉक के दौरान एक लेटर मिला था. जिसमें पिता और बेटे दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस लेटर में कहा गया था कि 'तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा कर दिया जाएगा.' सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग थी. जिसके बाद से सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी. उन्हें कहीं भी पब्लिक प्लेस पर जाने से मना कर दिया गया था.

8 साल पुराना वीडियो आया सामने
यह पहली बार नहीं था जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. याद दिला दें, काला हिरण मामले में सलमान खान पर शिकार का आरोप लगा था. ये केस फिल्म 'हम साथ साथ हैं' कि शूटिंग के दौरान हुआ था. जब सलमान बाकी सेलेब्स के साथ शिकार के लिए गए थे. उस समय भी लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी. लॉरेंस बिश्नोई का धमकी भरा बयान का वीडियो अब अचानक से वायरल होने लगा था. इस वीडियो को बहुत वायरल कर दिया गया था. लॉरेंस बिश्नोई का ये वीडियो वायरल होना सलमान खान के लिए फायदेमंद साबित हुआ. जिससे उन्हें गन लाइसेंस मिलने में आसानी हो गई.

गन लाइसेंस मिलना नहीं है आसान
सलमान खान ने 22 जुलाई को ही गन लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था. उन्होंने पुलिस कमिश्रर से मुलाकात की थी और लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था. सलमान को अप्लाई करने के 10 दिन के अंदर ही ये लाइसेंस मिल गया है. वहीं भारतीय क्रिकेटर धोनी को लाइसेंस मिलने में बहुत मुश्किल हुई थी. उन्होंने साल 2008 में लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था जो पहली बार रिजेक्ट कर दिया गया था. उसके बाद उन्हें 2010 में लाइसेंस मिल गया था.

गन लाइसेंस के लिए ये चीज है जरुरी
आर्म्स एक्ट, 1959 के तहत आत्मरक्षा के लिए लाइसेंस लेकर हथियार ले सकता है. गन लाइसेंस लेने के लिए सबसे जरुरी होता है कि आपको बताना होता है कि आपको जान का खतरा है. सलमान खान के लिए जान से मारने की धमकी का लेटर मिलना फायदेमंद साबित हुआ है. पहले लेटर और फिर 8 साल पुराना वीडियो वायरल होना. दोनों ने ही सलमान के लाइसेंस मिलने के काम को बहुत आसान बना दिया. जिससे उन्हें मात्र 10 दिन के अंदर ही लाइसेंस मिल गया.

ये भी पढ़ें: Esha Gupta Video: वर्कआउट वीडियो से ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, फैंस की नहीं हट रही है नजर

Laal Singh Chaddha Interview Clip: आमिर खान बोल गए कुछ ऐसा, चिरंजीवी ने कहा- एडिट किया जाए इसे

दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये  न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है. संपर्क करें- Mail Id- dikshac@abpnetwork.com, X-https://x.com/Diksha29chhabra

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
बुधवार को भी 'जेलर 2' बनी नंबर वन, 'दृश्यम 3' से आगे निकली 'राणाबाली', 'उड़ता तीर' के कलेक्शन ने चौंकाया
बुधवार को भी 'जेलर 2' बनी नंबर वन, 'दृश्यम 3' से आगे निकली 'राणाबाली', 'उड़ता तीर' के कलेक्शन ने चौंकाया
'मैंने खुद को बहुस कोसा....', 'पेद्दी' में अपने किरदार पर हुई ट्रोलिंग पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'मैंने खुद को बहुस कोसा....', 'पेद्दी' में अपने किरदार पर हुई ट्रोलिंग पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget