एक्सप्लोरर

Bollywood Stories: जब पापा को मार खाते देख Amitabh Bachchan के पैरों को पकड़कर रोने लगी थीं करीना कपूर, जानें ये दिलचस्प किस्सा

Bollywood kisse: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और रणधीर कपूर जब फिल्म पुकार की शूटिंग कर रहे थे तो सेट पर ऐसा कुछ हुआ जिसे देख करीना कपूर अमिताभ के पैर पकड़कर रोने लगी थीं.

Bollywood Most Interesting Story : बॉलीवुड में आज कई स्टार किड्स डेब्यू कर चुके हैं, जो कि इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की जद्दोज़हद में जोरो से लगे हैं. लेकिन बॉलीवुड का गुजरा दौर आज भी इंडस्ट्री के गोल्डन पलों में सहजा हुआ है. इन गोल्डन दिनों में से हम आपके सामने एक ऐसा किस्सा सुनाने जा रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर अमिताभ बच्चन के पैरों को पकड़कर रोने लगी थीं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 80 के दौर की, जब स्टार्स अक्सर शूट के दौरान अपने बच्चों को भी सेट पर लेकर पहुंच जाते थे. अमिताभ बच्चन और रणधीर कपूर की सुपरहिट फिल्म रह चुकी ‘पुकार’ की शूटिंग चल रही थी. उस वक्त रणधीर कपूर एक दिन अपनी नन्ही बेटी करीना कपूर को सेट पर लेकर पहुंच गए थे. उस दिन बिग बी और रणधीर के बीच फाइट का सीन फिल्माना था. जैसे ही शूटिंग शुरू हुई अमिताभ ने रणधीर पर फाइट सीन फिल्माना शुरू कर दिया.

वहीं सेट पर मौजूद मासूम करीना इस सीन को देखकर डर गईं और इसे सच्चाई मानकर जल्दी से जाकर अमिताभ बच्चन के पैरों को पकड़कर रोने लगीं. करीना का उम्र उस वक्त महज 3 या 4 साल थी. करीना अमिताभ को रोते-रोते बोलने लगीं 'प्लीज मेरे पापा को मत मारिए'. करीना की ये मासूमियत देख वहां बैठे सभी लोग हंसने लगे. इस दौरान करीना के पैरों में भी चोट लग गई. बाद  में अमिताभ बच्चन ने करीना को गोद में उठाकर चुप कराया और उनके पैरों में भी दवाई लगाई. फिर जाकर करीना चुप हुईं. इस दिलचस्प किस्से को खुद बिग बी ने हाल ही में सुनाया था.

बता दें कि अमिताभ बच्चन की बहू पहले करीना कपूर बनने जा रही थीं. यहां तक कि करीना और अभिषेक बच्चन की सगाई तक हो गई थी, लेकिन करीना ने बाद में सगाई तोड़ दी और सैफ अली खान से शादी कर ली. इधर ऐश्वर्या राय अमिताभ की बहू बन गईं.

यह भी पढ़ें:- Bollywood Kisse : राम भक्त थे अरविंद त्रिवेदी, रामायण में निभाना 'रावण' की जगह निभाना चाहते थे ये किरदार

Bollywood Kisse : 'रामायण' के सेट पर सोते हुए सुनाई देती थी ऐसी आवाजें, गर्मी से शरीर पर हो जाते थे घाव

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget