एक्सप्लोरर

ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर बोले उमर अब्दुल्ला- उनकी च्वाइस पर सवाल उठाने वाले हम कौन

जायरा वसीम ने आज एक लम्बे इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए बताया है कि वो एक्टिंग को अलविदा कह रही हैं. इस फैसले पर अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपना रिएक्शन दिया है.

नई दिल्ली: दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया है. इस अभिनेत्री ने आज एक लम्बे इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए बताया है कि वो एक्टिंग को अलविदा कह रही हैं. इस फैसले पर अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपना रिएक्शन दिया है. उमर अब्दुल्ला ने आज ये खबर सुनते ही ट्विटर पर लिखा, ''उनकी पसंद पर सवाल उठाने वाले हम कौन हैं? यह उनका जीवन है और उसके साथ वो  जैसा चाहती है वैसा कर सकती हैं. मैं बस उसकी ख़ुशी की कामना करता हूं और आशा करता हूँ कि जो वह जो करेंगी, उसे उन्हें खुशी मिले.''

आपको बता दें कि ज़ायरा वसीम ने बताया है कि उन्हें बॉलीवुड में काम करते हुए पांच साल पूरे हो गए हैं लेकिन वो अपने काम से खुश नहीं हैं.

जायरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, ''मैंने पांच साल पहले एक फैसला लिया जिसने मेरी ज़िंदगी पूरी तरह से बदलकर रख दी. मैंने बॉलीवुड में कदम रखा. यहां मुझे बहुत पॉपुलैरिटी मिली, पब्लिक का अटेंशन मिला. मुझे यूथ रोल मॉडल के तौर पर देखा गया. हालांकि ये ऐसा कुछ नहीं था जो मैं करना चाहती थी, या बनना चाहती थी. खासकर, मेरे सफल और असफल होने के संबंध में जो बाते हैं वो मैं अब समझने लगी हूं.''
 उन्होंने लिखा है, ''मैंने आज पांच साल पूरे कर लिए हैं और मैं ये कंफेस करना चाहती हूं कि मेरी जो पहचान है मैं उससे खुश नहीं हूं. मैं अपने काम से खुश नहीं हूं. अब मुझे ऐसा महसूस होने लगा है कि मैं कोई और बनने के लिए मेहनत कर रही हूं.  मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं. ये सब मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है.''
View this post on Instagram
 

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_) on

बॉलीवुड को छोड़ने के ऐलान के साथ ही जायरा ने अपने इंस्टाग्राम से उससे संबंधित सारी तस्वीरें और वीडियो को भी हटा दिया है. ये अभिनेत्री हर रोज अपने अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए देती रहती थीं. आपको बता दें कि जायरा ने 'दंगल' फिल्म में आमिर खान के साथ एक्टिंग में डेब्यू किया था. इस फिल्म के लिए उन्हें बहुत तारीफें मिली थीं. इसके बाद ये अभिनेत्री 'सीक्रेट सुपरस्टार' में नज़र आईं जिसे काफी पसंद किया गया. उनकी आनेवाली फिल्म का नाम है 'द स्काय इज़ पिंक' जिसमें प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसे शोनाली बोस ने निर्देशित किया है. ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 12 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 12 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget