एक्सप्लोरर

जब म्यांमार पर हो रहे थे हमले तो डरकर भारत भाग आई थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, सलमान खान से है खास रिश्ता

Bollywood Kissa about Helen: बॉलीवुड एक्टर शम्मी कपूर के साथ कई बेहतरीन फिल्में करने वाली हेलन भारत की रहने वाली नहीं हैं. वो भारत किस वजह से आईं इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था.

Bollywood Kissa about Helen: साल 1978 में आई फिल्म डॉन तो आपने देखी ही होगी. अमिताभ बच्चन के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म डॉन ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इस फिल्म में 'हेलन' ने 'ये मेरा दिल' गाने पर डांस किया था और ये गाना सुपर-डुपर हिट हुआ था. ऐसे ही कई सुपरहिट गानों पर हेलन ने अपने दौर में जबरदस्त डांस किया था. हेलन बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और डांसर हैं लेकिन असल में वो भारत की हैं ही नहीं.

एक्ट्रेस-डांसर हेलन ने साल 1964 में एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने फैमिली बैकग्राउंड के बारे में बताया था. हेलन ने उस इंटरव्यू में बताया था कि वो म्यांमार की रहने वाली हैं और वो भारत क्यों आईं थीं इसके बारे में भी उन्होंने खुलासा किया था.

हेलन म्यांमार छोड़कर भारत क्यों आईं थीं?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलन ने अपने इंटरव्यू में कहा था, 'साल 1943 के आस-पास द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने म्यांमार से कई फैमिली को असम भेजा था. उन फैमिलीज में मेरा परिवार भी था. उस दौरान हम काफी परेशान थे लेकिन बर्मा पर जापानी कब्जे से बचने के लिए हमारा परिवार भारत आ गया था.' कुछ समय बाद असम से हेलन और उनकी फैमिली मुंबई आ गई. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

हेलन की फैमिली

21 नवंबर 1938 को म्यांमा (अब बर्मा) के यांगोन में हेलन का जन्म हुआ था. हेलन के पिता मारलेन रिचर्डसन और जेराग थे. साल 1957 में हेलन ने प्रेम नारायण अरोड़ा के साथ शादी की थी, जिनसे वो साल 1974 में अलग हो गई थीं. साल 1981 में हेलन ने सलीम खान से शादी की और आज भी उनके ही साथ हैं. सलमान खान हेलन के सौतेले बेटे हैं, लेकिन वो हेलन को अपनी सगी मां की तरह प्यार करते हैं. हेलन सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सलमा खान समेत पूरे परिवार के साथ रहती हैं.

हेलन की फिल्में

एक्ट्रेस और डांसर हेलन ने शम्मी कपूर, अमिताभ बच्चन, अमजद खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलन ने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है लेकिन डांसर के तौर पर वो इंडस्ट्री में फेमस हुईं. इन्होंने लगभग 300 फिल्मों में डांस नंबर्स दिए और आज भी उन्हें डांस के लिए पहचाना जाता है. इनके सुपरहिट डांस नंबर्स 'महबूबा महबूबा', 'मोनिका ओ माई डार्लिंग', 'ये मेरा दिल', 'मेरा नाम चिन चिन चू', 'ओ हसीना जुल्फों वाली', 'आओ ना गले लगाओ ना' जैसे गाने शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 90's की वो सिंगर जिसका ओसामा बिन लादेन भी था जबरदस्त फैन, बैक टू बैक सुपरहिट गाने देकर बनाया महा रिकॉर्ड, पहचाना क्या?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल
भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल
VIDEO: 'हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे, ये ठीक नहीं है...' CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं कंगना रनौत
VIDEO: 'हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे, ये ठीक नहीं है...' CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं कंगना रनौत
एक साथ ऑन एयर होंगे बिग बॉस के 6 एडिशन, सलमान खान से मोहनलाल तक करेंगे होस्ट
एक साथ ऑन एयर होंगे बिग बॉस के 6 एडिशन, सलमान खान से मोहनलाल तक करेंगे होस्ट

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget